पोषक तत्वों – Live Halchal

पोषक तत्वों की कमी की वजह से हो सकते हैं कई बीमारियों के शिकार
डाइट में पोषक तत्वों की कमी की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। पोषक तत्वों की मदद से न केवल शरीर बेहतर तरीके से काम कर पाता है बल्कि, कई बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी का पता लगाने के लिए कुछ लक्षणों पर ध्यान देकर, आप इनकी कमी को दूर करने के लिए डाइट में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं, पोषक तत्वों की कमी की वजह से शरीर में नजर आने वाले लक्षण और कैसे कर सकते हैं इनकी कमी को दूर।

विटामिन-डी

शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी में विटामिन-डी की कमी सबसे आम है। इसकी कमी की वजह से शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं। धूप में बहुत सीमित समय बिताने की वजह से कई लोगों को इसकी कमी का सामना करना पड़ता है क्योंकि विटामिन-डी का सबसे प्रमुख स्त्रोत सूरज की रोशनी हीं है। इसकी कमी की वजह से थकान, डिप्रेशन, कमजोर इम्युनिटी, कमजोर हड्डियां, मांसपेशियों में दर्द, एंग्जायटी, बच्चों में हड्डियों की बनावट में असामान्यता (रिकेट्स), जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इसलिए अगर ऐसे कोई लक्षण नजर आएं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करके विटामिन-डी की मात्रा की जांच करवा सकते हैं।

इसकी कमी को दूर करने के लिए धूप में कुछ समय बिताएं और इसके साथ ही, अपनी डाइट में मशरूम, सी फूड्स, अंडे, दूध आदि को शामिल करें। इनकी मदद से काफी विटामिन-डी की कुछ हद तक कमी को पूरा किया जा सकता है, लेकिन मुख्य रूप से यह सूरज की रोशनी से ही मिलेगा।ल आपके डॉक्टर इसकी कमी दूर करने के लिए कुछ सप्लीमेंट्स भी दे सकते हैं।

आयरन

महिलाओं में होने वाले पोषक तत्वों की कमी में आयरन की कमी सबसे आम है। इसकी कमी की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आयरन की कमी की वजह से अनीमिया हो सकता है। इसमें रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, जिस कारण से शरीर महिलाओं के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स पर भी प्रभाव पड़ सकता है। आयरन की कमी की वजह से थकान, स्किन का रंग हल्का होना, चक्कर आना, हाथ-पैर ठंडे होना, नाखुन कमजोर होना जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

इसलिए ऐसे कोई लक्षण नजर आने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें। वे आपको आयरन सप्लीमेंट्स दे सकते हैं, जो इसकी कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी डाइट में सीड्स और नट्स, ऑर्गन मीट, पालक, शकरकंद आदि को शामिल करें। इनमें आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो इसकी कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

कैल्शियम

कैल्शियम की कमी की वजह से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। इसकी कमी की वजह से हड्डियां और दांत कमजोर हो सकते हैं। शरीर में इसकी कमी की वजह से मांसपेशियों में अकड़न, कमजोर हड्डियां, हाथ-पैरों में झनझनाहट, थकान, कंफ्यूजन, याददाश्त कमजोर होना, कमजोर दांत जैसे कई लक्षण नजर आ सकते हैं। इसलिए ऐसे कोई लक्षण नजर आने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करके, इस बारे में बात करें।

इसकी कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में दूध, दही, चीज, साल्मन, सीड्स और नट्स शामिल करें। इन फूड्स की मदद से कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

विटामिन-बी12

विटामिन-बी12 शरीर के कई फंक्शन्स के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह खाने की मदद से शरीर को मिलता है। इसकी कमी की वजह से मुंह में छाले, हाथ पैरों में झनझनाहट, याददाश्त कमजोर होना, भूख न लगना, थकान, मूड स्विंग्स, देखने में तकलीफ, कंफ्यूजन, मितली जैसे लक्षण नजर आते हैं। अगर ये लक्षण दिखने लगें, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

इसकी कमी दूर करने के लिए साल्मन, अंडे, दही, कलैम्स, चिकन, दूध आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इनकी मदद से इसकी कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही, डॉक्टर की मदद से इस परेशानी को दूर करने के लिए दवाइयां भी ले सकते हैं।