प्रगति मैदान टनल – Live Halchal

प्रगति मैदान टनल में 30 से अधिक की रफ्तार में दौड़ाया वाहन तो कटेगा चालान
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि टनल के अंदर वाहनों की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। वाहनों की रफ्तार इससे अधिक ही रहती है। ऐसे में कई बार हादसे हो चुके हैं।

प्रगति मैदान टनल में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए चालान काटने वाले कैमरे लगेंगे। इसे लेकर यातायात पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टनल में वर्तमान में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सामान्य कैमरे लगाए गए हैं। अब इसमें जल्द तेज रफ्तार वाहनों की पहचान करने वाले कैमरे लगेंगे।

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि टनल के अंदर वाहनों की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। वाहनों की रफ्तार इससे अधिक ही रहती है। ऐसे में कई बार हादसे हो चुके हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) वाले कैमरे लगेंगे।

टनल में तेज रफ्तार की वजह से पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। इन कैमरों के लग जाने से कोई भी वाहन 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक की रफ्तार में चलेगा, तो तुरंत उसका चालान कट जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एएनपीआर कैमरे लगाने की प्रक्रिया मुख्यालय की ओर से चल रही है। इसे लगाने के लिए टनल के अंदर प्रमुख बिंदुओं की पहचान भी कर ली गई है।

डिजाइन से संबंधित नहीं है कोई खामी
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि टनल में तकनीकी रूप और डिजाइन में कोई खामी नहीं है। सभी मोड़, प्रवेश और निकास मानक के अनुरूप हैं। टनल में पानी का रिसाव रोकने के लिए काम चल रहा था। इसे भी ठीक कर लिया गया है। वर्तमान में अब वहां किसी भी प्रकार का काम नहीं चल रहा है।

जून 2022 में पीएम ने किया था उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2022 में 19 जून को टनल का उद्घाटन किया था। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने टनल का निर्माण किया। इस परियोजना पर 777 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। टनल की डिजाइनिंग भी एलएंडटी ने ही की थी। उद्धाटन के बाद 1.3 किलोमीटर लंबी टनल में कई खामियां भी आईं। इसमें पानी का रिसाव लंबे समय से बना रहा। इस मामले में पीडब्ल्यूडी ने कंपनी को 500 करोड़ रुपये का नोटिस भी जारी किया था। हालांकि, काउंटरक्लेम में कंपनी ने भी विभाग से इतनी ही रकम मांग ली। अब पीडब्ल्यूडी का कहना है कि टनल में अब पानी रिसाव को ठीक कर लिया गया है।

दो बाइक सवारों की हो चुकी है मौत
प्रगति मैदान टनल बाइक सवारों के लिए अभी तक खतरनाक साबित हुई है। 2023 और 2024 में दो बाइक सवारों की मौत हो चुकी है। 22 मई 2023 को 19 वर्षीय राजन की टनल के अंदर पिलर से बाइक टकराने से मौत हुई थी, वहीं बीते शनिवार को बाइक सवार दिल्ली पुलिस के एसआई एनके पवित्रन की भी मौत हुई है।

दिल्ली : प्रगति मैदान टनल में ढेरों खामियां, कंपनी को 500 करोड़ का नोटिस
पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कंपनी को 500 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है। कंपनी से कहा गया है कि वह सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर करे।

प्रगति मैदान टनल में खामियों को लेकर पीडब्ल्यूडी ने कार्यदाई संस्था एलएंडटी (लार्सन एंड टूब्रो) को नोटिस जारी किया है। पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कंपनी को 500 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है। कंपनी से कहा गया है कि वह सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर करे। इससे पहले वह टोकन अमाउंट के तौर पर कम से कम 500 करोड़ रुपये जमा करे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कंपनी भैरव मार्ग के नजदीक अहम अंडरपास (अंडरपास संख्या-5) के पूर्ण निर्माण में भी नाकाम रही है।

सुरंग सड़क का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जून 2022 काे किया था। उद्घाटन के कुछ समय के बाद से लगातार इसमें पानी का रिसाव हो रहा है। सुरंग की दीवारों पर बने आकर्षक चित्र भी खराब हो रहे हैं। गत 17 जनवरी को एलजी वीके सक्सेना ने प्रगति मैदान सुरंग सड़क का निरीक्षण किया था। एलजी ने पाया था कि सुरंग की सड़क में जल जमाव और रिसाव की समस्या है। इससे नाराज एलजी ने कार्यदाई कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने एलएंडटी को नोटिस जारी किया है। एलजी ने इससे पहले अगस्त 2023 और सितंबर 2023 में भी सुरंग का निरीक्षण किया था। इस मामले में एलएंडटी कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह पीडब्ल्यूडी के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का काउंटरक्लेम कर रही है। इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है।

टनल में मिलीं खामियों का ब्याेरा
टनल में कई जगहों पर पानी का रिसाव हो रहा है। कंक्रीट की सतह के नीचे से भारी मात्रा में भूजल का रिसाव। पानी निकालने के लिए कई स्थानों पर नाली काटनी पड़ी है। जल निकासी प्रणालियों में खामियां हैं। सुरंग, अंडरपास के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर कंक्रीट सीमेंट की सतह में बड़ी दरारें है।  समझौते के विपरीत सुरंग, अंडरपास का दिन-प्रतिदिन का रखरखाव खराब है।

2017 में जारी किया गया था टेंडर
बता दें कि प्रगति मैदान टनल केंद्र सरकार की वित्त पोषित परियोजना थी जिसका काम दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था। परियोजना पर कुल लागत 777 करोड़ रुपये आई थी। एलएंडटी ने ईपीसी अनुबंध के रूप में काम किया। उस पर डिजाइन के साथ-साथ निष्पादन की जिम्मेदारी थी। इस परियोजना के लिए साल 2017 में टेंडर जारी किए गए थे और 2019 में इसका निर्माण पूरा होना था। हालांकि, परियोजना देरी से पूरा हुआ। यह 1.3 किलोमीटर लंबा टनल है। इससे जुड़े अंडरपास इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाए गए थे कि इससे भैरव मार्ग, रिंग रोड और मथूरा रोड सिग्नल फ्री हो जाएंगे।