पोलिंग पार्टियां – Live Halchal

फतेहाबाद के 708 बूथों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना
फतेहाबाद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 708 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र में 541 तथा शहरी क्षेत्र में 167 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए है। इस विधानसभा क्षेत्र में 399 पुरूष व 11 महिलाओं के साथ 410 सर्विस वोटर भी शामिल है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान होने जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टियों ने सामग्री की जांच की और इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच रवाना हुई है। पोलिंग करवाने के लिए 3430 पीओ, एपीओ और पोलिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले के 708 पोलिंग बूथों पर शनिवार को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के 233 पोलिंग बूथों के लिए 1126, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 244 पोलिंग बूथों के लिए 1185 तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 231 पोलिंग बूथों के लिए 1119 प्रीजाइडिंग, अल्टरनेट प्रीजाइडिंग ऑफिसर तथा पोलिंग ऑफिसर लगाए गए है।

फतेहाबाद में ये मतदाताओं की स्थिति
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में 7 लाख 18 हजार 349 मतदाता है। इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1509 सर्विस वोटर भी शामिल है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 31 हजार 884 मतदाता है जिनमें से एक लाख 21 हजार 781 पुरूष, एक लाख दस हजार 100 महिला तथा तीन ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। इस विधानसभा क्षेत्र में 435 पुरूष और 17 महिला मतदाताओं के साथ कुल 452 सर्विस वोटर भी है।

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 58 हजार 978 मतदाताओं में से एक लाख 36 हजार 452 पुरूष, एक लाख 22 हजार 516 महिला तथा दस ट्रांसजेंडर है। इस विधानसभा क्षेत्र में 633 पुरूष व 14 महिलाओं के साथ कुल 647 सर्विस वोटर है। रतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 27 हजार 487 मतदाताओं में से एक लाख 18 हजार 810 पुरूष, एक लाख 8 हजार 670 महिला तथा 7 ट्रांसजेंडर शामिल है। इस विधानसभा क्षेत्र में 399 पुरूष व 11 महिलाओं के साथ 410 सर्विस वोटर भी शामिल है।

आयु वर्ग के हिसाब से ये हैं मतदाता
जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के 21 हजार 585, आयु वर्ग 20 से 29 के एक लाख 61 हजार 502, आयु वर्ग 30 से 39 के एक लाख 65 हजार 124, आयु वर्ग 40 से 49 के एक लाख 33 हजार 935, आयु वर्ग 50 से 59 के एक लाख 15 हजार 166, आयु वर्ग 60 से 69 के 73 हजार 52, आयु वर्ग 70 से 79 के 33 हजार 684 तथा आयु वर्ग 85 से ऊपर के 14 हजार 301 मतदाता है।

जिला के 56 गांवों में 171 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन
तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 56 गांवों की 72 लोकेशन पर कुल 171 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों के 30 स्थानों पर 64 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 16 गांवों के 23 स्थानों पर 65 क्रिटिकल स्टेशन तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 17 गांवों के 19 स्थानों पर 42 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन पर प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन की स्थिति
जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 708 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र में 541 तथा शहरी क्षेत्र में 167 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के कुल 233 पोलिंग स्टेशन में 56 शहरी व 177 ग्रामीण, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 244 में से 80 शहरी व 164 ग्रामीण तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 231 पोलिंग स्टेशन में से 31 शहरी व 200 ग्रामीण क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।

हरियाणा लोकसभा चुनाव: फतेहाबाद में मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई 688 पोलिंग पार्टियां
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 8, रतिया में 25 व टोहाना में भी 25 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 237 पोलिंग पार्टियां, रतिया विस में 224 पोलिंग पार्टियां तथा टोहाना विस क्षेत्र में 227 पोलिंग पार्टियों की बूथ अनुसार रेंडमाइजेशन की गई।

फतेहाबाद में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 688 बूथों पर मतदान होगा। शुक्रवार दोपहर को मतदान से जुड़ी सामग्री देकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रत्येक बूथ पर पांच कर्मियों की ड्यूटी रेंडमाइजेशन से निर्धारित की गई है। 103 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 237 पोलिंग पार्टियां, रतिया विस में 224 पोलिंग पार्टियां तथा टोहाना विस क्षेत्र में 227 पोलिंग पार्टियों की बूथ अनुसार रेंडमाइजेशन की गई। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 36, रतिया में 33 तथा टोहाना विस क्षेत्र में 34 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 8, रतिया में 25 व टोहाना में भी 25 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

