प्रधानमंत्री – Live Halchal

पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री आज: डेरा बल्लां व चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी (रविवार) को पंजाब के जालंधर दौरे पर होंगे। वह यहां धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। उनके दौरे से पहले शहर में बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से दी गई है। इसमें जालधर के चार स्कूलों और डेरा सचखंड बल्लां को निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को संबंधित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

धमकी भरे ईमेल 31 जनवरी को अर्बन एस्टेट स्थित कैंब्रिज स्कूल के अलावा पठानकोट चौक के आसपास स्थित केएमवी संस्कृति स्कूल, ब्रिटिश ओलिवा स्कूल और सीजेएस पब्लिक स्कूल को भेजे गए थे। ईमेल में डेरा सचखंड बल्लां का भी उल्लेख किया गया था। इन स्कूलों में श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर छुट्टी होने के कारण परिसर खाली था लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात कर दिया। शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है और इस मामले की विश्वसनीयता का मूल्यांकन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पी पहुंचेंगे। यहां वे इस एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट रखने की घोषणा करेंगे। इसके अलावा वे लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री के दौरे का पूरा कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के अनुसार पीएम डेरा सचखंड बल्लां में लगभग 40 मिनट रुकेंगे। इस दौरान वे डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात कर करेंगे। वह एक संक्षिप्त संबोधन भी दे सकते हैं। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी डेरा बल्लां पहुंच सकते हैं।

जालंधर नो फ्लाइंग जोन घोषित, डीजीपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। पंजाब पुलिस और एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान डेरा बल्लां में तैनात हैं। डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा के मद्देनजर 30 जनवरी से 1 फरवरी तक जालंधर को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस अवधि में जिला सीमा के भीतर ड्रोन, हेलिकॉप्टर और अन्य नागरिक विमानन गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। जालंधर-पठानकोट हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

कलाम से पहले अटल को मिला राष्ट्रपति बनने का ऑफर, इस नेता को थी प्रधानमंत्री बनाने की प्लानिंग
अशोक टंडन की किताब ‘अटल संस्मरण’ में खुलासा हुआ है कि 2002 में कलाम से पहले वाजपेयी को राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव था, जिसके बाद आडवाणी को प्रधानमंत्री पद सौंपने की बात थी। हालांकि, वाजपेयी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, क्योंकि उन्हें लगता था कि बहुमत के आधार पर राष्ट्रपति बनना गलत मिसाल कायम करेगा।

अब्दुल कलाम 2002 में राष्ट्रपति चुने गए थे। उस समय लालकृष्ण आडवाणी भाजपा में बेहद मजबूत स्थिति में थे और उन्हें आरएसएस का समर्थन भी। ऐसे में भाजपा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर विचार करने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सुझाया था और प्रधानमंत्री पद लाल कृष्ण आडवाणी को सौंपने की बात कही थी।

दरअसल, भारत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे अशोक टंडन की नई किताब ‘अटल संस्मरण’ में 2002 के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी किताब के अनुसार, कलाम से पहले बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री पद छोड़ राष्ट्रपति बनने की बात कही थी।

हालांकि, वाजपेयी ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि बबहुमत के आधार पर उनका राष्ट्रपति बनना एक गलत मिसाल कायम करेगा।

कलाम को मिला था एनडीए का समर्थन

अशोक टंडन की किताब ‘ अटल संस्मरण’ में इस घटना का जिक्र है कि एपीजे अब्दुल कलाम 2002 में तत्कालीन सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) और विपक्ष दोनों के समर्थन से 11वें राष्ट्रपति चुने गए थे। उन्होंने 2007 तक इस पद पर काम किया।

कलाम के राष्ट्रपति बनने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति बनने को कहा गया। वाजपेयी ने अपनी पार्टी के इस सुझाव को साफ तौर पर खारिज कर दिया कि उन्हें राष्ट्रपति भवन जाना चाहिए और प्रधानमंत्री पद अपने दूसरे नंबर के नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सौंप देना चाहिए।

क्यों नहीं तैयार हुए वाजपेयी?

टंडन के अनुसार, ‘वाजपेयी इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका मानना था कि किसी भी लोकप्रिय प्रधानमंत्री के लिए बहुमत के आधार पर राष्ट्रपति बनना भारतीय संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा। यह एक बहुत गलत मिसाल कायम करेगा, और वह ऐसे कदम का समर्थन करने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे।’

अशोक टंडन की किताब के अनुसार, इस दौरान वाजपेयी ने मुख्य विपक्षी पार्टी, कांग्रेस के नेताओं को आमंत्रित किया ताकि राष्ट्रपति पद के लिए आम सहमति बन सके। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रणब मुखर्जी और डॉ. मनमोहन सिंह उनसे मिलने आए थे। वाजपेयी ने पहली बार आधिकारिक तौर पर खुलासा किया कि NDA ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है, बैठक में कुछ देर सन्नाटा छा गया।

फिर सोनिया गांधी ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि वे उनके चुनाव से हैरान हैं, और उनके पास उनका समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, लेकिन वे उनके प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और फिर फैसला लेंगे।

कैसा था अटल-आडवाणी का रिश्ता?

