प्रदूषण – Live Halchal

राजधानी में बिना पीयूसी दौड़ रही हैं सरकारी गाड़ियां, 60 का चालान
राजधानी में सरकारी वाहनों की लापरवाही से प्रदूषण बढ़ने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दाखिल रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार की कई गाड़ियां बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस नियम उल्लंघन पर 60 वाहनों के चालान भी किए जा चुके हैं।

दिल्ली परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त मुकेश की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया कि नवंबर 2024 में जब याचिका दायर हुई थी, तब अधिकांश सरकारी वाहनों के पास पीयूसी नहीं था। हालांकि बाद में कुछ वाहनों ने प्रमाणपत्र बनवा लिया, लेकिन अब भी कई गाड़ियां बिना पीयूसी के संचालन में हैं।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कुछ पुराने वाहनों को कंडेम्न कर उनका पंजीकरण रद्द किया जा चुका है या उन्हें स्क्रैप किया गया है। इसके बावजूद कई बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के वाहन अब भी उपयोग में हैं, जो अधिक प्रदूषण फैलाते हैं और वायु गुणवत्ता पर नकारात्मक असर डालते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने 7 अप्रैल 2026 को सख्त आदेश जारी किए हैं। सभी विभागों, बोर्ड, निगम और सरकारी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि बिना वैध पीयूसी वाली गाड़ियों का किसी भी सरकारी कार्य में उपयोग न किया जाए। यह निर्देश किराए और आउटसोर्स वाहनों पर भी समान रूप से लागू होंगे।

वाहनों का पीयूसी रिन्यू कराने के निर्देश-
सभी विभागों को 10 अप्रैल 2026 तक अपने वाहनों का पीयूसी रिन्यू कराने के निर्देश दिए गए हैं और इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंपी गई है। यह पूरा मामला केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 115 से जुड़ा है, जिसमें हर वाहन के लिए वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

याचिकाकर्ता जितेंद्र महाजन ने उठाए गए इस मुद्दे में 106 सरकारी वाहनों की सूची भी रिपोर्ट में शामिल है। इनमें कई वाहन 10 से 15 साल पुराने हैं, जो अब भी सड़कों पर चल रहे हैं। ऐसे में राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के बीच यह मामला प्रशासनिक जवाबदेही और सख्त निगरानी की जरूरत को उजागर करता है।

ठंड की मार के बीच प्रदूषण का वार, फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंची फिजा
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक बना हुआ है। मंगलवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ ही प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। आज दिल्ली की हवा फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई का स्तर काफी अधिक है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 322, आनंद विहार में 411, अशोक विहार में 366, आया नगर में 293, बवाना में 378, बुराड़ी में 310, और चांदनी चौक इलाके में 380 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू इलाके में 341, द्वारका सेक्टर-8 में 384, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 303, आईटीओ में 340, जहांगीरपुरी में 375, लोधी रोड में 269, मुंडका में 370, नजफगढ़ में 295, नरेला में 367, पंजाबी बाग में 360, आरकेपुरम में 365, रोहिणी में 397, सोनिया विहार में 334, विवेक विहार में 366, और वजीरपुर में 375 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। सांस संबंधी बीमारियों में वृद्धि और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

दो साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूटा
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के बीच गिरते पारे ने कमरे के भीतर बैठे लोगों के शरीर में सिहरन दौड़ा दी है। सोमवार को बीते दो साल का सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया। इस दौरान न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री रहा। सीजन की आधिकारिक तौर पर पहली शीतलहर भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, जहां साल 2024 में 15 जनवरी को 3.3 न्यूनतम तापमान और साल 2025 में 9 जनवरी को 4.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़के पारे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हालांकि, दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने दर्शन दिए, इससे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन, शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी।

मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 4.2 और आया नगर में 3.2, लोधी रोड में 3 व पालम में 3.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति महसूस की गई। इसमें सफदरजंग, पालम, लोधी रोड सीएचओ और आयानगर में ठंडक बढ़ी हुई रही। पालम में सुबह 8:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 200 मीटर रही। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों को भी कोहरे के कारण सड़क पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

आज शीतलहर का ऑरेंज और 14 जनवरी को यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी को दिन का तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मंगलवार के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जबकि बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 जनवरी तक ठंड सताएगी।

इस दिन इतना रहा न्यूनतम पारा
सीजन का दूसरा कोल्ड डे नए साल से ठीक पहले यानी 31 दिसंबर 2025 को रिकॉर्ड किया गया था। उस दिन दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री गिरकर 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम रहे और अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ जाए तो उस दिन को कोल्ड डे यानी शीत दिवस के रूप में दर्ज किया जाता है।

