प्रयागराज महाकुंभ – Live Halchal

प्रयागराज में ट्रैफिक प्रबंधन पर DGP ने दिया जवाब…
इतिहास के सबसे बड़े श्रद्धालु समागम के गवाह बन चुके प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर चुके हैं और हर दिन लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज आ रहे हैं जिसके चलते प्रयागराज में यातायात प्रबंधन पुलिस के लिये एक चुनौती साबित हो रहा है।

विशाल प्रवाह का प्रबंधन करना एक ऐतिहासिक कार्य
सूबे के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि इस अभूतपूर्व मानवीय और वाहनों के प्रवाह को प्रबंधित करना किसी भी प्रशासन या पुलिस बल के लिए अब तक की सबसे कठिन चुनौती है। प्रयागराज का बुनियादी ढांचा अपनी अधिकतम क्षमता से आगे बढ़कर काम कर रहा है, और ऐसे में यातायात में देरी स्वाभाविक है। यह किसी प्रशासनिक असफलता का नहीं, बल्कि तीर्थयात्रियों की असाधारण संख्या का परिणाम है।

इसके बावजूद, यूपी पुलिस के हर सिपाही से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक, सभी दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे हैं। वह श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दे रहे हैं, सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं और शहर को सुव्यवस्थित बनाए रखने में अपनी पूरी शक्ति झोंक रहे हैं। इतने विशाल मानवीय प्रवाह का प्रबंधन करना एक ऐतिहासिक कार्य है। हमारे पुलिसकर्मी असाधारण धैर्य, समर्पण और निष्ठा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मैं अपने हर पुलिसकर्मी को सलाम करता हूं… प्रशांत कुमार
प्रशांत कुमार ने कहा कि आज दोपहर के प्रयागराज शहर और अंतर- जनपदीय सीमाओं के वीडियो दर्शाते हैं कि यातायात एक बार फिर लगभग सामान्य रूप से चल हो रहा है, जो यूपी पुलिस के अथक प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है। केवल आलोचना पर ध्यान देने की बजाय, यह भी देखना चाहिए कि हमारी पुलिस बल किस तरह से अभूतपूर्व समर्पण और संघर्ष के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में जुटा हुआ है। मैं अपने हर पुलिसकर्मी को सलाम करता हूं- वे सभी नायक हैं, जो हर दिन असंभव को संभव बना रहे हैं।

यह इतिहास रचने जैसा कार्य
दुनिया में कहीं भी ऐसी कोई मिसाल नहीं है कि किसी पुलिस बल ने इतनी विशाल मानव-आवाजाही और वाहनों के प्रवाह को इतनी दक्षता से प्रबंधित किया हो। यह सिर्फ एक आयोजन का संचालन नहीं, बल्कि इतिहास रचने जैसा कार्य है। यूपी पुलिस की रणनीतिक योजना, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और अथक सेवा इस आयोजन को वैश्विक मानक बना रही है। आने वाली पीढिय़ां इसे अनुशासन, समर्पण और कर्तव्य परायणता के प्रतीक के रूप में याद करेंगी।

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेहत का यूं ख्याल रखेगी योगी सरकार
महाकुंभ में योगी सरकार श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के पुख्ता इंतजाम कर रही है। सरकार की ओर से विभागीय अफसरों को 15 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाकायदा एक्सरे, एमआरआई, लैब टेस्ट की भी सुविधा रहेगी। स्वस्थ महाकुंभ को नव्य और भव्य रूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी तक की क्षमता की तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए हाईटेक अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं, जिसमें रायबरेली एम्स के चिकित्सकों की टीम भी लोगों की देखभाल के लिए मौजूद रहेगी। मालूम हो कि महाकुंभ के लिए 77.5 करोड़ रुपए से ज्यादा के 43 प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।

हर तरह की जांच होगी संभव
संयुक्त निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) प्रयागराज, वीके मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग सभी इंतजाम पुख्ता करने की तैयारियों में जुटा है। किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य के लिहाज से कोई समस्या ना आने पाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की टीम दिन-रात काम में लगी है। इसके तहत 100 बेड का अस्पताल परेड ग्राउंड में तैयार किया जा रहा है। वहीं, महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की जांच की सुविधा मौजूद रहे, इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी की क्षमता का लक्ष्य भी रखा गया है।

