प्रचंड गर्मी – Live Halchal

और तपेगा पंजाब, प्रचंड गर्मी से जलालाबाद में युवक की मौत
पंजाब में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन के लिए पंजाब के 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इस कारण अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला व मानसा में बेहद गर्म हवाएं चलेंगीं।

प्रचंड गर्मी से देश के ज्यादातर हिस्सों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। दिन हो या रात गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। पंजाब में सबसे गर्म बठिंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है।

वहीं, जलालाबाद में गर्मी के कारण गश खाकर गिरे युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। जानकारों की मानें तो शनिवार से शुरू हो रहे नौतपा के कारण गर्मी के तेवर और तीखे हो सकते हैं।

पंजाब का न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से 5.9 डिग्री ऊपर है। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो अमृतसर में अधिकतम पारा 42.4 डिग्री, लुधियाना में 41.6 डिग्री, पटियाला में 41.6 डिग्री, पठानकोट में 41.5, फरीदकोट में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया।

यह होता है नौतपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है, जिसके साथ नौतपा शुरू होगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होती है। नौतपा के दौरान अगर बारिश न आए तो अच्छे मानसून के शुभ संकेत होते हैं। अगर नौतपा के दौरान बारिश आ जाए तो नौतपा खंडित हो जाता है तो उसे मानसून के लिए अशुभ संकेत माना जाता है।

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार नौतपा के भौगोलिक और वैज्ञानिक मत पर नजर डालें तो इस दौरान पृथ्वी और सूर्य की दूरी कम होने से सूर्य की किरणें सीधे रूप में पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिस कारण इस अवधि में तापमान और सूर्य की तपिश सबसे ज्यादा होती है। जब गर्मी अधिक होती है तो मैदानी क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने लगता है। यही क्षेत्र समुद्र की लहरों को आकर्षित करता है, जिसके असर से ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ती हैं। चूंकि समुद्र को उच्च दबाव वाला क्षेत्र माना जाता है इसलिए हवाओं के रुख से अच्छी बारिश का अंदाजा लगाया जाता है।

प्रचंड गर्मी: पंजाब में बरस रही आग, दस साल का रिकॉर्ड टूटा
मौसम विभाग के मुताबिक सात दिन पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते फिलहाल पंजाब के लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही कहा कि इस बार पंजाब में एक्स्ट्रीम वैदर कंडीशंस के चलते भीषण गर्मी होगी, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

पंजाब में आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए प्रचंड गर्मी और भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बठिंडा का तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अधिकतम तापमान ने मई माह में पिछले 10 साल के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 21 मई से लेकर 30 जून तक छुट्टियां का एलान कर दिया है।

सूबे के पांच अन्य शहरों बठिंडा, पठानकोट, बरनाला, फिरोजपुर व समराला का पारा 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा में सीवियर हीट वेव रही, जिसके चलते वह पंजाब में सबसे गर्म रहा। हालांकि प्रदेश का अधिकतम तापमान सोमवार को 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 5.3 डिग्री ऊपर बना हुआ है। वहीं, सूबे के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक हो गया है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री का भी क्रॉस कर सकता है।

यहां बरस रही है आग
पंजाब में 46.7 डिग्री के साथ बठिंडा ही सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अमृतसर का पारा 44.5, लुधियाना का 43.6, पटियाला का 43.5, पठानकोट का 44.3, बरनाला का 44.1, फिरोजपुर का 44.5, एसबीएस नगर का 42.2, समराला का 45.8 डिग्री व जालंधर का 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

पराली और नाड़ ने वातावरण किया दूषित
ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम में बदलाव आ रहे हैं। इसके लिए काफी हद तक पंजाब-हरियाणा भी जिम्मेदार है, जहां के खेतों में धान की पराली व गेहूं की नाड़ जलाकर वातावरण को दूषित किया जा रहा है। -एके सिंह, डायरेक्टर, मौसम विभाग चंडीगढ़

स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 30 जून तक बंद
पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 21 मई से लेकर 30 जून तक छुट्टियों का एलान कर दिया है। बच्चों की सेहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। विभाग के सचिव कमल किशोर यादव ने अपने आदेशों में कहा कि छुट्टियों के दौरान टीचिंग व नॉन टीचिंग कैडर से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी चुनावों से संबंधित लगी अपनी डयूटी में सेवाएं देते रहेंगे।

वहीं, सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 21 मई से 30 जून तक छुट्टियां कर दी हैं। आदेशों में कहा गया है कि आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों की उम्र 3 से 6 वर्ष होती है, जिसके चलते इन बच्चों की संभाल बहुत जरूरी है। आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इन छुट्टियों के दौरान बच्चों के घरों में विजिट करेंगे और उनको घर पर ही राशन देना यकीनी बनाएंगे।

प्रचंड गर्मी के बीच पहाड़ों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी तेवर दिखा रही है। वहीं, पहाड़ों में शाम के समय माैसम में बदलाव होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ों की रानी मसूरी, यमुनोत्री धाम और टिहरी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं, निचले इलाकों में आंधी तूफान चला। उधर, पहाड़ में बदले मौसम का असर मैदान में भी देखने को मिला। मैदानी इलाकों में चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दी।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। दून में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी।

