प्रवक्ता रणधीर जायसवाल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 05 Aug 2026 08:19:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्रवक्ता रणधीर जायसवाल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अंतरिम व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे भारत-अमेरिका https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%9d%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/680292 Wed, 05 Aug 2026 08:19:38 +0000 https://livehalchal.com/?p=680292  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं और कुछ मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर दोनों पक्षों ने काफी काम किया है। दोनों देश अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप …]]>

 विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं और कुछ मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर दोनों पक्षों ने काफी काम किया है। दोनों देश अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल जून में व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए भारत आया था।

एएनआई के अनुसार, जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार ईरान के चाबहार पोर्ट संचालन को लेकर सभी साझेदारों और हितधारकों के संपर्क में है।

सरकार ने पिछले महीने लोकसभा को बताया था कि वह चाबहार पोर्ट के लिए अमेरिकी प्रतिबंध छूट की समय-सीमा खत्म होने के असर से निपटने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रही है।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि यूएई ने भगोड़े हुसैन मोहम्मद शत्ताफ के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर कुछ और दस्तावेज मांगे हैं। नई दिल्ली इस मामले पर काम कर रही है।

यह प्रत्यर्पण अनुरोध पहले ही यूएई को भेजा गया था। शत्ताफ 2006 में महाराष्ट्र के लोनावला में रिटायर्ड मर्चेंट नेवी कैप्टन मनमोहन सिंह विर्दी की हत्या के मामले में वांछित है।

आईएएनएस के अनुसार, जायसवाल ने कहा कि भारत और चीन ने दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें कैलास मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करना और नागरिक उड्डयन संपर्क को बहाल करना शामिल है। उम्मीद है कि इन कदमों से भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

]]>