प्रतापगढ़ में युवती मामले में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 24 Oct 2020 08:49:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg प्रतापगढ़ में युवती मामले में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 प्रतापगढ़ में युवती मामले में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, छेड़खानी से परेशान कुएं में लगाई थी छलांग https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e2%80%8d/386061 Sat, 24 Oct 2020 08:48:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=386061  प्रतापगढ़ में बाघराय थाना क्षेत्र के पुवासी गांव में एक पखवारा पूर्व छेड़खानी से परेशान किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दे दी थी। मामले में किशोरी के पिता ने ढाबा संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी डब्बू सिंह गुड्डू सिंह को सलाखों के पीछे …]]>

 प्रतापगढ़ में बाघराय थाना क्षेत्र के पुवासी गांव में एक पखवारा पूर्व छेड़खानी से परेशान किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दे दी थी। मामले में किशोरी के पिता ने ढाबा संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी डब्बू सिंह गुड्डू सिंह को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था जबकि मुख्य आरोपी गुन्नू तिवारी फरार चल रहा था। बाघराय पुलिस ने शुक्रवार की रात मुख्य आरोपी गुन्नू तिवारी को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ढिंगवस गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

घटना 13 अक्टूबर की है। मामले में किशोरी के पिता की तारीफ पर पुलिस ने गांव के ही गुड्डू सिंह, डब्बू सिंह वह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी गुन्नू तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने गुड्डू सिंह व डब्बू सिंह पुत्रगण राम दयाल सिंह को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है जबकि मुख्य आरोपी गुन्नू तिवारी फरार चल रहा था।

आइजी ने पीडि़त परिवार को आश्‍वासन दिया था

प्रयागराज आइजी कविंद्र प्रताप सिंह देर रात बाघराय थाना क्षेत्र के पुवासी गांव पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने कुएं में कूदकर जान देने वाली पीड़ित किशोरी के स्वजनों से मुलाकात की और उनसे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली थी। किशोरी की मां संजू देवी पत्नी शीतला प्रसाद जायसवाल ने बताया कि आइजी साहब ने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली कैसे क्या हुआ। आइजी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया था कि उनके साथ न्याय होगा और जल्द ही घटना में शामिल लोग पकड़े जाएंगे। बाघराय पुलिस ने घटना में शामिल गुड्डू सिंह को देर रात हिरासत में ले लिया है। बाकी बचे दोनों आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

]]>