पैन कार्ड – Live Halchal

1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाना हो जाएगा मुश्किल, 31 मार्च तक सिर्फ आधार कार्ड से बनवाने का मौका
अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियमों बड़ा बदलाव हो रहा है। 31 मार्च तक इसे बनवाना आसान होगा। अगर ये डेट निकल गई तो इस डॉक्यूमेंट को बनवाने में आपको बड़ी मुश्किल आएगी।

सरकार ने परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) आवेदन प्रक्रिया में बदलावों की घोषणा की है। ये बदलाव 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। नए फ्रेमवर्क के तहत, PAN कार्ड के लिए केवल आधार-आधारित आवेदन अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 31 मार्च, 2026 से पहले केवल आधार का उपयोग करके ही पैन कार्ड बनवाया जा सकता है।

1 अप्रैल से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का नियम
X पर एक पोस्ट में, सरकार समर्थित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने बताया कि आवेदक अभी सिर्फ आधार का इस्तेमाल करके PAN कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि, 1 अप्रैल से आधार के साथ-साथ जन्म तिथि (DOB) के प्रमाण सहित अन्य दस्तावेजों की भी जरूरत होगी।

CA कीर्ति जोशी ने जागरण बिजनेस को बताया कि 1 अप्रैल 2026 से PAN बनवाने के नियमों में बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है उनके पास 31 मार्च तक सिर्फ आधार कार्ड का इस्तेमाल करके पैन कार्ड बनवाने का मौका है। 1 अप्रैल से आपको पैन कार्ड बनवाने के लिए जन्म तिथि के अतिरिक्त प्रमाण की आवश्यकता होगी। पुराने फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नाम पूरी तरह से Aadhaar के अनुसार ही होना चाहिए।

संशोधित नियम लागू होने के बाद, आवेदकों को PAN आवेदन के लिए नए फॉर्म इस्तेमाल करने होंगे, क्योंकि मौजूदा फॉर्म अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

CSC पोर्टल के अनुसार, PAN कार्ड आवेदन के नए फॉर्म जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसमें यह भी बताया गया है कि नए वित्तीय वर्ष से कार्ड पर नाम नहीं लिखा होगा।

जरूरी दस्तावेज है पैन कार्ड
PAN कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसकी जरूरत वित्तीय और बैंकिंग लेन-देन के लिए होती है, जबकि आधार एक 12 अंकों का यूनिक पहचान नंबर है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है।

कहीं इनएक्टिव तो नहीं हो गया आपका पैन कार्ड? ऐसे चेक करें मिनटों में
अक्सर लोग अपने पैन कार्ड का स्टेटस नहीं जानते, जबकि यह निष्क्रिय या ‘डेड’ भी हो सकता है। निष्क्रिय पैन कार्ड का उपयोग करने से बैंक अकाउंट फ्रीज होने, भारी जुर्माना लगने या कानूनी कार्रवाई जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, समय-समय पर अपने पैन कार्ड का स्टेटस जांचना महत्वपूर्ण है। आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Verify Your PAN’ विकल्प के माध्यम से आसानी से अपना पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके इसकी सक्रियता की जांच कर सकते हैं।

अक्सर लोग आधार, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आइडेंटिटी कार्ड्स का इस्तेमाल कई जगह करते रहते हैं। इन डॉक्यूमेंट्स के बार-बार यूज से इनके एक्टिव स्टेटस का भी पता रहता है, लेकिन PAN कार्ड की बात करें तो ये सिर्फ फाइनेंशियल कामों में ही यूज किया जाता है, ऐसे में ज्यादातर लोगों को मालूम ही नहीं होता कि उनका PAN कार्ड एक्टिव है भी या नहीं।

