प्रधानमंत्री मोदी – Live Halchal

प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद
पश्चिम एशिया का संकट कब तक चलेगा, इस पर अनिश्चितता का कुहासा छाया हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार युद्ध के असर को न्यूनतम करने के लिए ठोस उपाय करने में जुटी है। इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया है कि सभी राज्य सरकारों को केंद्र सरकार के साथ मिलकर “टीम इंडिया” के रूप में काम करना होगा।

संसद से दिए गए इस संदेश के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों (पांच चुनावी राज्यों को छोड़कर) से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर राज्यों की तैयारियों पर चर्चा करेंगे कि कैसे युद्ध के संभावित दुष्प्रभावों से आमजन को सुरक्षित रखा जाए।

ध्यान रहे कि कोविड के वक्त भी प्रधानमंत्री ने इसी तरह राज्यों को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम किया था। जिन पांच राज्यों में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू है, वहां की तैयारियों को लेकर कैबिनेट सचिव अलग से एक बैठक वहां के मुख्य सचिवों के साथ आयोजित करेंगे।

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक कारोबार और आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो रही है। सबसे अधिक असर ऊर्जा, पेट्रो पदार्थ और खाद आदि की आपूर्ति पर पड़ा है। बेशक, भारत सरकार ने कूटनीतिक प्रयासों के जरिये होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते अपने जहाज निकलवाने में सफलता पाई है।

आयात के अन्य वैश्विक विकल्पों पर काम कर उत्पादों की आपूर्ति को बढ़ाया है। साथ ही सरकार की ओर से जनता को आश्वस्त भी किया गया है कि ईंधन, ऊर्जा, खाद या अन्य आवश्यक वस्तुओं का भारत के पास पर्याप्त भंडारण है। जनता को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा से वक्तव्य देते हुए दो टूक कहा था कि युद्ध लंबा खिंचा तो इसके दुष्प्रभाव पड़ना तय है। ऐसे में उन्होंने राज्यों से विशेष तौर पर आग्रह किया था कि चूंकि आपदा के समय जमाखोर और कालाबाजारी करने वाले तत्व सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए सरकारों को इन पर निगरानी और त्वरित कार्रवाई करनी होगी।

साथ ही पीएम अन्न योजना सहित जनहित की योजनाओं का लाभ जनता को निर्बाध देते रहने और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए कहा।

इसके बावजूद कई राज्यों से पेट्रोल पंपों पर भीड़, गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, जनता के बीच अफरातफरी जैसी खबरें सामने आ रही हैं। इन परिस्थितियों से निपटने में राज्यों की क्या तैयारी होनी चाहिए और अभी क्या तैयारी है, इस पर प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 400वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता
जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष से बृहस्पतिवार को आगरा किला गुंजायमान हो गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किले के बाहरी हिस्से में आयोजित लेजर शो के जरिये उनकी शौर्य गाथा को जीवंत किया गया। लगातार चाैथे साल आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के साथ देशभर से आए लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान और महाराष्ट्र सरकार की ओर से शिवाजी की जयंती पर हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2030 में छत्रपति की 400वीं जयंती पर आगरा किले में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न प्रदान कर किया।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटील, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सबसे पहले महाराष्ट्र गीत हुआ, फिर मराठी भाषा में छत्रपति के राज्याभिषेक को खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया गया। अंत में लेजर शो के जरिये किले में शिवाजी के स्वाभिमान की घटना को दिखाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्रूज पर की छात्रों से परीक्षा पे चर्चा, अब तक 1.5 करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके दर्ज
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर 25 स्टूडेंट्स से बातचीत की। PPC 2026 Registration के लिए लास्ट डेट 11 जनवरी निर्धारित है। ऐसे में इच्छुक छात्र, टीचर्स या पेरेंट्स तय तिथि के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

परीक्षा में चर्चा असम के स्टूडेंट्स के लिए खास तोहफा बन के आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने असम के दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर सवार हुए। इस क्रूज पर उनके साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के के लिए 25 छात्रों को भी मौका दिया गया। पीएम मोदी ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर पर्यटन क्रूज पोत एमवी चराइदेव पर करीब 40 मिनट छात्रों से चर्चा की।

परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के लिए 1.5 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 निर्धारित है। PPC 2026 में शामिल होने के लिए छात्रों के साथ ही टीचर्स एवं पेरेंट्स में भी भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 1.5 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन परीक्षा पे चर्चा के लिए प्राप्त हो चुके हैं।

वेबसाइट पर साझा जानकारी के मुताबिक अब तक 1,54,33,285 करोड़ आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन करने वालों में से स्टूडेंट्स की संख्या 1,43,40,916 करोड़, टीचर्स की संख्या 9,41,515 और पेरेंट्स की संख्या 1,50,854 है।

इन स्टेप्स से आप भी कर सकते हैं पंजीकरण

परीक्षा पे चर्चा 2026 रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर Participate Now पर क्लिक करना होगा।

अब आपकी अपनी कैटेगरी के अनुसार- Student (Self Participation), Student (Participation through Teacher login), Teacher, Parent का चुनाव कर उसके नीचे क्लिक टू पार्टिसिपेट पर क्लिक करें।

अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें।

इसके बाद अन्य डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

आवेदन के लिए आवश्यक डिटेल

छात्र परीक्षा पे चर्चा के लिए आवेदन मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी द्वारा कर सकते हैं। जिन छात्रों, टीचर्स या माता पिता के पास डिजिलॉकर आईडी उपलब्ध है वे इसका उपयोग करके भी पीपीसी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आज गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 77,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से शुरू हो रहे अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान गुजरात में 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इलेक्टि्रक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

इसके बाद वह करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सोमवार शाम को मोदी भुज में 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

सार्वजनिक समाहोह को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री गांधीनगर जाएंगे और 27 मई को गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ करेंगे।

परियोजनाओं से जनता को होगा सीधा फायदा

कनेक्टिविटी बढ़ाने और विश्व स्तरीय यात्रा अवसंरचना के निर्माण की प्रतिबद्धता के अनुरूप पीएम मोदी दाहोद में भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इस संयंत्र में घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्टि्रक इंजनों का निर्माण किया जाएगा। पीएम मोदी संयंत्र से निर्मित पहले इलेक्टि्रक इंजन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, एआई वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक एआई वीडियो पोस्ट करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा और रुद्रसेना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने युवक की गिरफ्तारी और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर त्यूणी थाने में धरना दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। त्यूणी के मैंद्रथ निवासी सुलेमान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक आपत्तिजनक वीडियो चंद रोज पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उसके बाद जबरदस्त विरोध शुरू हो गया था। रुद्रसेना फाउंडेशन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक को गिरफ्तार करने की मांग की थी। वहीं, गिरफ्तारी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।

पुलिस ने रविवार को युवक को थाने में बुलाकर उससे पूछताछ की थी। युवक के स्मार्टफोन की जांच की। युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से पांच एआई वीडियो डाली थी। इसमें चार पाकिस्तान के खिलाफ थी। वहीं, एक वीडियो आपत्तिजनक थी। युवक ने पुलिस को बताया कि था कि उसने गलती से वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने युवक को पाबंद किया था।

देश के मान सम्मान पर आघात
सोमवार को भाजपा और रुद्रसेना के कार्यकर्ता त्यूणी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर युवक पर हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। रुद्रसेना फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो शेयर करना सीधे तौर पर राजद्रोह है। देश के मान सम्मान पर आघात करने का प्रयास किया गया है। इससे राष्ट्रवादी लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। कहा कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवक का परिवार को फर्जी ढंग से त्यूणी के मैंद्रथ में रह रहा है। वर्ष 1983 में फर्जी ढंग से जनजाति क्षेत्र की भूमि को अपने नाम करवाने वाले वन गुर्जरों के पट्टे निरस्त करने के लिए कार्यकर्ता मंगलवार से तहसील कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष त्यूणी नीरज शर्मा ने कहा कि घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है।

सीओ बीएल शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और आईटी एक्ट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।