पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग – Live Halchal

पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, डेढ़ महीने में सबसे ज्यादा; जानें क्या है आज की कीमत
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उबाल के कारण देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन तेज वृद्धि के साथ डेढ़ महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 01 अगस्त के बाद के उच्चतम स्तर 72.71 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गयी। यह 06 जुलाई के बाद की सबसे बड़ी तेजी है जब करों में दो रुपये की बढ़ोतरी के कारण दाम अचानक बढ़ गये थे।

दिल्ली में डीजल की कीमत 19 पैसे बढ़कर 66.01 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गयी जो 29 जुलाई के बाद का उच्चतम स्तर है। पिछले तीन दिन में राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 68 पैसे और डीजल 58 पैसे महंगा हो चुका है।

तेल विपणन कंपनियाँ पिछले 15 दिन के औसत के आधार पर इनके दाम तय करती हैं और इसलिये अभी कुछ दिन कीमतों में तेज वृद्धि जारी रह सकती है। कोलकाता में भी पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 19 पैसे महँगा हुआ तथा क्रमश: 75.43 रुपये और 68.42 रुपये प्रति लीटर बिका।

मुंबई में पेट्रोल 29 पैसे महँगा होकर 78.39 रुपये और डीजल 20 पैसे महँगा होकर 69.24 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की 20 पैसे बढ़ी तथा ये क्रमश: 75.56 रुपये और 69.77 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुँच गये।

सउदी अरब की सरकारी तेल उत्पादक कंपनी अरामको के संयंत्रों पर पिछले सप्ताह हुए ड्रोन हमलों के बाद सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 20 फीसदी के उछाल के साथ 71 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था, जोकि 28 साल बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी थी। इससे पहले 14 जनवरी 1991 को ब्रेंट के भाव में 21.54 फीसदी का उछाल आया था।

ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सउदी से तेल की आपूर्ति बाधित होने से कहीं ज्यादा तेल के दाम में वृद्धि भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि तेल भारतीय अर्थव्यवस्था की धुरी है और इस त्योहारी सीजन में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से लोगों लोगों की चिंता और बढ़ जाएगी और हमारे दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाली 60 फीसदी वस्तएं तेल से बनी है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के नवंबर अनुबंध में महज 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 63.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। अमेरिकी लाइट क्रूड का नवंबर अनुबंध न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 58.19 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।