महाकुंभ पर सभी प्रमुख अस्पतालों को किया जा रहा अपग्रेड
महाकुंभ को नव्य, भव्य और दिव्य बनाने को लेकर योगी सरकार ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय में इंतजाम पूरे रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए यहां के सभी प्रमुख अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के अनुसार महाकुंभ में एक भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न होने पाए, इसके लिए विभागीय अधिकारियों की टीम दिनरात काम में लगी है।

सीएम योगी बोले – भारत की ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा प्रयागराज महाकुंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2019 में कुंभ का सफल आयोजन किया था। इस बार अपेक्षाएं अधिक हैं। आमजन की आस्था, अपेक्षा व आकांक्षा का ध्यान रखते हुए महाकुंभ की गरिमा और महत्ता के अनुरूप आयोजन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ पूरे विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर है। यह यूपी के साथ भारत की ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा। इसके सफल आयोजन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा। सोमवार को समीक्षा में प्रमुख सचिव नगर विकास, कुंभ मेलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने अब तक हुई तैयारियों की जानकारी दी।

योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2019 में कुंभ का सफल आयोजन किया था। इस बार अपेक्षाएं अधिक हैं। आमजन की आस्था, अपेक्षा व आकांक्षा का ध्यान रखते हुए महाकुंभ की गरिमा और महत्ता के अनुरूप आयोजन होना चाहिए। इसके लिए बेहतर टीमवर्क के साथ कार्य करना होगा। इस बार 4,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में मेला क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में पार्किंग, पुल, घाट, स्ट्रीट लाइट, शौचालय आदि की संख्या को बढ़ाना चाहिए। श्रद्धालुओं व पर्यटकों के अतिरिक्त कल्पवासियों की सुरक्षा, सुविधा और आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्था की जाए। मेला क्षेत्र में कोई भी पार्किंग संगम से पांच किमी से अधिक दूर न हो।

उन्होंने कहा कि बिजनौर से बलिया तक गंगा नदी में कहीं भी गंदगी न हो। एक भी नाला अथवा सीवेज नदी में न गिरे। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ-साथ सभी संबंधित जिले में गंगा स्वच्छ समिति एक्टिव करें। गांवों से कूड़ा नदी में न डाला जाए। मृत जानवरों का जल प्रवाह न किया जाए। मुख्यमंत्री ने सात रिवर फ्रंट रोड, 14 आरओबी और सात पुराने घाटों, छह लेन सेतु और एयरपोर्ट का निर्माण अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ये निर्देश भी दिए
– प्रयागराज विकास प्राधिकरण अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रखें। रोड साइड फसाड डेवलपमेंट कार्य सितंबर तक पूरा हो।
– परिवहन विभाग 7000 से अधिक बसों की व्यवस्था करे। नगर विकास ईवी शटल बसें उपलब्ध कराए।
– महाकुंभ की संस्कृति के अनुरूप नगर को सजाएं। कुंभ से जुड़े कथानक, सनातन संस्कृति के प्रतीक चित्रित करें।
– चौराहों पर कुंभ के लोगो लगाएं। थीम आधारित द्वार, स्तंभ, लाइटिंग हो।

– पिछली बार की तरह स्वच्छता के प्रयास करें। महाकुंभ प्रतिबंधित पॉलिथीन मुक्त हो।
– प्रयागराज का हर एक वार्ड-हर एक मोहल्ला स्वच्छ हो, मोहल्ला स्वच्छता समिति गठित कराएं।
– मुख्य सड़कों पर ट्री गार्ड सहित पौधे लगाए जाएं। ग्रीन प्रयागराज-ग्रीन महाकुंभ का लक्ष्य लेकर कार्य करें।
– मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था हो। इसके लिए 10 हजार से अधिक कर्मचारियों का मानदेय समय से दिया जाए।