टंडन ने अटल-आडवाणी की जोड़ी का जिक्र करते हुए लिखा कि कुछ पॉलिसी मुद्दों पर मतभेदों के बावजूद, दोनों नेताओं के बीच रिश्ते कभी भी पब्लिक में खराब नहीं हुए। टंडन के अनुसार, आडवाणी हमेशा अटलजी को ‘मेरे नेता और प्रेरणा के स्रोत’ कहते थे, और वाजपेयी, बदले में, उन्हें अपना ‘पक्का साथी’ कहते थे।

टंडन के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की पार्टनरशिप भारतीय राजनीति में सहयोग और संतुलन का प्रतीक रही है। उन्होंने न सिर्फ BJP बनाई बल्कि पार्टी और सरकार दोनों को एक नई दिशा भी दी। जब 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर आतंकवादी हमला हुआ, तो वाजपेयी और सोनिया गांधी के बीच फोन पर बात हुई, जो उस समय लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं।

हमले के समय, वाजपेयी अपने घर पर थे और अपने साथियों के साथ टेलीविजन पर सुरक्षा बलों का ऑपरेशन देख रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का फोन आया। उन्होंने कहा, ‘मुझे आपकी चिंता है, क्या आप सुरक्षित हैं?’ इस पर, अटलजी ने जवाब दिया, ‘सोनिया जी, मैं सुरक्षित हूं, मुझे चिंता थी कि आप संसद भवन में हो सकती हैं, अपना ख्याल रखना।

प्रधानमंत्री 11 नवंबर के बाद कर सकते हैं नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन
नोएडा एयरपोर्ट के 30 अक्तूबर को उद्घाटन की तारीख पर बात नहीं बनती दिख रही है। हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री केआर नायडू ने इस तिथि की घोषणा की थी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एयरपोर्ट के निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक में भी देरी के संकेत मिले हैं। अब एयरपोर्ट का उद्घाटन बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान बाद ही हो सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि 11 नवंबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से दो टूक यही पूछा कि एयरपोर्ट पूरी तरह कब तक तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री को भी यही बताया गया कि नवंबर के पहले सप्ताह में काम पूरी तरह समाप्त कर लिया जाएगा। इससे पहले जरूरी ट्रायल किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के लिए एयरपोर्ट परिसर को तैयार किया जा सके। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 30 अक्तूबर को उद्घाटन अभी प्राथमिकता में नहीं है। मुख्यमंत्री की भी प्राथमिकता यही है कि एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद ही संचालन शुरू कराया जाए।

7 नवंबर तक सभी काम पूरे होंगे
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि 7 नवंबर तक एयरपोर्ट पर सभी तरह के काम पूरे हो जाएंगे। इससे पहले 25 अक्तूबर तक कामों को पूरा किया जाना प्रस्तावित था। कामों की विशिष्ट प्रकृति की वजह से इसमें एक से दो सप्ताह का अतिरिक्त समय लग रहा है।

दिसंबर में शुरू होगी घरेलू उड़ान अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के तुरंत बाद केवल कार्गो विमान ही यहां से उड़ान भर सकेंगे। यात्री विमान के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। घरेलू उड़ान दिसंबर में कुछ शहरों के लिए शुरू हो जाएंगी। इसके बाद एनओसी आदि की प्रक्रिया पूरी कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी।

पीएम की जनसभा के लिए सुविधाएं दुरुस्त करने को कहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तय की गई जमीन को भी देखा। एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर खाली जमीन का उपयोग जनसभा के लिए होगा। यह जमीन एयरपोर्ट विस्तार के लिए ही अधिगृहीत की गई है। जमीन को पूरी तरह समतल कराया जा रहा है। यहां तक आने वाली रास्तों में पार्किंग की व्यवस्था के अलावा स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था होगी। सीएम ने कहा कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सीएम ने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

इसके अलावा सीएम ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से कहा कि पेयजल, शौचालय और अन्य सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। योगी ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट के आसपास काफी झाड़ियां उगी हुई हैं। एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले इसे साफ कराएं। एयरपोर्ट तक आने वाली सभी सड़कें भी दुरुस्त होनी चाहिए। एयरपोर्ट से जुड़ी सड़क और मेट्रो लिंक परियोजनाओं को समय पर पूरा कराएं। बैठक में प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।

