प्रतिबंधों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 13 Jun 2019 07:43:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्रतिबंधों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को लेकर उठाए सवाल, अमेरिका ने चीन को ‘तोहफा’ https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7/244709 Thu, 13 Jun 2019 07:43:22 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=244709 अमेरिका के कार्यवाहक विदेश मंत्री पैट्रिक शानहन और चीन के विदेश मंत्री वी फेंगे के बीच बैठक शुरू होने से पहले अमेरिकी मंत्री ने अपने चीनी समकक्ष को एक विशेष ‘तोहफा देकर उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। दोनों नेताओं ने मंगलवार को वार्ता शुरू होने से पहले अपने राष्ट्रों के …]]>

अमेरिका के कार्यवाहक विदेश मंत्री पैट्रिक शानहन और चीन के विदेश मंत्री वी फेंगे के बीच बैठक शुरू होने से पहले अमेरिकी मंत्री ने अपने चीनी समकक्ष को एक विशेष ‘तोहफा देकर उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। दोनों नेताओं ने मंगलवार को वार्ता शुरू होने से पहले अपने राष्ट्रों के ध्वज के सामने हाथ मिलाते हुये फोटो खिंचाई जो वार्ता शुरू होने से पहले एक नियमित प्रक्रिया है, लेकिन सम्मेलन कक्ष में जो हुआ, वह नियमित रूप से नहीं होता। शानहन ने चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगे को एक विशेष ‘उपहार’ भेंट किया।

पहली नजर में कॉफी टेबल बुक की तरह दिखने वाले इस तोहफे के जरिए अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए हैं। 32 पृष्ठीय इस पुस्तक में ऐसी तस्वीरें और उपग्रह चित्र थे जिनमें उत्तर कोरियाई पोत तेल का लेन-देन करते दिख रहे हैं। कई तस्वीरों के साथ तारीखों, समय, स्थानों और अन्य विवरण दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार यह इस बात का सबूत है कि उत्तर कोरिया चीन के तट के पास आर्थिक प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।

सिंगापुर में एक राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में वेई और उनके शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात के एक दिन बाद, शानहन ने कहा, मैंने उन्हें यह सुंदर पुस्तक दी। पेंटागन के कार्यवाहक प्रमुख ने कहा, मैंने कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां आप और मैं सहयोग कर सकते हैं।

वॉशिंगटन स्थित ‘सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में चीन ऊर्जा परियोजना की निदेशक बोनी ग्लेसर ने कहा, ”यह उन्हें (चीन को) यह बताने का तरीका है कि हमें पता है कि क्या चल रहा है। हमारे पास सबूत हैं और आपके पास अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने का अवसर है। व्यापार, अमेरिकी प्रौद्योगिकी की चोरी, ताइवान को अमेरिकी हथियारों की संभावित बिक्री और उत्तर कोरिया पर अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को छोड़ने का दबाव बनाने समेत कई मुद्दों को लेकर ट्रम्प प्रशासन और चीन के साथ टकराव बना हुआ है। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि शानहन से बैठक शुरू होने से पहले वेई को पुस्तक देते हुए कहा कि उनके पास उनके लिए एक तोहफा है। वेई तोहफा मिलने पर शुरू में हैरान रह गए लेकिन जब उन्हें समझ आया कि यह वास्तव में क्या है तो उन्होंने इसे अपने साथियों को थमा दिया।

]]>
अ‍मेरिकी की कड़ी नजर, तमाम प्रतिबंधों के बावजूद उत्‍तर कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण… https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e2%80%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae/227927 Sat, 04 May 2019 05:23:28 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=227927 तमाम प्रतिबंधों के बीच उत्‍तर कोरिया ने शनिवार को शॉर्ट रेंज मिसाइल का परीक्षण किया। इस परीक्षण से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है। उत्‍तर कोरिया ने यह कदम तब उठाया है, जब उसकी अमेरिका के साथ परमाणुकरण पर वार्ता ठप है। दक्षिण कोरियाई सेना ने एक बयान में कहा …]]>

तमाम प्रतिबंधों के बीच उत्‍तर कोरिया ने शनिवार को शॉर्ट रेंज मिसाइल का परीक्षण किया। इस परीक्षण से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है। उत्‍तर कोरिया ने यह कदम तब उठाया है, जब उसकी अमेरिका के साथ परमाणुकरण पर वार्ता ठप है।
दक्षिण कोरियाई सेना ने एक बयान में कहा है कि उत्‍तर कोरिया ने राजधानी प्‍योंगयांग के पूर्व में एक तटीय शहर वॉनसन के पास सुबह 9.06 बजे से 9.27 बजे के बीच कई छोटी दूरी के प्रोजेक्‍टाइल दागे। प्रोजेक्‍टाइल ने 70 से 200 किलोमीटरर की दूरी तय की।। उत्‍तर कोरिया की इस मिसाइल परीक्षण से जहां क्षेत्र में हथियारों की होड़ को बढ़ावा मिलेगा, वहीं अमेरिकी की कोरिया प्रायद्वीप में शांति पहल को भी धक्‍का लगा है। अभी इस परीक्षण के बारे में प्‍योंगयांग से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस रिपोर्ट को अमेरिका ने गंभीरता से लिया है। उत्‍तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्‍त रूप से इसकी समीक्षा कर रहे हैं। व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा हुकाबी सैंडर्स ने शुक्रवार रात वाशिंगटन में कहा कि हम उत्‍तर कोरिया के कार्यों से अवगत हैं। हम आवश्‍यक रूप से इसकी निगरानी कर रहे हैं। पेंटागन के एक प्रवक्‍ता क्रिस शेरवुड ने कहा कि वहां के अधिकारी लॉन्‍च की तलाश कर रहे थे और अभी कुछ भी पुष्टि नहीं कर पाए हैं। प्‍योंगयांग की तरफ से मिसाइल परीक्षण ऐसे समय किया गया है जब अमेरिका और उत्‍तर कोरिया के बीच निरस्‍त्रीकरण पर वार्ताओं का दौर जारी है। वियतनाम के हनाई में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उत्‍तर कोरिया नेता किम जोंग उन के बीच दूसरी शिखर वार्ता विफल रही थी, लेकिन अब भी शांति की उम्‍मीद बरकरार है।

 

]]>