प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो – Live Halchal

पन्नू की हत्या की साजिश को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अलापा पुराना राग
भारत के खिलाफ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जहर उगल रहे हैं। एक तरफ जहां वो भारत पर बेबुनियाद आरोप गढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीएम ट्रूडो भारत सरकार से कनाडा सरकार द्वारा किए जा रहे आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत की जांच में साथ देने का अनुरोध कर रहे हैं।

पीएम ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत को लेकर कनाडा के द्वारा किए जा रहे जांच में सहयोग करने की बात को फिर दोहराई है।

अमेरिका ने क्या लगाए आरोप?

दरअसल, कनाडा ने एक भारतीय व्यक्ति पर खालिस्तान समर्थन आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बुधवार को अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि एक 52 साल के व्यक्ति निखिल गुप्ता ने भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम किया था, जिसकी जिम्मेदारियों में सुरक्षा और खुफिया जानकारी शामिल थी। उसने सिख संप्रभु राज्य की वकालत करने वाले शख्स की हत्या की साजिश रची थी। वह न्यूयॉर्क शहर का रहने वाला था।

हालांकि, अमेरिका ने साफ तौर पर यह नहीं कहा कि निखिल गुप्ता ने ही आतंकी पन्नू की हत्या की, लेकिन सारी कड़ियां उसी से जोड़ दी।

भारत को इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की जरूरत: पीएम ट्रूडो

पत्रकारों से बात करते हुए पीएम ट्रूडो ने कहा, “अमेरिका से आ रही खबरें इस बात को और रेखांकित करती हैं कि हम शुरू से ही इस बारे में बात कर रहे हैं। भारत को इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की जरूरत है।”

सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, “भारत सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने की जरूरत है कि हम इसकी तह तक पहुंच रहे हैं। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे कोई हल्के में ले सकता है।”

हालांकि, कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि वह अमेरिकी आपराधिक मामले पर टिप्पणी नहीं करेंगी, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि भारत हमारे साथ सहयोग करेगा।

कनाडा-भारत: तनाव के बीच भारत ने वीजा सेवाओं को फिर से शुरू करने का लिया फैसला
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोप के बाद पिछले महीने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के कारण नई दिल्ली द्वारा कनाडा और दुनिया भर में कनाडाई नागरिकों के लिए सेवाओं को निलंबित करने के एक महीने बाद यह निर्णय सामने आया है।
कनाडा ने गुरुवार से देश में कुछ वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि एक सिख अलगाववादी की हत्या पर राजनयिक विवाद के बीच कई कनाडाई लोगों के लिए “चिंताजनक समय” के बाद यह कदम एक “अच्छा संकेत” है।
कनाडा में भारत के उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि देश के अधिकारी देश भर के साथ-साथ विदेशों से आवेदन करने वाले कनाडाई लोगों के लिए कुछ प्रकार के वीजा आवेदनों की प्रोसेसिंग फिर से शुरू करेंगे।
ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कनाडा के कुछ हालिया कदमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया है कि 26 अक्टूबर से प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा, और कॉन्फ्रेंस वीजा श्रेणियों के लिए वीजा सेवाओं को फिर शुरू किया जाएगा।’’
बुधवार दोपहर को आप्रवासन मंत्री मार्क मिलर ने अपने कई कनाडाई लोगों के लिए “चिंताजनक समय” के बाद भारत के इस कदम को “एक अच्छा संकेत” बताया है। सीटीवी न्यूज ने उनके हवाले से कहा, “हम ऐसा मानते हैं कि यह निलंबन पहले भी नहीं होना चाहिए था।”

उन्होंने कहा कि ‘‘भारत के साथ वास्तव में चिंताजनक राजनयिक स्थिति ने कई समुदायों में काफी भय पैदा कर दिया है।’’

‘वीजा प्रक्रिया फिर से शुरू होना अच्छी खबर’
आपात प्रबंधन मंत्री और सिख नेता हरजीत सज्जन ने कहा कि वीजा प्रक्रिया फिर से शुरू होना अच्छी खबर है, लेकिन वह इस पर अटकलें नहीं लगाएंगे कि नयी दिल्ली क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है।

सज्जन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह जानकर अच्छा लगा कि उन्होंने इसे (सेवाएं) बहाल कर दिया है। यदि उन्होंने यह कदम उठाया ही नहीं होता, तो बेहतर होता। उन्होंने आगे कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि शादियों और अंत्येष्टि जैसे कार्यक्रमों के लिए भारतीय और कनाडाई आ-जा सकें।

भारत ने 2020 में निज्जर को किया था आतंकवादी घोषित
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह की हत्या में भारतीय एजेंटों की “संभावित” संलिप्तता के आरोप के बाद पिछले महीने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के कारण नई दिल्ली द्वारा कनाडा और दुनिया भर में कनाडाई नागरिकों के लिए सेवाओं को निलंबित करने के एक महीने बाद यह निर्णय सामने आया है।भारत ने ट्रूडो के आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” बताकर खारिज कर दिया था। बता दें कि भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।