तीन दिन से खूब आग उगल रहा सूरज

शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री रहा था। आज भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह रहा तापमान

शहर              अधिकतम       न्यूनतम
देहरादून             40.5              24.4
पंतनगर              39.9              26.5
मुक्तेश्वर              26.9             16.8
नई टिहरी           28.4             16.4

सावधान रहें! अभी अगले पांच दिन तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी
सावधान प्रचंड गर्मी के चलते स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग रहें। अभी अगले पांच दिन उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली हरियाणा पंजाब राजस्थान व उत्तर प्रदेश में इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है। शनिवार को भी उत्तर भारत के कई इलाके प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे।

चूरू में तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया। एक रोज पूर्व तो पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में तो तापमान 47.4 डिग्री पर पहुंच गया था जोकि इस साल अब तक सर्वाधिक तापमान रहा। यही नहीं, हरियाणा के सिरसा में भी तापमान 47 डिग्री को पार कर गया था।

आईएमडी ने इस संबंध में चेतावनी भी जारी की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस संबंध में चेतावनी भी जारी की है। उसने अगले पांच दिन उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने और अगले तीन दिन पूर्वी व मध्य क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। इसमें स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह

आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर शिशुओं, बुजुर्गों व पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों समेत संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा है। मौसम कार्यालय ने कहा कि उच्च आ‌र्द्रता गोवा और उप-हिमालयी बंगाल में लोगों को और परेशानी में डाल सकती है। आइएमडी ने यह भी कहा कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी राजस्थान में रातें और गर्म होने की संभावना है। रात का उच्च तापमान खतरनाक माना जाता है क्योंकि इससे शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है।

राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री पार

उधर, शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू और फलौदी जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया है। जयपुर में तापमान 44 डिग्री पार पहुंच गया। पंजाब में लुधियाना लगातार दूसरे दिन भी सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मानव-जनित जलवायु परिवर्तन ने गर्मी को बढ़ाया

भारत में आम चुनावों के मद्देनजर विशेषज्ञों ने लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की चेतावनी दी है। अमेरिका स्थित जलवायु वैज्ञानिकों के समूह ‘क्लाइमेट सेंट्रल’ ने कहा है कि भारत में 54 करोड़ 30 लाख लोगों को 18 से 21 मई के दौरान कम से कम एक दिन अत्यधिक गर्मी महसूस होगी। क्लाइमेट सेंट्रल में विज्ञान विभाग के उपाध्यक्ष एंड्रयू पर्सिंग ने कहा कि मानव-जनित जलवायु परिवर्तन ने इस भीषण गर्मी को और अधिक विकराल बना दिया है। रात का उच्च तापमान हालात को और खतरनाक बना देता है। गर्मी की लहरें जानलेवा हो सकती हैं, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी से थकावट और लू लगने का खतरा रहता है।

20 साल में लू से गई 1.66 लाख से अधिक लोगों की जान

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 1998 से 2017 के बीच लू के चलते 1.66 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हुई। अत्यधिक तापमान अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल सकता है। गर्म मौसम के दौरान लोग कम उत्पादक होते हैं, भले ही वे घर के अंदर काम करते हों। 2022 के एक अध्ययन में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण 2017 में श्रम उत्पादकता में 2.10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर की हानि हुई।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना

राहत की कुछ बात ये है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के रविवार के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल के तट पर पहुंचने की संभावना है। यानी मई के आखिरी दिन केरल में मानसून की पहली बारिश होने के आसार हैं।

प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में पारा 47 डिग्री पार
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अगले पांच दिनों तक राजस्थान पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। इसने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। वहीं आज से पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति शुरू होने की संभावना है।

भीषण गर्मी और लू की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को प्रचंड गर्मी थी। पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया।

इसके साथ ही राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जबकि, हरियाणा के सिरसा में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में चलेगी लू

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। इसने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ नरेश कुमार ने कहा कि अप्रैल से लेकर पिछले कुछ दिनों तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे थे, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई। इसके कारण तापमान बहुत अधिक नहीं था।

मौसम विभाग के अनुसार, मई में देश भर में कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंजाब और हरियाणा में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब है और लू के हालात उत्तर प्रदेश जैसे ही हैं। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पाच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और बिहार के मैदानी इलाकों में गर्मी से लेकर गंभीर लू चल सकती है और 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति शुरू होने की संभावना है।

भट्टी की तरह तप रहा राजस्थान

राजस्थान के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को तेज गर्मी का दौर जारी रहा। प्रदेश के एक दर्जन जिले भट्टी की तरह तपते रहे। प्रदेश के बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में शुक्रवार को 47 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर व चूरू जिलों में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है।

बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर सहित एक दर्जन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में गु्रुवार को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। बाड़मेर,जैसलमेर सहित कई स्थानीय निकायों ने लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए टैंकरों से सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया गया।

लू से झुलसा पंजाब

पंजाब में भी लू के बीच भीषण गर्मी पड़ी। लुधियाना सबसे गर्म रहा। यहां समराला में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी चंडीगढ़ सहित पांच शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 23 मई तक लू चलने को लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

इसी तरह, दक्षिण के राज्यों के लिए मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।