पेटीएम – Live Halchal

जोमैटो से डील के बाद पेटीएम के शेयरों में तेजी
आज बाजार खुलने से पहले ही जोमैटो और पेटीएम के शेयर फोकस में थे। बाजार खुलने के बाद जहां एक तरफ पेटीएम के स्टॉक में तेजी आई तो दूसरी तरफ जोमैटो के शेयर फ्लैट ट्रेड कर रहा है। दरअसल One97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम की मूल कंपनी) और जोमैटो के बीच डील हुई है। इस डील की वजह से ही आज कंपनी के शेयर फोकस में है।

शेयर बाजार में आज स्टॉक ऑफ द डे (Stock of the Day) में जोमैट और पेटीएम के शेयर फोकस में है। बुधवार को One97 कम्युनिकेशंस (Paytm की मूल कंपनी) और जोमैटो (Zomato) के बीच डील की सूचना आई थी। इस डील के बाद आज बाजार खुलने से पहले ही निवेशकों का फोकस दोनों कंपनियों के शेयर पर था।

पेटीएम और जोमैटो के शेयर का हाल
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर पेटीएम के शेयर 2.09 फीसदी की तेजी के साथ 585.05 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर फिनटेक कंपनी के शेयर 1.82 फीसदी चढ़कर 584.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।

इंट्रा-डे ट्रेडिंग पर पेटीएम के शेयर 5 फीसदी चढ़कर बीएसई पर 604.70 रुपये और एनएसई पर 604.45 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं।

अगर जोमैटो के शेयर की बात करें तो आज कंपनी का स्टॉक फ्लैट ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर जोमैटो का शेयर 260.30 रुपये और एनएसई पर 260 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड कर रहा है।

पेटीएम और जोमैटो के बीच हुई डील
बुधवार को जोमैटो और One97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम की मूल कंपनी) ने बताया कि उनके बीच Paytm का एंटरटेनमेंट टिकटिंग को लेकर डील हुई है। जोमैटो Paytm का एंटरटेनमेंट टिकटिंग कारोबार खरीद रही है। यह डील 2048 करोड़ रुपये में हुआ।

इस डील के लिए दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। अब मूवी और स्पोर्ट्स टिकटिंग का कारोबार OTPL (Orbgen Technologies Pvt Ltd), WEPL (WEPL Wasteland Entertainment Pvt) में ट्रांसफर होगा। मूवीज टिकटिंग का कारोबार OTPL और स्पोर्ट्स और इवेंट टिकटिंग का कारोबार WEPL में रहेगा।

12 महीने तक पेटीएम ऐप (Paytm App) फिल्में, खेल और इवेंट सहित मनोरंजन टिकटिंग कारोबार उपलब्ध होगा।

पेटीएम ने SEBI की चेतावनी पर कही ये बात
सेबी की प्रशासनिक चेतावनी पर पेटीएम ने अपना जवाब दिया है। पेटीएम ने कहा कि उसने समय-समय पर सभी लिस्टिंग नियमों का लगातार पालन किया है। बता दें सेबी की यह चेतावनी 15 जुलाई 2024 को दी गई थी। कंपनी का मानना है कि सेबी लिस्टिंग विनियम के विनियम 4(1)(h) के साथ विनियम 23 के अनुपालन में लगातार काम किया गया।

सेबी की प्रशासनिक चेतावनी के जवाब में पेटीएम ने कहा कि उसने समय-समय पर सभी लिस्टिंग नियमों का लगातार पालन किया है। इसमें समय के साथ किया गया नियमों में किया गया संशोधन और अपडेट भी शामिल है। बता दें, सेबी की यह चेतावनी 15 जुलाई, 2024 को दी गई थी। कंपनी का मानना है कि सेबी लिस्टिंग विनियम के विनियम 4(1)(h) के साथ विनियम 23 के अनुपालन में लगातार काम किया गया। कंपनी अनुपालन मानकों को बनाए रखने और प्रदर्शित करने के लिए सेबी को अपना जवाब पेश करेगी।

