पेट्रोल की कीमतों में आज फिर आया उछाल – Live Halchal

पेट्रोल की कीमतों में आज फिर आया उछाल, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें
देश में पेट्रोल की कीमतों में शनिवार को उछाल आया है। हालांकि, डीजल की कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई हैं। डीजल की कीमतों में पिछले 21 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल के भाव में 16 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त से दिल्ली में पेट्रोल का भाव 81.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल अपने पुराने भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर पर ही बना हुआ है। दिल्ली के साथ ही देश के दूसरे महानगरों में भी शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में उछाल आया है।

मायानगरी मुंबई की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल के भाव में 15 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त से मुंबई में पेट्रोल का भाव 88.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल यहां अपने पुराने भाव 80.11 रुपये प्रति लीटर पर ही मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल के भाव में 15 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, इससे यह 82.87 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, डीजल अपनी पुरानी कीमत 77.06 रुपये प्रति लीटर पर ही मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल 14 पैसे की बढ़त के साथ 84.40 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल अपने पुराने भाव 78.86 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

दिल्ली से सटे शहरों की बात करें, तो नोएडा में शनिवार को पेट्रोल के भाव में 12 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे पेट्रोल 81.80 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल बिना किसी बदलाव के 73.87 रुपये प्रति लीटर पर ही मिल रहा है। इसके अलावा गुरुग्राम में शनिवार को पेट्रोल 79.52 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 74.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।