इनएक्टिव या ‘डेड’ भी हो सकता है पैन कार्ड
कुछ कंडीशन में ये कार्ड इनएक्टिव या ‘डेड’ भी हो सकता है और अगर आपने ऐसे PAN कार्ड का यूज कर लिया तो आपकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। जी हां, इसकी वजह से आपका बैंक अकाउंट तक फ्रीज हो सकता है या फिर आपको भारी पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए ये जरूरी है कि आप कुछ वक्त बाद अपना PAN कार्ड स्टेटस जरूर चेक करें। अच्छी बात ये है कि सरकारी पोर्टल पर आप सिर्फ एक क्लिक में ही PAN कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं। चलिए आज स्टेप बाय स्टेप इसी के बारे में जानते हैं।

कैसे पता करें PAN कार्ड का स्टेटस?
PAN कार्ड स्टेटस चेक करना बेहद आसान है और इसके लिए आपको किसी ऐप की जरूरत भी नहीं है। बस फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में जानकर आप कुछ स्टेप्स फॉलो करके इसका स्टेटस जान सकते हैं।

स्टेप 1: फोन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें।
स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद ‘Verify Your PAN’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई डिटेल्स एंटर करें जैसे PAN नंबर, पूरा नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर।
स्टेप 4: यहां अब मोबाइल पर आए OTP को एंटर करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर तुरंत दिख जाएगा कि आपका PAN Active, Inactive या Invalid है।

QR Code वाला नया पैन कार्ड ला रही सरकार; जानिए कैसे बनेगा और कितना रहेगा चार्ज
PAN 2.0 सरकार ने पैन कार्ड को अपग्रेड करने के लिए पैन 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। पैन कार्ड (PAN Card) अब क्यूआर कोड के साथ जारी होंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि पुराने पैन कार्डधारकों को क्यूआर कोड वाला नया पैन कार्ड कैसे मिलेगा? क्या उन्हें दोबारा अप्लाई करना पड़ेगा? इसके लिए कितना चार्ज देना होगा? पैन कार्ड बनवाने की क्या प्रक्रिया है?

केंद्र सरकार ने आयकर विभाग के PAN 2.0 प्रोजेक्ट पर अपनी मुहर लगा दी है। अब लोगों को जल्द ही क्यूआर कोड सुविधा वाला नया पैन कार्ड मिलेगा, जो सरकार की महत्वाकांक्षी मुहिम डिजिटल इंडिया के मुताबिक होगा।

ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे कि पैन कार्ड क्या होता है, पैन कार्ड कैसे बनता है, अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा, नया पैन कार्ड क्यों बन रहा है, क्या इसके लिए कोई शुल्क देना होगा। आइए इन सवालों का जवाब जानते हैं।

PAN कार्ड क्या होता है?
परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल वित्तीय कामकाज के लिए होता है। जैसे कि इनकम टैक्स भरना, बैंक अकाउंट ओपन करना या प्रॉपर्टी खरीदना। पैन कार्ड (Pan Card) 10 अंकों का नंबर होता है, जिसमें आपके वित्तीय लेनदेन से जुड़ी सारी जानकारियां दर्ज होती हैं। जैसे कि आपकी कितनी है, आपका कितना टैक्स भरते हैं आदि। इसमें आपके निवेश से जुड़ी पूरी जानकारियां भी होती हैं।

नया पैन कार्ड क्यों ला रही सरकार?
केंद्र सरकार ने PAN Upgrade के लिए पैन 2.0 की शुरुआत करने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, PAN 2.0 प्रोजेक्ट एक ई-गवर्नेंस पहल है जिसका मकसद पैन ऑथेंटिकेशन से लेकर पैन के इस्तेमाल को आसान और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि पैन कार्ड को ऑपरेट करने वाले सॉफ्टवेयर 15-20 साल पुराने हैं, जिन्हें अपग्रेड करने की जरूरत है। PAN 2.0 के जरिए सरकार Taxpayers को बेहतर डिजिटल अनुभव देना चाहती है।

नया पैन कार्ड कैसे मिलेगा?
अगर आपके पास पहले से ही पैन कार्ड है, तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं। आपको नया पैन कार्ड मिल जाएगा। इसके लिए फीस भी नहीं देनी होगी। इसे आपको पता पर डिलीवर किया जाएगा। हालांकि, अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो आपको डिजिटल या फिजिकल पैन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

नए पैन कार्ड में नया क्या होगा?
नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड (QR code PAN card) जैसी सुविधाएं होंगी, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करेंगी। सरकार का मकसद डिजिटल इंडिया के तहत पैन 2.0 परियोजना को अधिक उपयोगी बनाना है। यह सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। यही वजह है कि सरकार पैन और आधार को लिंक कराने पर काफी जोर दे रही है।

पैन कार्ड कैसे बनेगा?
पैन कार्ड की बात करें, तो यह भी आधार कार्ड जितना ही महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट है। खासकर, वित्तीय मामलों में इसकी अहमियत आधार कार्ड से भी अधिक हो जाती है। इसे आप फिजिकल और डिजिटल, दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं। आयकर विभाग ने पैन कार्ड को फिजिकल तरीके से बनवाने के लिए कई PayNearby और रिटेल स्टोर को PAN सर्विस एजेंसी (PSA) बनाया है। इसमें किराना स्टोर, मोबाइल रिचार्ज आउटलेट, ट्रैवल एजेंसी आदि शामिल हैं।

वहीं, पैन कार्ड को ऑनलाइन बनवाने के लिए आप इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से Instant e-PAN के लिए मुफ्त अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, फ्री ई-पैन का लाभ केवल वे एडल्ट इंडिविजुअल टैक्सपेयर ही उठा सकते हैं, जिनके पास अभी तक पैन नहीं है। उनका वैलिड आधार उनके मोबाइल नंबर से लिंक भी होना चाहिए। अगर आप पैन कार्ड खोने या डैमेज होने के बाद नया बनवाते हैं, तो आपको करीब 100 रुपये शुल्क देना पड़ सकता है।

पैन कार्ड बनवाने का प्रोसेस
अपनी नजदीकी PAN सर्विस एजेंसी पर जाएं।
वहां नया कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करें।
ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर दें।
नाम, आधार नंबर और पर्सनल जानकारी दें।
eKYC या स्कैन-बेस्ड में से ऑप्शन सेलेक्ट करें।
फिजिकल पैन कार्ड के लिए 107 रुपये देना होगा।
ePAN कार्ड के लिए 72 रुपये का चार्ज रहेगा।
पैन कार्ड पेमेंट के बाद eKYC ऑथेंटिकेशन होगा।
eKYC ऑथेंटिकेशन के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट करें।

इसके बाद आपको एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा। इसके जरिए आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप से करें पैन कार्ड अपडेट
पैन कार्ड हमारे लिए एक अहम डॉक्यूमेंट है। चाहे आप बैंक अकाउंट खुलवाने जा रहे हैं या लोन लेने जा रहे हो या फिर आपको केवल कही नई नौकरी में ज्वाइन ही क्यों नहीं कर रहे हो आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है।

इसके अलावा ये डॉक्यूमेंट वित्तीय लेनदेन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड की कोई भी जानकारी सही नहीं हुई तो आपको समस्या हो सकती है। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सिर्फ एक ऐर की मदद से आप इसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

उमंग ऐप (Umang App)

अगर आपके Pan Card की किसी जानकारी में कोई समस्या है तो आप आसानी से उमंग ऐप की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं। आपको बस इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा।

बता दें कि किसी भी ऐप तरह आप अपने मोबाइल फोन में उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें लॉग इन करना होगा और मोबाइल नंबर के लिए रजिस्टर करना होगा।

कैसे करें बदलाव

यहां हम पैन से जुड़ी जानकारी को सही करने के तरीके के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले अपने फोन में उमंग ऐप खोलें और लॉग इन करें।

इसके बाद ‘माई पैन’ विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपको ‘Correct/Change’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।