क्यों मिली थी पेटीएम को सेबी से चेतावनी
बता दें, यह चेतावनी पेटीएम और इसकी सहायक कंपनियों द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ किए गए अत्यधिक संबंधित पार्टी लेनदेन (आरपीटी) से संबंधित है। जो कथित तौर पर ऑडिट कमेटी या शेयरधारकों की उचित मंजूरी के बिना किए गए थे।

सभी नियमों का पालन करेगी कंपनी
पेटीएम ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि उसने सभी विनियमों और अनुपालन का पालन किया है। पेटीएम हितधारकों को आश्वस्त करता है कि यह प्रशासनिक चेतावनी उसके वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों को प्रभावित नहीं करेगी। कंपनी सेबी की चिंताओं को दूर करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अनुपालन मानकों में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

मंगलवार के कारोबारी दिन पेटीएम का शेयर
पेटीएम के शेयरों की बात करें तो यह मंगलवार के कारोबारी सत्र में 465.00 रुपये प्रति शेयर पर ओपन हुआ है। जबकि सोमवार के कारोबारी दिन पेटीएम का शेयर 469.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था। खबर लिखते वक्त पेटीएम का शेयर 8.90 रुपये या 1.90 फीसदी गिरकर 460.75 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

52 हफ्तों के हाई की बात करें तो One 97 Communications Ltd के शेयर 998.30 रुपये प्रति शेयर के आंकड़े को छू पाया था।

वहीं, 52 हफ्तों के लो की बात करें तो कंपनी के शेयर 310.00 रुपये प्रति शेयर तक गिरा। एक साल में पेटीएम के शेयर ने 45.48 प्रतिशत नेगेटिव रिटर्न दिया। वहीं, बीते 6 महीनों में इस शेयर के साथ 37.09 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न मिला।

पेटीएम में हिस्सेदारी खरीद रहे गौतम अडानी
पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी से पेटीएम में हिस्सा बेचने के लिए कोई चर्चा नहीं चल रही है। फिनटेक कंपनी पेटीएम ने मीडिया रिपोर्ट्स को अटकलें बताते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को इस बारे में सूचना दी है। दरअसल मीडिया में चल रही खबर के अनुसार, गौतम अडानी अब फिनटेक सेक्टर में एंट्री करने वाले हैं और इसके लिए उनकी पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा के साथ चर्चा चल रही है।

आज सुबह कई और मीडिया रिपोर्टस ने भी इस खबर को छापा और पेटीएम ने बाजार खुलने के समय इस बारे में तुरंत एनएसई को जानकारी दे दी कि ये खबर केवल अटकल है। पेटीएम ने आधिकारिक जानकारी देते हुए एनएसई को बताया, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि उक्त खबर केवल अफवाह है और पेटीएम इस बारे में किसी के साथ कोई चर्चा नहीं कर रही है। हमने हमेशा सेबी के नियमों के मुताबिक अपने दायित्वों के अनुपालन में खुलासे किए हैं और करते रहेंगे। सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) एक्ट 2015 के तहत सदैव अनुपालन किया है।” पेटीएम ने एनएसई को ये भी लिखा है कि इस बात को रिकॉर्ड पर लिया जाए।

रॉकेट बना Paytm का शेयर
इस खबर के बाद से पेटीएम (Paytm) के शेयरों में काफी तेजी आई है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) का शेयर बाजार खुलते ही पांच फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही बीएसई पर कंपनी का शेयर पांच फीसदी तेजी के साथ 359.55 रुपए पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 342.45 रुपए पर बंद हुआ था।

गौतम अडानी का फिनटेक सेक्टर में उतरने का दावा किया गया
दरअसल पहले मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी और विजय शेखर शर्मा की मंगलवार को अहमदाबाद में मुलाकात हुई जहां पेटीएम में स्टेक सेल की डील को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा हुई थी। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि गौतम अडानी फिनटेक सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदने का तरीका चुना है।

पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने मिलकर लिया अहम फैसला
आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लिए एक्शन के बाद आज पेटीएम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पेटीएम ने अपने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने आपसी निर्भरता को कम करने के लिए विभिन्न इंटर-कंपनियों एग्रीमेंट को बंद करने के लिए सहमत हो गए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 जनवरी 2024 को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर एक्शन लिया था। इसमें आरबीआई ने निर्देश दिया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब अपनी सर्विस को बंद कर दे। इसके लिए पहले 29 फरवरी 2024 की डेट तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया है।

