प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू – Live Halchal

‘अमेरिका के तीन राष्ट्रपतियों ने नेतन्याहू के वॉर प्लान को ठुकराया, लेकिन ट्रंप मान गए’; पूर्व विदेश मंत्री का दावा
पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों को भी ईरान के साथ युद्ध का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन सभी ने इसे ठुकरा दिया था।

‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ में बोलते हुए केरी ने कहा, “ओबामा ने मना कर दिया। बुश ने मना कर दिया। राष्ट्रपति बाइडेन ने मना कर दिया। मेरा मतलब है, मैं उन बातचीत का हिस्सा था।”

‘ईरान के साथ युद्ध पर सहमत नहीं थे ओबामा, बुश और बाइडेन’
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के पिछले राष्ट्रपति ईरान के साथ युद्ध करने पर सहमत नहीं हुए, क्योंकि उन्होंने शांतिपूर्ण प्रक्रिया के सभी उपायों को पूरी तरह से नहीं आजमाया था। उन्होंने तर्क दिया कि वियतनाम और इराक दोनों ही युद्धों से एक साझा सबक मिलता है। एक ऐसा सबक जिसे वे वियतनाम युद्ध के अनुभवी सैनिक के तौर पर प्रत्यक्ष रूप से जानते हैं और वह यह है कि अमेरिकी जनता को धोखा नहीं देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “और वियतनाम युद्ध के एक अनुभवी सैनिक के तौर पर जहां इस तरह के फैसले बेहद अहम होते थे, हमसे इस बारे में झूठ बोला गया था कि वह युद्ध किस बारे में था और उस युद्ध तथा इराक युद्ध से मिला सबक यह है कि अमेरिकी लोगों से झूठ न बोलें और फिर उनसे अपने बेटों और बेटियों को लड़ने के लिए भेजने को न कहें।”

ईरान ने शेयर किया वीडियो
केरी की यह क्लिप शेयर करते हुए, ईरान के ‘प्रेस टीवी’ ने लिखा, “अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी का कहना है कि इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ओबामा, बुश और बाइडेन के सामने ईरान पर युद्ध छेड़ने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन सभी ने इसे ठुकरा दिया। उनका अनुमान था कि इससे सत्ता परिवर्तन होगा और लोग विद्रोह कर देंगे, लेकिन हमने देखा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।”

नेतन्याहू ने ट्रंप को कैसे किया राजी?
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि कैसे नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला करने के लिए राजी किया।

रिपोर्ट में कहा गया है, “11 फरवरी को सिचुएशन रूम में नेतन्याहू ने अपनी बात जोरदार ढंग से रखी। उन्होंने सुझाव दिया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन का सही समय आ गया है और यह विश्वास जताया कि अमेरिका और इजरायल का एक संयुक्त अभियान आखिरकार ‘इस्लामिक रिपब्लिक’ का अंत कर सकता है।”

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “मुझे यह ठीक लग रहा है,” और इसके बाद उन्होंने अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान को हरी झंडी दे दी।

मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का ईरान के लोगों को संदेश
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानियों को आने वाली नवरोज छुट्टियों के लिए शुभकामनाएं भेजीं। नवरोज फारसी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह ऐसे समय में हुआ है जब उनका देश ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखे हुए है।

नेतन्याहू ने कहा, ईरान के बहादुर लोगों के लिए मैं आप सभी को, जैसा कि मैं हर साल करता हूं, छुट्टियों के इस मौसम में शुभकामनाएं देता हूं, जिसकी शुरुआक रोशनी के त्योहार से होती है। यहां नेतन्याहू के इशारा ‘चहारशंबे सूरी’ की ओर था, जो बुधवार को मनाया जाने वाला ईरान का सबसे प्राचीन रोशनी और आग का उत्सव है।

अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करेगी- नेतन्याहू

उन्होंने अंग्रेजी में बोलते हुए कहा, “यह ईरानी लोगों की उस सदियों पुरानी आस्था का प्रतीक है कि रोशनी हमेशा अंधेरे पर और अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करेगी।”

‘नवरोज’ की शुभकामनाएं देता हूं- नेतन्याहू

उन्होंने आगे कहा, “इस साल इस त्योहार का एक विशेष महत्व है। मैं इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप सभी को ‘नवरोज’ की शुभकामनाएं देता हूं। यह वर्ष आप सभी के लिए स्वतंत्रता का वर्ष हो। आप सभी के लिए आशा की एक नई शुरुआत हो।” यहां उनका इशारा उस त्योहार की ओर था जिसे शुक्रवार को मनाया जाएगा।