यहां CSF फॉर्म खुल जाएगा जहां आपके पास जानकारी को सही करने का विकल्प होगा।

इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड और अन्य जानकारी को भरना है।

अब पैन कार्ड सुधार के लिए जो भी शुल्क देना हो उसका भुगतान करें और आपका काम हो जाएगा।

नोट- आप ये पेमेंट नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

हरियाणा: अब आधुनिक व नए रूप में नजर आएगा मतदाता पहचान पत्र
पैन कार्ड और वाहन आरसी की तर्ज पर अब मतदाता पहचान पत्र भी आधुनिक और नए रूप में नजर आएंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नए मतदाताओं को अब नई तरह के मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। वहीं नकल को खत्म करने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। इससे फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने और नकली वोट पर भी लगाम लगेगी।

पिछली तरफ दिया जाएगा बार कोड, स्कैन करने पर मिलेगी जानकारी
नए मतदाता पहचान पत्र पर दो फोटो अंकित होंगे। इसमें एक मुख्य फोटो रंगीन होगा। जबकि दूसरा ब्लैक इन व्हाइट छोटा फोटो कार्ड नंबर के साथ होगा। इसके अलावा आयोग की ओर से कोडिंग भी की गई है। कार्ड पर गुप्त कोड और डिजिटल स्टांप के साथ-साथ पिछली तरफ बार कोड भी दिया गया है। जिसे स्कैन करने पर मतदाता की पूरी जानकारी मोबाइल या कंप्यूटर में खुल जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, नकली मतदाता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया को खत्म करने की दिशा में आयोग ने यह कदम उठाया है।

10 साल पहले आयोग की ओर से डेबिट कार्ड की तरह प्लास्टिक के मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाने लगे थे, लेकिन इसमें भी फोटो से छेड़छाड़ करके नकली मतदाता पहचान पत्र तैयार करने के कई मामले सामने आए। ऐसे में अब सख्ती करते हुए आयोग की ओर से दो फोटो और बार कोर्ड युक्त मतदाता पहचान पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। कार्ड पर आगे-पीछे मिलाकर कुल तीन जगह वोटर आईडी नंबर भी अंकित होगा। ब्यूरो

चेन्नई से बनकर आएंगे कार्ड
आधुनिक मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य आयोग की ओर से चेन्नई की एक कंपनी को दिया गया है। वर्तमान में जो युवा नई वोट बनवा रहे हैं, उन्हें यह नई तरह के मतदाता पहचान पत्र ही जारी किए जाएंगे। वोट बनवाने के लिए आयोग के एनवीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, जिन मतदाताओं के पुराने कार्ड में संशोधन हैं या नए जारी करवा रहे हैं, उन्हें भी नई तरह के कार्ड जारी किए जाएंगे।

35549 युवाओं ने नई वोट के लिए किए आवेदन
करनाल संसदीय क्षेत्र में 18 लाख 98 हजार 841 मतदाता हैं। ये सभी मतदाता करनाल और पानीपत की कुल नौ विधानसभा क्षेत्रों से हैं। वहीं अब करनाल जिले की बात करें तो यहां 35549 युवाओं ने नौ दिसंबर तक चले अभियान में नई वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है। जबकि करीब इतने ही आवेदन पानीपत जिले में भी आए हैं। नई वोट के अलावा करीब सात हजार लोगों ने अपने पुराने मतदाता पहचान पत्र में संशोधन कराने के लिए भी आवेदन किया है।

कार्ड से बूथ नंबर हटा
मतदाता पहचान पत्र आधुनिक होंगे। मतदान सुरक्षा और फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने की दृष्टि से कई बदलाव किए गए हैं। नए कार्ड पर बूथ नंबर भी अंकित नहीं होगा। ताकि मतदाता का यदि घर का पता बदले तो उसे कार्ड नया न बनवाना पड़े। वहीं दो फोटो और बार कोड होने से नकली कार्ड नहीं बनाया जा सकेगा। – सुभाष चंद्र, सहायक, निर्वाचन कार्यालय करनाल।