प्यार और मौत के बीच जूझती लवस्टोरी – Live Halchal

सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्यार और मौत के बीच जूझती लवस्टोरी
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है. जैसी उम्मीद थी ये ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड हो रहा है और फैंस इस ट्रेलर के सहारे सुशांत को याद कर रहे हैं. सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स ने भी इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं दी हैं और कहा है कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा देखकर सुशांत को खास ट्रिब्यूट दें.

दिल बेचारा को लेकर मिल रही हैं पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं

इस फिल्म की कहानी एक लड़की किज्जी बासु के इर्द गिर्द घूमती है जिसे कैंसर होता है. जाहिर है वो लाइफ में बिल्कुल पॉजिटिव नहीं है. उसकी लाइफ में एक लड़के मैनी की एंट्री होती है जो खुद एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. हालांकि वो किज्जी से एकदम उलट है और अपनी जिंदगी को बेहद पॉजिटिव तरीके से जीने में विश्वास करता है. इसके बाद दोनों कैसे तमाम मुश्किलों से जूझते हुए अपनी लाइफ बिताते हैं, ये इस फिल्म में देखा जा सकता है.

इस फिल्म का म्यूजिक लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने दिया है और फैंस को उम्मीद है कि उन्हें इस फिल्म में कई शानदार सॉन्ग्स सुनने को मिलेंगे. फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है. ये उनकी पहली फिल्म है और इससे पहले वे तमाम फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके हैं. वही इस फिल्म के ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में सुशांत के हजारों फैंस उन्हें याद कर रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी छोटी से छोटी चीज को डिस्कस कर रहे हैं. कई फैंस का ये भी कहना है कि वे इस ट्रेलर को यूट्यूब के इतिहास का सबसे यादगार ट्रेलर बनाना चाहते हैं.

सुशांत के फैंस की दीवानगी ऐसी है कि सोशल मीडिया पर कई फैंस ने कहा था कि वे दिल बेचारा को थियेटर्स में रिलीज होते देखना चाहते हैं क्योंकि वे अपने फेवरेट स्टार की फिल्म को सिनेमाघरों में देखकर उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहते थे लेकिन ऐसा हो ना सका और आखिरकार ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आर स्टार्स का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इस फिल्म के साथ ही संजना सांघी लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू कर रही हैं. फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक खास नोट शेयर किया है और सुशांत को याद किया है.