प्रभावित – Live Halchal

पंजाब में बाढ़: प्रभावित लोगों को आज से बांटे जाएंगे मुआवजे के चेक
कुछ दिन पहले आई बाढ़ ने पंजाब में काफी त्रासदी मचाई है। माझा क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब सरकार पंजाब सरकार आज से पुनर्वास कार्यक्रम शुरू कर रही है।

रंगला पंजाब फंड से मुआवजे राशि के चेकों का वितरण आज से शुरू होगा। इसके लिए अमृतसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिन लोगों की फसल, घर, पशुओं का नुकसान हुआ है उन्हें चेक दिए जाएंगे। बाढ़ के कारण लगभग 60 लोगों की जान भी चली गई और अजनाला में पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि के चेक बांटे जाएंगे। मान ने प्रवासी भारतीयों के साथ बैठक में इसका एलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर संकट की घड़ी में भी कुछ राजनीतिक पार्टियां बिना किसी शर्म के राज्य सरकार को दोषी ठहराने पर तुली हैं जबकि मैक्सिको और दुनिया के अन्य हिस्से वैश्विक तापमान के कारण सबसे भयानक बाढ़ों का सामना कर रहे हैं। सभी विपक्षी दल केवल अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं।

सांसदों ने भी नए फंड में अपने सांसद निधि कोष से 20 लाख से अधिक का योगदान दिया है और कुछ नेताओं ने अपने निजी हितों के कारण इस फंड का विरोध भी किया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रवासी भारतीयों से बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए उनके सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआरआई टाउनहॉल एक ऑनलाइन वार्तालाप सत्र है, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रहने वाले प्रवासी पंजाबियों को मिशन चढ़दीकला से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि 2,300 से अधिक गांव इन बाढ़ों की चपेट में आए हैं। 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और पांच लाख एकड़ फसली क्षेत्र नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कुल नुकसान लगभग 13,800 करोड़ रुपये है। हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है। मान ने कहा कि मिशन के तहत एकत्र किया गया एक-एक पैसा बाढ़ पीड़ितों की भलाई और पुनर्वास के लिए खर्च किया जाएगा।

इस दौरान ब्रिस्बेन, मेलबर्न, एडिलेड, सिडनी, पर्थ और ऑकलैंड से मुख्यमंत्री के साथ जुड़े प्रवासी समुदाय ने इस नेक कार्य के लिए राज्य सरकार को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली और अन्य मौजूद थे।

उज्जैन: पांच दिन तक ट्रेन संचालन प्रभावित, 52 ट्रेनों का मार्ग बदला
अगर आप उज्जैन आ रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि रेलवे यार्ड में चलने वाले काम के कारण करीब पांच दिन तक रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ियां प्रभावित हो जाएंगी। रिमॉडलिंग कार्य के चलते अप एवं डाउन ट्रेक की लगभग 52 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। इसके अलावा 12 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को नई शुरुआत (ओरिजिनेट) दी गई है। यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर सात और आठ को जोड़ा जाएगा, जिससे भविष्य में यहां से भी ट्रेनों का संचालन आसानी से किया जाएगा।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ब्लॉक कार्य और नान इंटरलॉकिंग के कारण 11 से 15 अक्तूबर तक चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। आपने यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन का उपयोग करें। साथ ही यह भी देख लें कि आपकी ट्रेन का मार्ग बदला तो नहीं है, या कहीं वह शॉर्ट टर्मिनेट या आंशिक रूप से निरस्त तो नहीं की गई है। इससे यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।

निरस्त ट्रेनों की सूची

11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 19341 – नागदा-बीना एक्सप्रेस

12 से 16 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 19342 – बीना-नागदा एक्सप्रेस

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 69214 – इंदौर-उज्जैन पैसेंजर

11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 69213- उज्जैन-इंदौर पैसेंजर

शॉर्ट टर्मिनेट / ओरिजिनेट / आंशिक निरस्त ट्रेनों की सूची

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 69211 उज्जैन-इंदौर पैसेंजर (फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक चलेगी, बाकी मार्ग निरस्त)

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 69212 इंदौर-उज्जैन पैसेंजर (फतेहाबाद चंद्रावतीगंज पर शॉर्ट टर्मिनेट)

11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर (फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक चलेगी)

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर (फतेहाबाद चंद्रावतीगंज पर शॉर्ट टर्मिनेट)

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 59306 उज्जैन-इंदौर पैसेंजर (विक्रमनगर तक चलेगी)

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 59320 भोपाल-उज्जैन पैसेंजर (मक्सी पर शॉर्ट टर्मिनेट)

11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 59319 उज्जैन-भोपाल पैसेंजर (मक्सी से शॉर्ट ओरिजिनेट)

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 19340 भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस (नागदा से शॉर्ट ओरिजिनेट)

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 19339 दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस (नागदा पर शॉर्ट टर्मिनेट)

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 59388 इंदौर-नागदा पैसेंजर (विक्रमनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट)

11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 59387 नागदा-इंदौर पैसेंजर (विक्रमनगर से शॉर्ट ओरिजिनेट)

11 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 19324 बीना-नागदा एक्सप्रेस (मक्सी पर शॉर्ट टर्मिनेट)

नए कंट्रोल टावर की होगी शुरुआत

रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर आठ के पीछे नया कंट्रोल टावर भवन बनाया है। वर्तमान टावर प्लेटफार्म नंबर एक पर पुराने जीआरपी थाना भवन के समीप है। बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए नया टावर आधुनिक मशीनरी, सभी प्लेटफार्म कनेक्टिविटी, सिग्नल और केबलिंग के साथ तैयार किया गया है।

देखिए मार्ग की परिवर्तित ट्रेनें

अप ट्रेनें (उज्जैन के लिए)