वैश्विक निवेश व आधुनिक कनेक्टििवटी का नया केंद्र बन रहा यूपी ःयोगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेश और आधुनिक कनेक्टििवटी का नया केंद्र बन रहा है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निरीक्षण के बाद योगी ने कहा, यह एयरपोर्ट उत्तर भारत की नई राह खोलेगा। साथ ही, रोजगार सृजन के जरिये प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भी देगा। यह प्रदेश के विकास का प्रतीक बनेगा।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि हवाईअड्डे का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता और सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए। यात्री सुविधाएं व सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किए जाएं। हवाईअड्डे का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे। सीएम ने हेलिकॉप्टर से नोएडा एयरपोर्ट का जायजा भी लिया। उन्होंने हवाई पट्टी के निरीक्षण के साथ ही, सुरक्षा व यातायात प्रबंधन, यात्री लाउंज पर हुए कामों को देखा। इसके बाद नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. और एयरपोर्ट निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

प्रतिदिन 150 उड़ान…नोएडा एयरपोर्ट के लिए 6,700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। 5,100 एकड़ भूमि तीन माह में ली जाएगी। जमीन खरीद पर 5,000 करोड़ और एयरपोर्ट निर्माण पर 7,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक रनवे की वार्षिक यात्री क्षमता 1.2 करोड़ होगी। यहां से रोज 150 उड़ानें हो सकेंगी। दूसरा रनवे बनने के बाद सात करोड़ यात्रियों की राह सुगम होगी।

नवंबर के पहले सप्ताह में पूरा होगा काम
निर्माण कंपनी यापल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि काम पूरा होने की समयसीमा 30 अक्तूबर है लेकिन एक सप्ताह का अतिरिक्त समय लग सकता है। सीएम ने एयरपोर्ट तक आने वाली सड़काें को दुरुस्त करने और मेट्रो लिंक परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
एयरपोर्ट शुरु होने से एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। बेहतर एयर कनेक्टिविटी से प्रदेश में पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर में 20 से 30% की वृद्धि दर्ज की गई है।

जापान को मिलने जा रही है पहली महिला प्रधानमंत्री
वर्ष 1979 में मार्गरेट थैचर जब ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं, तब जापान की एक अठारह वर्षीय लड़की ने मन ही मन उन्हें अपना आदर्श मानते हुए उनकी तरह अपने देश का नेतृत्व करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। 46 साल पहले देखा गया उस लड़की का सपना अब साकार होने जा रहा है। वह लड़की थी साने ताकाइची, जिन्हें हाल ही में जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेता चुना गया है। संभावना है कि आगामी 15 अक्तूबर को उन्हें देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर चुन लिया जाएगा। बतौर जापान की संसद सदस्य तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाली ताकाइची आर्थिक सुरक्षा मंत्री समेत कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। कट्टर रूढ़िवादी छवि की वजह से आलोचक उन्हें लेडी डोनाल्ड ट्रंप कहने लगे हैं, तो पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कथित तौर पर उन्हें ‘तालिबान ताकाइची’ तक कह दिया था। वह मार्गरेट थैचर की तरह जापान की आयरन लेडी के नाम से मशहूर हैं।

शुरुआत
साने ताकाइची का जन्म सात मार्च 1961 को जापान के नारा राज्य में हुआ था। उनके पिता टोयोटा कंपनी में कर्मचारी थे, तो मां पुलिस में। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद ताकाइची निजी विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहती थीं, लेकिन छोटे भाई की पढ़ाई में कोई व्यवधान न आए, इसलिए उन्होंने कोबे विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने टीवी एंकरिंग समेत अन्य काम किए। 1984 में ताकाइची ने मात्सुशिता इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नमेंट एंड मैनेजमेंट में प्रवेश लिया। तीन साल बाद, उन्हें एक कार्यक्रम के तहत वाशिंगटन डीसी भेजा गया। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के अमेरिकी प्रतिनिधि पैट श्रोएडर के लिए कांग्रेसनल फेलो के रूप में काम किया। 1989 में उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस में अपने अनुभव पर एक किताब भी लिखी।

शिंजो आबे से सीखी राजनीति
अमेरिका से लौटने के बाद ताकाइची ने राजनीति में सक्रियता बढ़ा दी। उन्होंने 1992 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। इसके एक साल बाद ही और अच्छी तैयारी के साथ फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संसदीय चुनाव मैदान में उतरीं और जीत दर्ज की। 1996 में वह दक्षिणपंथी एलडीपी से जुड़ गईं और अब तक संसद सदस्य हैं। 2000 के दशक में ताकाइची शिंजो आबे की सहयोगी बन गईं, जो लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने आबे के मार्गदर्शन में राजनीति के दांव-पेच सीखे। 2021 और 2024 में एलडीपी की शीर्ष नेता का चुनाव हार गईं, लेकिन इस बार शिगेरू इशिबा के इस्तीफे के बाद पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी को हराया। वह सिर्फ एक बार चुनाव हारी हैं और दस बार संसद सदस्य चुनी गई हैं।

भारत दौरे पर ब्रिटेन प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर भारत दौरे पर हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और व्यापार, निवेश, रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना है, साथ ही वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सहयोग बढ़ाना है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने बुधवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते से मिलने वाले अवसर बेजोड़ होंगे। भारत के साथ यह समझौता आर्थिक वृद्धि का लांचपैड है। वह चाहते हैं कि भारत के साथ यह व्यापार समझौता यथाशीघ्र मानवीय रूप से संभव बनाया जाए।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पहली भारत यात्रा पर स्टार्मर बुधवार सुबह मुंबई पहुंचे।

दो दिवसीय इस यात्रा में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ 125 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आया है जिनमें रोल्स रायस, ब्रिटिश टेलीकाम, डियाजियो, लंदन स्टाक एक्सचेंज और ब्रिटिश एयरवेज जैसी प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारी, उद्योगपति और विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पीएम मोदी होगी मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी गुरुवार को मुलाकात होगी और दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर व्यापक चर्चा करेंगे। स्टार्मर ने कहा, ”हमने जुलाई में भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता किया था, जो किसी भी देश के साथ किया गया सर्वश्रेष्ठ समझौता है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। यह सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि आर्थिक वृद्धि का लांचपैड है। भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उसके साथ व्यापार तेज व सस्ता होने वाला है, इससे उत्पन्न अवसर बेजोड़ होंगे।”

स्टार्मर ने कहा कि भारत में विकास का मतलब ब्रिटिश लोगों के लिए अपने देश में ज्यादा विकल्प, स्थिरता और रोजगार हैं। स्टार्मर की भारत यात्रा पर एक ब्रिटिश बयान में कहा गया है कि वह ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते से मिली गति को और आगे बढ़ाना चाहते हैं क्योंकि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक में ब्रिटिश व्यवसायों के लिए पहुंच सुनिश्चित करेगा।

मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक गति को बढ़ावा देगा
ब्रिटिश एयरवेज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीन डायल ने कहा, ”भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक गति को बढ़ावा देगा। उत्तरी अटलांटिक में किसी भी यूरोपीय कैरियर का सबसे बड़ा नेटवर्क प्रदान करने वाली एयरलाइन के रूप में, हम भारत को अमेरिका और उसके बाहर भी जोड़ने में मदद करते हैं।”

बयान के अनुसार, मुंबई के अलावा मैनचेस्टर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। यह लंदन के बाहर ब्रिटेन का एकमात्र हवाई अड्डा होगा, जो दोनों शहरों से जुड़ा होगा। गौरतलब है कि जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी की लंदन यात्रा के दौरान इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इससे बाजार में पहुंच बढ़ेगी, शुल्क कम होंगे और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना हो जाएगा।

यशराज फिल्म का किया दौरा
स्टार्मर ने मुंबई में यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) स्टूडियो का दौरा किया। उनके साथ ब्रिटेन के फिल्म उद्योग का एक प्रतिनिधिमंडल भी था, जिनमें ब्रिटिश फिल्म संस्थान, ब्रिटिश फिल्म आयोग, पाइनवुड स्टूडियो, एल्स्ट्री स्टूडियो और सिविक स्टूडियो के प्रतिनिधि शामिल थे। वहां उन्होंने कई भारतीय फिल्म निर्माताओं से मुलाकात की भी। स्टार्मर ने घोषणा की कि अगले वर्ष से वाईआरएफ सहित प्रमुख भारतीय प्रोडक्शन हाउस ब्रिटेन में विभिन्न स्थानों पर फिल्में बनाएंगे। इससे ब्रिटेन में तीन हजार से अधिक रोजगार का सृजन होगा और आर्थिकी को मजबूती मिलेगी।

फुटबाल खिलाड़ी ओवेन के साथ फुटबाल खिलाडि़यों से मुलाकात
स्टार्मर और दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी माइकल ओवेन ने मुंबई के कूपरेज फुटबाल ग्राउंड का भी दौरा किया। प्रीमियर लीग कम्युनिटी शोकेस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवा भारतीय फुटबाल खिलाडि़यों और कुछ कोचों से बातचीत की। स्टार्मर ने बंद कमरे में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आक्सफोर्ड फाउंडेशन के युवा खिलाडि़यों से भी मुलाकात की।

प्रीमियर लीग कम्युनिटी शोकेस कार्यक्रम, कम्युनिटी कोच डेवलपमेंट प्रोग्राम पर केंद्रित है, जो इंग्लिश प्रीमियर लीग और ब्रिटिश काउंसिल के बीच सहयोग है। इसका उद्देश्य भारत में विभिन्न सामाजिक समूहों तक खेल तक पहुंच का विस्तार करना है।