प्रमोट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 12 Feb 2017 11:02:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्रमोट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 विराट की ख़बरों पर भड़की अनुष्का शर्मा, कहा- चुप हूं, कमजोर नहीं https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a5%99%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81/38805 Sun, 12 Feb 2017 11:02:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=38805 अनुष्का और विराट अपनी दोस्ती और काम को अलग अलग रखते हैं और अपनी लाइफ को भी पब्लिक नहीं करते। इससे पहले भी जब अनुष्का को ट्रोल किया गया तो विराट ने ट्विटर पर करार जवाब दिया था।  अनुष्का शर्मा इन दिनों बेहद गुस्से में हैं। उनकी फिल्म फिल्लौरी में विराट कोहली का पैसा लगाए …]]>

अनुष्का और विराट अपनी दोस्ती और काम को अलग अलग रखते हैं और अपनी लाइफ को भी पब्लिक नहीं करते। इससे पहले भी जब अनुष्का को ट्रोल किया गया तो विराट ने ट्विटर पर करार जवाब दिया था।

 अनुष्का शर्मा इन दिनों बेहद गुस्से में हैं। उनकी फिल्म फिल्लौरी में विराट कोहली का पैसा लगाए जाने की ख़बरों से। मीडिया से अपनी नाराजगी को उन्होंने ट्विटर पर लंबा चौड़ा बयान देकर जाहिर कर दिया है। अनुष्का ने कहा है कि उनकी चुप्पी को कमजोरी ना समझा जाय।

दरअसल अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म फिल्लौरी है जो एक शादी से जुड़े एक टोटके की कहानी है। हाल ही में इस तरफ की खबरें आईं कि इस फिल्म में अनुष्का के पक्के दोस्त विराट कोहली ने पैसा लगाया है और वो को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। बस इसी बात पर अनुष्का भड़क गई। अपने लंबे चौड़े ट्वीट पोस्ट में अनुष्का ने विराट का नाम नहीं लिया लेकिन इशारा उनसे जुडी ख़बरों का है।

अनुष्का ने लिखा है – सूत्रों के जरिये इस तरह की बकवास खबरों को देने से पहले मीडिया को अपने फैट्स चेक करने चाहिए। ये मेरा , मेरी वर्षों की मेहनत का और इस फिल्म से जुड़े लोगों का अपमान है। मुझे अपने करियर पर गर्व है। मैंने हमेशा बहुत सी झूठी ख़बरों पर चुप्पी रखी है लेकिन इसे मेरी कमजोरी ना समझ जाय। अगली बार से जब लोग वुमेन इम्पावरमेंट और फिल्मों में महिलाओं की बात करें तो याद रखें कि बदलाव लाने वाली महिलाओं के साथ आपने क्या किया है। आपके लिए ये सिर्फ एक स्टोरी हो सकती है लेकिन ये किसी की ज़िन्दगी के साथ खिलवाड़ है। मैं अपनी फिल्में बनाने और उन्हें प्रमोट करने में सक्षम हूं।

]]>