नेतन्याहू ने बताया क्यों खामेनेई रच रहे अमेरिकी राष्ट्रपति के कत्ल की साजिश
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को एक सनसनीखेज बयान में दावा किया कि ईरान की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपने परमाणु प्रोग्राम के लिए खतरा माना है और उनकी हत्या की साजिश रची है।

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की नजर में ट्रम्प उनका सबसे बड़ा दुश्मन हैं। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा, “वो (ईरान) ट्रम्प को मारना चाहते हैं। वो उनके लिए सबसे बड़ा दुश्मन हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ट्रम्प एक मजबूत और निर्णायक लीडर हैं। उन्होंने कभी कमजोरी के साथ ईरान से समझौता करने की राह नहीं चुनी, जिससे ईरान को यूरेनियम संवर्धन का रास्ता मिले और परमाणु बम बनाने की राह आसान हो। ट्रम्प ने उस नकली समझौते को फाड़ दिया और कासिम सुलेमानी को मरवा दिया। उन्होंने साफ कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जाएंगे। उनकी इस सख्ती की वजह से वो ईरान के लिए सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं।”

‘सख्त कदम उठाने के सिवा कोई रास्ता न था’
नेतन्याहू ने बताया कि वो खुद भी ईरान के निशाने पर हैं। उनके घर की खिड़की पर मिसाइल हमला हुआ था। उन्होंने खुद को ट्रम्प का “जूनियर पार्टनर” बताते हुए कहा कि दोनों मिलकर ईरान के परमाणु हथियार बनाने की कोशिशों को रोक रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के सामने “तुरंत खतरा” है और उनके पास आखिरी वक्त में सख्त कदम उठाने के सिवा कोई रास्ता नहीं था।

उन्होंने कहा, “हमें दो बड़े खतरे का सामना है। पहला, ईरान का यूरेनियम संवर्धन कर परमाणु बम बनाने की कोशिश। इसका मकसद हमें तबाह करना है। दूसरा, उनकी बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा बढ़ाना। ये हर साल 3,600 मिसाइलें बनाने की क्षमता रखता है। तीन साल में 10,000 मिसाइलें और 26 साल में 20,000 मिसाइलें। इतना छोटा मुल्क इजरायल इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। हमें हर हाल में कार्रवाई करनी थी।”

इजरायल की कार्रवाई सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को ईरान के खतरे से बचाने के लिए है। ईरान ने जवाब में इजरायली शहरों पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, लेकिन ज्यादातर मिसाइलों को नाकाम कर दिया गया।
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल

हमारे हमले ने ईरानी न्यूक्लियर प्रोग्राम को पीछे धकेल दिया
नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों ने ईरान के परमाणु प्रोग्राम को “काफी पीछे” धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत का कोई फायदा नहीं, क्योंकि वो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार है।

नेतन्याहू ने इजरायल की कार्रवाई को “ऑपरेशन राइजिंग लायन” का नाम देते हुए इसे “इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाइयों में से एक” बताया। उन्होंने ईरानी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वो 50 साल से उसी इस्लामी हुकूमत के जुल्म तले जी रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि कि इजरायल ईरान के परमाणु और मिसाइल खतरे को खत्म करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

नेतन्याहू बोले- युद्ध में जीत तक ‘हमें कोई नहीं रोकेगा’
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि इजरायल जब तक हमास आतंकवादियों के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर लेता, तब तक उसे गाजा पट्टी में युद्ध जारी रखने से ‘कोई नहीं रोकेगा’

नेतन्याहू ने अपने कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो बयान में कहा-

हम अंत तक युद्ध जारी रखेंगे। इसमें कोई सवाल ही नहीं है। मैं इसे बड़े दर्द के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दबाव के आलोक में भी कह रहा हूं। हमें कोई नहीं रोकेगा। हम अंत तक जा रहे हैं… जीत तक, इससे कम कुछ भी नहीं।

18,400 से ज्यादा लोग मारे गए…

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा में 18,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गाजा के 24 लाख लोगों में से 19 लाख लोग युद्ध के कारण विस्थापित हो चुके हैं।

हम चर्चा करने को तैयार

युद्ध के बीच हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह ने कहा कि, इजरायली हमले को रोकने के लिए हम किसी भी विचार और पहल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। यह वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी दोनों में फलस्तीन के लोगों को वापस अपने घरों में जाने के लिए दरवाजा खोल सकता है।