10 से 14 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस वाया नागदा-रतलाम-फतेहाबाद

13 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 20416 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस वाया देवास-मक्सी

15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 20414 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस वाया देवास-मक्सी

अन्य अप ट्रेनें 11 से 15 अक्टूबर तक विभिन्न मार्गों से संचालित होंगी, जिनमें डॉ. अम्बेडकर नगर, हापा, बान्द्रा टर्मिनस, रतलाम आदि शामिल हैं।

डाउन ट्रेनें (उज्जैन से बाहर)

11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया इंदौर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम-नागदा

12 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 20415 वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस वाया मक्सी-देवास

अन्य डाउन ट्रेनें विभिन्न मार्गों और समय पर संचालित होंगी।

डिटेंशन / रेगुलेशन / रिशेड्यूल ट्रेनें

11, 13, 14, 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत 25 मिनट देरी

10 से 14 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 19166/19168 साबरमती एक्सप्रेस 30 मिनट देरी

12 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 घंटा देरी

14 और 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 22196 बान्द्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 50 मिनट देरी

ऋषभ की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दर्शकों को किया प्रभावित
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ आज गुरुवार को थिएटर्स में लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक एक्स पर फिल्म को लेकर अपनी राय बता रहे हैं। प्रतिक्रियाओं के अनुसार नेटिजंस को यह फिल्म काफी प्रभावित कर रही है। कुछ यूजर्स ने इसे जबरदस्त फिल्मों की श्रेणी में बताया। चलिए जानते हैं कि दर्शकों ने क्या कहा।

नेटिजंस को प्रभावित कर रही फिल्म
ऋषभ शेट्टी की इस माइथोलॉजिकल-एक्शन फिल्म को सिनेमाघरों में देख यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ऋषभ शेट्टी ने कहानी को पर्दे पर जीवंत कर दिया है। इसके अलावा एक और यूजर ने ट्वीट किया कि जबरदस्त सिनेमैटिक अनुभव।

‘कांतार चैप्टर 1’ फिल्म के बारे में
‘कांतारा: चैप्टर 1’ फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जो इसका दूसरा भाग है।

पंजाब सरकार ने संभाला मोर्चा, बाढ़ प्रभावित इलाकों में हेल्थ कैंप
पंजाब में बाढ़ के बाद अभी भी मुश्किल हालात से लड़ रहा है। बेशक बाढ़ का पानी उतर गया है लेकिन खतरा अभी कम नहीं हुआ है। क्योंकि अब लोगों को बीमारियों व संक्रमण से बचाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में आप सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित किया है कि असली नेतृत्व वही होता है, जो चुनौती को जिम्मेदारी समझकर मैदान में उतरता है और पंजाब की मिट्टी के साथ, हर गांव, हर गली और हर घर के साथ खड़ा होता है।

15 सितंबर की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बताती है कि मान सरकार सिर्फ राहत नहीं, भरोसे का उदाहरण पेश कर रही है। 2303 गांवों में शुरू किए गए विशेष स्वास्थ्य अभियान ने पूरे राज्य में एक नई उम्मीद जगा दी है। अब तक 2016 गांवों में हेल्थ कैंप लग चुके हैं, जहां 51,612 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मौके पर ही इलाज और दवाईयां दी गई। ये वो लोग हैं जो बाढ़ के बाद असहाय थे, लेकिन आज राहत के साथ यह भी महसूस कर रहे हैं कि सरकार उनके लिए है, और उनके पास है। इस पूरे अभियान में सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार खुद चलकर लोगों तक पहुंच रही है। 1,929 गांवों में घर-घर जाकर आशा वर्कर्स ने अब तक 1,32,322 परिवारों की सेहत की जांच की है और ज़रूरतमंदों को दवाइयां व मेडिकल किट दी गई हैं। इनमें ओआरएस, पैरासिटामोल, डेटॉल, बैंड-एड, क्रीम और जरूरी दवाइयां शामिल हैं। लोग खुद कह रहे हैं कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार बिना बुलाए खुद दरवाज़े पर दस्तक दे रही है।

दिल्ली: बाढ़ से छह जिलों के 18,000 लोग प्रभावित
राजधानी में बाढ़ के कारण छह जिलों के करीब 18000 लोग प्रभावित हुए हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से ये जानकारी देते हुए कहा गया है कि एनडीआरएफ, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन राहत शिविरों में भोजन, पानी, और चिकित्सा सहित अन्य सुविधाएं दे रहे हैं।

यमुना का जलस्तर 206 मीटर पार करने से उत्तर, उत्तर-पूर्वी, शाहदरा, पूर्वी, केंद्रीय और दक्षिण-पूर्वी जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पूर्वी दिल्ली में 7,200, उत्तर-पूर्वी में 5,200, दक्षिण-पूर्वी में 4,200, उत्तर दिल्ली में 1,350 और शाहदरा में 30 लोग प्रभावित हैं। इस तरह कुल 17980 लोग पीड़ित हैं। इनके लिए 35 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं जहां भोजन, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधाएं 24 घंटे दी जा रही हैं। एनडीआरएफ की टीमें निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाल रही हैं। पूर्वी दिल्ली में डीएम के नेतृत्व में बोट क्लब ने यमुना खादर से 5,000 से अधिक लोगों और सैकड़ों मवेशियों, बकरियों, भैंसों व कुत्तों को बचाया है।

गोताखोरों व नाविकों ने बहादुरी से कई जिंदगियां बचाईं। पशुपालन विभाग मवेशियों की चिकित्सा और चारे की व्यवस्था कर रहा है। दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम और ड्यूसिब मिलकर राहत शिविरों में सफाई, फॉगिंग और पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। सिविल डिफेंस और आपदा मित्र टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं।