प्रदेश में बिजली – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 13 Jun 2024 07:54:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्रदेश में बिजली – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 प्रदेश में बिजली की भारी मांग का सिलसिला लगातार जारी https://livehalchal.com/uk-341/564054 Thu, 13 Jun 2024 05:09:34 +0000 https://livehalchal.com/?p=564054 बिजली की मांग 5.9 करोड़ यूनिट आंकी गई, जिसके सापेक्ष 4.7 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। पिछले दो दिनों से बिजली की मांग व उपलब्धता करीब इतनी ही चल रही है। प्रदेश में बिजली की भारी मांग का सिलसिला लगातार जारी है। कई दिन से छह करोड़ यूनिट के करीब मांग के सापेक्ष यूपीसीएल को …]]>

बिजली की मांग 5.9 करोड़ यूनिट आंकी गई, जिसके सापेक्ष 4.7 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। पिछले दो दिनों से बिजली की मांग व उपलब्धता करीब इतनी ही चल रही है।

प्रदेश में बिजली की भारी मांग का सिलसिला लगातार जारी है। कई दिन से छह करोड़ यूनिट के करीब मांग के सापेक्ष यूपीसीएल को रोजाना एक करोड़ यूनिट से ऊपर बिजली खरीदनी पड़ रही है। यूपीसीएल के दावे के बीच प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिन में कुछ कटौती हुई है।

यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, बुधवार को बिजली की मांग 5.9 करोड़ यूनिट आंकी गई, जिसके सापेक्ष 4.7 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। पिछले दो दिनों से बिजली की मांग व उपलब्धता करीब इतनी ही चल रही है।

बाकी बिजली बाजार से खरीदने की कोशिश की जा रही है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, कहीं भी घोषित कटौती नहीं की जा रही है। हालांकि कुछ ग्रामीण इलाकों में परिस्थितिजन्य कटौती जरूर हुई है। पिछले दो दिन का रिकॉर्ड देखें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ कटौती हुई है।

]]>