प्रशांत किशोर – Live Halchal

बिहार: मतदान से एक दिन पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

संजय कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस कदम से मुंगेर के चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में सक्रिय रूप से काम करने का भी ऐलान किया है।

भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय ने संजय कुमार सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि “उनके शामिल होने से भाजपा का संगठन और मजबूत होगा, और मुंगेर में एनडीए की जीत तय है।” वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मतदान से ठीक पहले हुए इस फेरबदल को भाजपा के लिए “बड़ा चुनावी फायदा” माना जा रहा है।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर गंभीर आरोप
भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले एक साल से प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सक्रिय रूप से क्षेत्र में काम कर रहे थे। उन्होंने सभाएं आयोजित कीं और संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की। इसके अलावा, कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने 21 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा किया था, लेकिन टिकट वितरण में उनके साथ धोखा किया गया।

नाराज कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने उन लोगों को टिकट दे दिया, जिन्होंने कभी उस क्षेत्र से पार्टी का रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया था। सक्रिय कार्यकर्ता संजीव सिंह उर्फ मियां सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें पार्टी की ओर से व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसमें उनसे 20 लाख रुपये देने पर टिकट देने की बात कही गई। उन्होंने सवाल उठाया कि गरीब आदमी इतना पैसा कहां से लाएगा और क्या जन सुराज भी अब धनबल की राजनीति करने लगी है।

वहीं, पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रही सोनिया सिंह ने भी प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर नटवरलाल निकले। हमने एक साल तक पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम किया, लेकिन जब मिलने जाते हैं तो कहते हैं ये लोग कौन हैं।” सोनिया सिंह ने आगे कहा कि जन सुराज ने कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल किया और अब उन्हें किनारे कर दिया गया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि वे जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं और यदि जनता चाहती है, तो वे निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

बिहार विधानसभा घेराव में प्रशांत किशोर समेत कई लोगों पर FIR
बिहार विधानसभा घेराव के दौरान झड़प और निषेधाज्ञा उल्लंघन को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, मनीष कश्यप, प्रवक्ता विवेक, अध्यक्ष मनोज भारती समेत 2000 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस लाठीचार्ज में एक कार्यकर्ता घायल हुआ। प्रशांत किशोर ने सरकार को चेताया कि जवाब नहीं मिला तो पूरे बिहार में आंदोलन तेज किया जाएगा।

जन सुराज पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा के घेराव को लेकर पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर, मनीष कश्यप, प्रवक्ता विवेक, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत 2,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और निषेधाज्ञा उल्लंघन के मामलों को लेकर की है। पुलिस के साथ हाथापाई और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के मामलों में धारा 191(2), 190, 132, 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें एक युवा कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई। इस घटना के बाद प्रशांत किशोर ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जवाब नहीं मिला, तो पूरे बिहार में सरकार का कामकाज बाधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सुराज के एक निहत्थे कार्यकर्ता को आपने लाठी मारी है, तो मैं यहां बैठा हूं, आकर मुझे मारिए। ये प्रतिबंधित क्षेत्र है, तो हमें रोक कर दिखाइए। हम यहां से तभी हटेंगे जब मुख्य सचिव हमारी मांगों का लिखित जवाब देंगे।

यह टकराव तब हुआ जब जन सुराज समूह ने बिहार विधानसभा की ओर मार्च करने की कोशिश की। पुलिस बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया गया, जिसके कारण थोड़ी देर के लिए हाथापाई हुई और प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया।

बच्चों की दुर्दशा पर जताई चिंता
इससे पहले किशोर ने मज़दूरी कर रहे लाखों बच्चों की दुर्दशा पर भी चर्चा की। कहा कि बिहार में गर्मी और कठिन हालात में 50 लाख से अधिक बच्चे बाल श्रमिक के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी चिंता नहीं कर रही। अगर हमें सरकार को जगाना है, तो सड़कों पर उतरना ही पड़ेगा। पुलिस जो चाहे करे, हम तो आगे बढ़ेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा हमला
जहानाबाद में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ कुर्सी से प्यार है और वे किसी भी हालत में पद नहीं छोड़ेंगे।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को जहानाबाद में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं पर तीखे हमले किए। शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर्फ कुर्सी से प्यार है। संगठन में चाहे जो नियम-कानून बने हों, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह किसी भी हाल में प्रधानमंत्री की कुर्सी से चिपके रहना चाहते हैं और इसके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।”