क्या कहते हैं पिछले आंकड़े?
कड़ाके की ठंड के पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर 2014 में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इसके बाद साल 2019 में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

इन बातों का रखें ख्याल
कंपकंपी को नजरअंदाज न करें।
लंबे समय तक ठंड में रहने से बचें।
एक भारी कपड़े की बजाय कई गर्म ऊनी कपड़े पहनें।
सिर, गर्दन, हाथों और पैरों को अच्छी तरह से ढंकें।

दिल्लीवासियों को प्रदूषण से हल्की राहत, खराब श्रेणी में बरकरार फिजा, जानें आज कितना एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार को हवा की गति धीमी होने से जहरीली हवा फिर सितम ढाएगी।

राजधानी में चली तेज हवाओं के बीच रविवार को वायु प्रदूषण में कमी आई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 291 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 55 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। आज भी हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार को हवा की गति धीमी होने से जहरीली हवा फिर सितम ढाएगी। राजधानी के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई की स्थिति पर नजर डालें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 263, आनंद विहार में 329, अशोक विहार में 302, आया नगर में 239, बवाना में 310, बुराड़ी में 245, और चांदनी चौक इलाके में 336 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू इलाके में 339, द्वारका सेक्टर-8 में 324, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 221, आईटीओ में 296, जहांगीरपुरी में 327, लोधी रोड में 248, मुंडका में 339, नजफगढ़ में 257, नरेला में 270, पंजाबी बाग में 311, आरकेपुरम में 329, रोहिणी में 308, सोनिया विहार में 304, विवेक विहार में 311, और वजीरपुर में 312 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है।

शिमला से ठंडी दिल्ली

ठंड इस बार रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को राजधानी का न्यूनतम पारा शिमला (3.5) से भी कम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को भी इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने भी शीतलहर के साथ ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय भीषण ठंड बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी ऐसे ही हालात बने रहने की बात कही है। राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी से 17 जनवरी के बीच आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। 13 जनवरी को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत नहीं, बेहद खराब श्रेणी में बरकरार हवा
राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआईI) 358 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। कई इलाकों में तो एक्यूआई 400 पार जा पहुंचा है।

राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति सुस्त पड़ने के चलते फिजा शुक्रवार को एक बार फिर से खराब से बेहद खराब की श्रेणी में पहुंच गई। जो अभी भी उसकी श्रेणी में बरकरार है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 पार जा पहुंचा है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

राजधानी के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई की स्थिति पर नजर डालें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 309, आनंद विहार में 425, अशोक विहार में 369, आया नगर में 338, बवाना में 354, बुराड़ी में 316, और चांदनी चौक इलाके में 408 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू इलाके में 339, द्वारका सेक्टर-8 में 401, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 323, आईटीओ में 365, जहांगीरपुरी में 386, लोधी रोड में 336, मुंडका में 376, नजफगढ़ में 333, नरेला में 343, पंजाबी बाग में 373, आरकेपुरम में 392, रोहिणी में 380, सोनिया विहार में 349, विवेक विहार में 414, और वजीरपुर में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा फिर से खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। इसके लोगों को प्रदूषण से फौरी राहत मिल सकती है।

दिल्लीवासियों को प्रदूषण से मिली हल्की राहत, खराब श्रेणी में पहुंची फिजा
राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में रविवार की तुलना में आज कुछ सुधार देखा गया है। जहां रविवार को यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गया था, वहीं सोमवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई और यह ‘खराब’ श्रेणी में आ गया है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 266 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी के अंतर्गत आता है। यह गिरावट प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर नियंत्रण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है, हालांकि अभी भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है।

राजधानी के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई की स्थिति पर नजर डालें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 275, आनंद विहार में 320, अशोक विहार में 301, आया नगर में 178, बवाना में 195, बुराड़ी में 216, और चांदनी चौक इलाके में 337 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू इलाके में 272, द्वारका सेक्टर-8 में 288, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 153, आईटीओ में 253, जहांगीरपुरी में 316, लोधी रोड में 182, मुंडका में 281, नजफगढ़ में 232, नरेला में 284, पंजाबी बाग में 276, आरकेपुरम में 295, रोहिणी में 299, सोनिया विहार में 296, विवेक विहार में 318, और वजीरपुर में 308 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक
यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है।