पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Infinix S5 Pro फरवरी को होगा लॉन्च जाने क्या है खासियत – Live Halchal

पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Infinix S5 Pro फरवरी को होगा लॉन्च जाने क्या है खासियत
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix यूजर्स के लिए बजट रेंज में बेहतर फीचर्स वाले फोन लाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने​ पिछले साल ही भारतीय बाजार में Infinix S5 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं काफी समय से चर्चा है कि इस बार कंपनी पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन बाजार में लाने की प्लानिंग कर रही है और इसे Infinix S5 Pro नाम से लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स लीक हो चुके हैं। वहीं अब इसकी लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार Infinix S5 Pro भारत में 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा और इसे बजट रेंज के तहत पेश किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक्स के अनुसार इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरे के अलावा पंच-होल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस फोन की कीमत 10,000 रुपये के आस-पास हो सकती है।

अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार Infinix S5 Pro में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में वर्टिकल आकार में कैमरा सेटअप हो सकता है। इसके अलावा यूएसबी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और ऑडियो जैक दिए जा सकते है। साथ ही अंदाजा लगाया जा रहा है​ कि यह स्मार्टफोन Infinix S5 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। जिसमें पहले की तुलना में बेहतर कैमरा क्वालिटी और प्रोसेसर की सुविधा उपलब्ध हो सकती है।

Infinix S5 की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Helio P22 चिपसेट पर काम करता है और इसमें खास फीचर के तौर पर पंच-होल कैमरा डिजाइन दिया गया है। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का सुपर मेक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापि​क्सल का फ्रंट कैमरा मौजदू है। फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है