वोटर इन क्यू एप से पता चलेगा मतदान केंद्र पर कितनी लंबी लाइन
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने बताया कि अब मतदाताओं को अपना वोट डालने में अधिक देर तक लाइन में खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग ने ऐसी एप लांच की है, जिसके माध्यम से मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं। वोटर इन क्यू नामक एप संचालित की गई है।

इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं, जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान करने के लिए केन्द्र पर जा सकते हैं। कई बार मतदाता भीड़ को देखकर बगैर वोट डाले ही वापिस चले जाते हैं। लेकिन अब इस एप के माध्यम से मतदान केन्द्रों की जानकारी मिल सकेगी। इस एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है।

बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हुए है। इस मोबाइल एप तथा वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है।

महेंद्रगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार 11 बजे चुनावी सामग्री वितरण की गई। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पोलिंग पार्टियों को महाविद्यालय से ईवीएम मशीन व चुनावी सामग्री वितरण करने के बाद रवाना कर दी गई है।

रात डेढ़ बजे तक स्टेडियम लौटी पोलिंग पार्टियां
मतदान छह बजे समाप्त हो चुका था, लेकिन बारिश और बिजली गुल होने के कारण महू, देपालपुर के कई बूथों पर ईवीएम सील करने, दस्तावेजों को व्यवस्थित करने में रात 9 बजे तक का समय लग गया।

इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हुई तेज बारिश का असर मतदान पर भी पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के कई पोलिंग बूथों पर बिजली गुल हो गई और अंधेरे में पोलिंग पार्टियों को बची प्रक्रिया करने में समय लगा। इस कारण मतदान सामग्री स्थल नेहरू स्टेडियम में रात डेढ़ बजे तक बसों में सवार होकर पोलिंग पार्टियां आती रहीं। अलसुबह साढ़े तीन बजे महू और देपालपुर विधानसभा के स्ट्रांग रूमों को ताला लगाकर सील किया गया। अब ये कक्ष चार जून को मतगणना के दौरान ही खुलेंगे।

इंदौर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस वर्सेस नोटा के बीच मुकाबला रहा। इंदौर लोकसभा सीट के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 61 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान छह बजे समाप्त हो चुका था, लेकिन बारिश और बिजली गुल होने के कारण महू, देपालपुर के कई बूथों पर ईवीएम सील करने,दस्तावेजों को व्यवस्थित करने में रात 9 बजे तक का समय लग गया।

स्टेडियम के गेट नंबर छह से पोलिंग पार्टियों को प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। रात साढ़े 12 बजे महू के चंदनखेड़ी गांव के बूथ से लौटे कर्मचारियों ने बताया कि शाम पांच बजे बिजली गुल हो गई थी। मोमबत्ती में मतदान कराना पड़ा और मतदान के बाद की प्रक्रिया में भी इस कारण देर हो गई।

महू गांव के गायकवाड़ स्कूल बूथ पर भी बिजली गुल होने के कारण पोलिंग पार्टियों को लौटने में देरी हो गई। स्टेडियम में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से स्ट्रांग रूम बनाए गए थे।

सबसे पहले तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। सबसे अंत में देपालपुर और महू के स्ट्रांग रूम पर सुबह तीन बजे उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ताला लगाया गया। प्रशासन ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। इंदौर जिले का महू विधानसभा क्षेत्र धार लोकसभा का हिस्सा है। धार लोकसभा क्षेत्र की दूसरी विधानसभा सीटों के वोटों गिनती तो धार में होगी, लेकिन महू क्षेत्र के वोटों की गिनती इंदौर मेें होगी और मतों की जानकारी धार भेज दी जाएगी।

स्ट्रांग रूम का बिजली कनेक्शन काटा
सभी ईवीएम रखे जाने के बाद स्ट्रांग रूम का बिजली कनेक्शन काट दिया गया, ताकि शॉर्ट सर्किट के कारण अग्नि हादसा न हो सके। स्ट्रांग रूम के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।