प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान पर भी जमकर निशाना साधा। चिराग पासवान पर तंज कसते हुए किशोर ने कहा, “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का नारा देने वाले खुद केंद्र में मंत्री हैं। उनकी पार्टी के पांच सांसद हैं, लेकिन फिर भी बिहार का क्या भला हुआ? यह एक यक्ष प्रश्न है, जिसका जवाब बिहार की जनता मांग रही है।”

यह भी पढ़े – बिहारीगढ़ से आशारोड़ी के बीच खुलेगा दून-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे

RSS प्रमुख मोहन भागवत के नेताओं की 75 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्ति की टिप्पणी पर प्रशांत किशोर ने कहा, “यह बयान जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। अगर यह विचार गंभीर होता, तो चुनाव से पहले ही कोई ठोस घोषणा होती। अब जब मोदी जी सत्ता में लौट चुके हैं, तो वे भागवत जी के कहने से कुर्सी छोड़ने वाले नहीं हैं।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि “उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और उन्होंने जबरन एक मेडिकल कॉलेज पर कब्जा किया है। भाजपा जिसे ‘पार्टी विद डिफरेंस’ कहा जाता है, वह आज तक इस मुद्दे पर चुप क्यों है?”

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “अगर मेरे आरोप झूठे हैं, तो भाजपा या दिलीप जायसवाल मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करें।” कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के नेता एवं समाजसेवी अभिराम शर्मा, मोहम्मद मुन्ना समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। प्रशांत किशोर के इस तेवर से साफ है कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत और भी गर्माने वाली है। उनके बयानों से यह तय माना जा रहा है कि जन सुराज पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में है।

आज अपना अनशन तोड़ने जा रहे प्रशांत किशोर, पटना हाईकोर्ट में बीपीएससी 70वीं पीटी को लेकर सुनवाई
प्रशांत किशोर अपना अनशन तोड़ने जा रहे हैं। वह दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे हैं। जनसुराज की ओर से बताया गया कि युवाओं और जनसुराज परिवार के सम्मान में पीके अपना अनशन समाप्त कर सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा करने जा रहे हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। यह याचिका प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की ओर से दायर की गई थी। जनसुराज के वकील प्रणव कुमार ने आर्टिकल 226 के तहत के तहत अपील की है कि जब तक दुबारा परीक्षा न हो जाए, तब तक 70वीं पीटी का परिणाम जारी नहीं किया जाए। वरीष्ठ वकील वाईवी गिरि खुद इस मामले को देख रहे हैं। जनुसराज की मांग है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर दुबारा से परीक्षा ली जाए।

जनसुराज आश्रम में अनशन तोड़ेंगे पीके
इधर, प्रशांत किशोर अपना अनशन तोड़ने जा रहे हैं। वह दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे हैं। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। फिलहाल वह ठीक हैं। अपने अनशन के चौदहवें दिन यानी गुरुवार दोहपर दोपहर दो बजे प्रशांत किशोर पटना के एलसीटी घाट स्थित जनसुराज आश्रम (कैंप) में तोड़ेंगे। जनसुराज की ओर से बताया गया कि युवाओं और जनसुराज परिवार के सम्मान में पीके अपना अनशन समाप्त कर सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा करने जा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई थी याचिका, लेकिन…
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 13 दिसंबर को ली गई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने का आदेश दिया। सात जनवरी दोपहर चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले में सुनवाई करने से ही इनकार कर दिया।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि देश ने देखा है कि पटना पुलिस ने किस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि आपकी भावनाओं को हम समझते हैं। आप संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएं। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यह पटना हाईकोर्ट का मामला है। आप वहीं जाएं।