पौधरोपण महाभियान 2025 – Live Halchal

पौधरोपण महाभियान 2025; आज यूपी बनायेगा नया कीर्तिमान
उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ जुलाई को जन सहभागिता के जरिये एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौ जुलाई को होने वाले पौधरोपण महाभियान-2025 में समाज के सभी वर्गों का साथ लेकर नया इतिहास रचा जाएगा तथा सिर्फ एक दिन में इस बार 37 करोड़ पौधे रोपे जायेंगे।

आज यूपी बनायेगा नया कीर्तिमान
बयान के अनुसार, सीएम योगी की वन नीति से साल दर साल नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा, उत्तर प्रदेश इस बार भी अभूतपूर्व इतिहास रचेगा। योगी के आह्वान पर जनप्रतिनिधि, राजकीय कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, अधिवक्ता, चिकित्सक समेत समाज का हर तबका जुड़ेगा। योगी सरकार ने सभी से अपील की है कि वे पौधा लगाएं, फोटो अपलोड करें और पौधों का संरक्षण भी करें। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि महाभियान में जन सहभागिता अवश्य हो। इसके बाद प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, किसानों समेत समाज के हर तबके से संवाद स्थापित करते हुए सभी को इससे जोड़ा।

यह भी पढ़े – बुधवार पूजा में जरूर करें गणेश चालीसा का पाठ

‘3.40 करोड़ विद्यार्थी और 2.24 करोड़ किसान जुड़ेंगे साथ’
बयान में यह भी दावा किया गया कि अभियान से 3.40 करोड़ विद्यार्थी और 2.24 करोड़ किसान जुड़ेंगे। इस अभियान में समाज के हर तबके के लोग जुड़ेंगे। इसमें 25 करोड़ नागरिकों और 26 राजकीय विभागों की सहभागिता से एक ही दिन में होने वाले इस अभियान को नऊ ऊंचाई मिलेगी। इस अभियान में ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक 60,182 जनप्रतिनिधि, 13,44,558 राजकीय कर्मचारी, 4,69,900 अधिवक्ता, 27,270 स्वयंसेवी संस्थाएं और 15,000 किसान उत्पादक संगठन शामिल होंगे।

जिले-जिले जाकर पौधे लगाएंगे योगी के मंत्री, अयोध्या-आजमगढ़ में सीएम योगी…
पौधरोपण महाभियान 2025 के तहत योगी सरकार में मंत्री जिले-जिले जाकर पौधे लगाएंगे। सीएम अयोध्या और आजमगढ़ में तो राज्यपाल बाराबंकी में पौधरोपण करेंगी। इसको लेकर जनपदों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अफसर आवंटित जनपदों में 8 जुलाई की सुबह से ही तैयारी का जायजा लेंगे।

उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई से पौधरोपण महाभियान-2025 शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत एक दिन में पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सभी 75 जिलों में मंत्री पौधरोपण करेंगे। इससे पहले जनपदों में शासन स्तर के अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया गया है। ये 8 जुलाई की सुबह जिलों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। इसको लेकर वन विभाग के अधिकारी विभिन्न विभागों, मंत्रालयों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

9 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। उनके साथ वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक मौजूद रहेंगे। वहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी में पौधरोपण करेंगी। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- मेरठ और ब्रजेश पाठक- लखनऊ में पौधे लगाएंगे।

इन जिलों में ये मंत्री लगाएंगे पौधा
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना- शाहजहांपुर, सूर्यप्रताप शाही- अयोध्या, स्वतंत्र देव सिंह- गोरखपुर, बेबीरानी मौर्य- अलीगढ़, चौधरी लक्ष्मी नारायण- मथुरा, जयवीर सिंह- मैनपुरी, धर्मपाल सिंह- बरेली, नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’- प्रयागराज, अनिल राजभर- आजमगढ़, राकेश सचान- कानपुर देहात, एके शर्मा- जौनपुर, योगेंद्र उपाध्याय- आगरा, आशीष पटेल- मीरजापुर, डॉ. संजय निषाद- अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर- गाजीपुर, दारा सिंह चौहान- देवरिया, सुनील कुमार शर्मा- गाजियाबाद और अनिल कुमार- बिजनौर में पौधरोपण करेंगे।

सात ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल- कानपुर नगर, कपिलदेव अग्रवाल- मुजफ्फरनगर, रविंद्र जायसवाल- वाराणसी, संदीप सिंह- एटा, गुलाब देवी- संभल, गिरीश यादव- प्रतापगढ़, धर्मवीर प्रजापति- झांसी, असीम अरुण- कन्नौज, जेपीएस राठौर- मुरादाबाद, दयाशंकर सिंह- बलिया, नरेंद्र कश्यप- हापुड़, दिनेश प्रताप सिंह- रायबरेली, दयाशंकर मिश्र दयालु- चंदौली में पौधरोपण महाभियान का हिस्सा बनेंगे।