पेपर लीक मामले – Live Halchal

NEET-UG पेपर लीक मामले में धमेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी
NEET-UG रिजल्ट को लेकर लगातार घमासान जारी है। सुनवाई के दौरान एनटीए ने जानकारी दी कि 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द किए जा रहे हैं। एनटीए ने इन छात्रों को विकल्प दिया है कि या ते ये सभी री-नीट में शामिल हो सकते हैं या फिर बिना ग्रेस मार्क्स की मार्कशीट के साथ नीट यूजी की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में पेपर लीक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है।

प्रधान ने संवाददाताओं से कहा, नीट-यूजी में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं है। एनटीए में भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं, यह बहुत विश्वसनीय संस्था है।

उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है और हम उसके फैसले का पालन करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी छात्र को कोई नुकसान न हो।

1563 उम्मीदवारों का फिर से होगा एग्जाम

केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,563 नीट-यूजी 2024 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देने का फैसला रद्द कर दिया गया है और उन्हें 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा।

यदि ये अभ्यर्थी पुनः परीक्षा नहीं देना चाहते हैं तो उनके पूर्व के अंक, बिना अनुग्रह अंक के, परिणाम के लिए दे दिए जाएंगे।

मेडिकल में दाखिले से जुड़ी नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम) परीक्षा में गड़बड़ी के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एनटीए ने जानकारी दी कि 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द किए जा रहे हैं।

वहीं, इन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने इन छात्रों को विकल्प दिया है कि या ते ये सभी री-नीट में शामिल हो सकते हैं या फिर बिना ग्रेस मार्क्स की मार्कशीट के साथ नीट यूजी की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

एनटीए ने आगे जानकारी दी कि 1563 छात्रों की 23 जून को दोबारा परीक्षा होगी। वहीं, रिजल्ट 30 जून के पहले आ सकता है।

काउंसलिंग पर नहीं लगेगी रोक- SC

सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से एक बार फिर इनकार कर दिया। साथ ही, शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को अपना जवाब 2 सप्ताह के भीतर दाखिल करने के आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त खंडपीठ ने सभी सम्बन्धित मामलों की अब एक साथ 8 जुलाई को सुनवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर याचिकाकर्ता और फिजिक्स वल्लाह के सीईओ अलख पांडे ने कहा, “आज NTA ने सुप्रीम कोर्ट के सामने माना कि छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स गलत थे और वे इस बात से सहमत हैं कि इससे छात्रों में असंतोष पैदा हुआ और वे इस बात पर सहमत हुए कि वे ग्रेस मार्क्स हटा देंगे। ग्रेस मार्क्स पाने वाले उन 1,563 छात्रों की दोबारा परीक्षा 23 जून को होगी या बिना ग्रेस मार्क्स के मूल स्कोर छात्रों द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने चिकित्सक को भेजा जेल
पेपर लीक के मास्टरमाइंड रवि अत्री ने चिकित्सक को पांच लाख का लालच दिया था। इसके बाद चिकित्सक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पेपर लीक की योजना तैयार की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस पेपर लीक से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

एसटीएफ मेरठ ने पेपर लीक मामले में चिकित्सक डॉ. शुभम मंडल को देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पेपर लीक के मास्टरमाइंड रवि अत्री ने चिकित्सक को पांच लाख का लालच दिया था। इसके बाद चिकित्सक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पेपर लीक की योजना तैयार की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस पेपर लीक से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

एसटीएफ प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा के पेपर को लीक करने की जिम्मेदारी डॉ. शुभम मंडल पुत्र सुशील कुमार मंडल निवासी आदर्श कॉलोनी थाना खगोल जनपद पटना बिहार व मास्टरमाइंड रवि अत्री ने ली थी। आरोपी चिकित्सक ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रखी है।आरोपी चिकित्सक वर्तमान में पटना के बरारी जनपद कटिहार में संविदा के पद पर तैनात है। चिकित्सक ने अपने बचपन के दोस्त बिट्टू को भी पेपर लीक के लिए योजना में शामिल कर लिया था।

बिट्टू ने भी पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पेपर लीक से कुछ दिन पहले आरोपी रवि अत्री ने चिकित्सक को फोन कर यूपी पुलिस का पेपर लीक करने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी ने पेपर लीक के बदले चिकित्सक वह उसके साथियों को पांच लाख रुपए देने  का ऑफर दिया था। मास्टरमाइंड रवि की बात सुनकर चिकित्सक ने अपने साथी बिट्टू को भी पेपर लीक करने के लिए तैयार कर लिया था।

आरोपी शिवम गिरी व रोहित पांडे ने चिकित्सक के साथ मिलकर पेपर की फोटो खींच ली थी। मोबाइल से फोटो खींचने के बाद आरोपी चिकित्सक फ्लाइट पकड़कर वापस पटना आ गया था। वही शिवम व रोहित अहमदाबाद के एक होटल में रुक गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद हुए। जिसमें पुलिस को पेपर लीक से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग मिले। कंकरखेड़ा पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

आरोपी चिकित्सक व उसका साथी पूर्व में जा चुके जेल
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी चिकित्सक डॉक्टर शुभम मंडल व उसका साथी बिट्टू पूर्व में भी नीट की परीक्षा लीक करने के मामले में बिहार से जेल जा चुके हैं। दोनों आरोपीय पर 2017 में पेपर लीक करने का मुकदमा बिहार में दर्ज है। चिकित्सक व उसके साथी बिट्टू ने पांच लाख के लालच में पेपर लीक की घटना को अंजाम दिया था। एसटीएफ की टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

अन्य पेपर लीक करने की थी तैयारी
पुलिस पूछताछ में आरोपी चिकित्सक ने बताया कि यूपी पुलिस का पेपर लीक करने के बाद मास्टरमाइंड रवि अत्री को सूचना दी गई थी। जिसके बाद मास्टरमाइंड रवि अत्री ने दो अन्य पेपर लीक करने के लिए चिकित्सक से कहा था। रवि ने पेपर लीक करने के बदले चिकित्सक व उसके साथियों को मोटी रकम देने का वादा किया था। लेकिन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पेपर लीक के बावजूद भी उन्हें पूरे पैसे नहीं मिले।

पेपर लीक करने के लिए नई सिम व मोबाइल खरीदे थे
पुलिस पूछताछ में आरोपी चिकित्सक ने बताया कि मास्टरमाइंड रवि अत्री ने पेपर लीक करने के लिए फर्जी आईडी पर मोबाइल व सिम ख़रीदे थे। आरोपी रवि  ने लगभग एक दर्जन से अधिक फर्जी सिम ख़रीदे थे। फर्जी सिम व मोबाइल के आधार पर ही उन्होंने पेपर लीक करने की पूरी तैयारी की थी। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिसफर्जी सिम बेचने वाले आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।