शुक्रवार सुबह पेटीएम ने नया अपडेट दिया है। आज पेटीएम ने अपने एक्स पर पोस्ट करके एक अहम जानकारी दी है।

पेटीएम ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने आपसी निर्भरता को कम करने के लिए विभिन्न इंटर-कंपनियों के एग्रीमेंट को बंद करने के लिए सहमती जताई है।

कंपनी ने कहा कि यग कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) लगातार गैर-अनुपालन और निरंतर सामग्री पर्यवेक्षी चिंताओं को लेकर आरबीआई की नजर में है।

शुक्रवार को फाइलिंग में वन 97 कम्युनिकेशंस (जो पेटीएम का मालिक है) ने कहा कि कंपनी और उसकी सहयोगी इकाई, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने स्वतंत्र संचालन के प्रति अपने दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त उपाय पेश किए हैं।

बीएसई फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि पेटीएम और पीपीबीएल ने पारस्परिक रूप से पेटीएम और उसके समूह संस्थाओं के साथ विभिन्न अंतर-कंपनी समझौतों को बंद करने पर सहमति व्यक्त की है। इसके अलावा, पीपीबीएल के शेयरधारक अपने शेयरधारकों से स्वतंत्र, पीपीबीएल के शासन का समर्थन करने के लिए शेयरधारक समझौते (एसएचए) को सरल बनाने पर सहमत हुए हैं।

OCL के बोर्ड ने 1 मार्च, 2024 को समझौतों को समाप्त करने और SHA में संशोधन को मंजूरी दे दी।

पेटीएम शेयर

पिछले कारोबारी सत्र में पेटीएम के शेयर में गिरावट आई थी। कंपनी के शेयर 4 फीसदी गिरकर लोअर सर्किट को टच किया।

अपने सभी नोडल अकाउंट इस बैंक में शिफ्ट करेगा पेटीएम
आरबीआई के बैन के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सुविधाओं पर 15 मार्च से रोक लगने जा रही है। ऐसे में मर्चेंट ट्रांजैक्शन निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए वह अपने सभी नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में शिफ्ट कर रहा है। यह जानकारी कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए दी है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रोक के बाद Paytm Payments Bank के नोडल अकाउंट Axis Bank में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह जानकारी पटीएम के फाउंडर विजय शेख शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि मर्चेंट सटेलमेंट जारी रखने के लिए उनकी कंपनी One97 Communication Limited (OCL) अपने सभी नोडल अकाउंट एक्सिस बैंक में एस्क्रो अकाउंट खोलकर ट्रांसफर करेगी।

Axis Bank में शिफ्ट होंगे नोडल अकाउंट

One 97 Communications Limited ने जारी किए बयान में कहा कि कंपनी सीमलेस मर्चेंट सटेलमेंट जारी रखने के लिए उनकी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सभी नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में एस्क्रो अकाउंट खोलकर शिफ्ट किए जाएंगे।

कंपनी का कहना है कि उनकी सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड अपनी शुरुआत से ही एक्सिस बैंक की सेवाओं को यूज कर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि यह अरेंजमेंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खातों को आसानी से रिप्लेस करने में सहायक होगी।

RBI ने बढ़ाई समयसीमा

RBI ने शुक्रवार को पेटीएम यूजर्स को हो रही परेशानी को देखते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सुविधाओं पर लग रही रोक की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। 29 फरवरी की जगह अब रोक 15 मार्च से लगेगी।

आरबीआई ने 31 जनवरी को अपने आदेश में कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खातों, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पर डिपोजिट ट्रांजैक्शन पर रोक लगेगी। हालांकि, बैलेंस रहने तक निकासी जारी रहेगी।

Paytm QR, साउंडबॉक्स पर रोक नहीं

पेटीएम पर आरबीआई की सख्ती के बाद से यूजर्स में भ्रम की स्थिति है। कंपनी का कहना है कि 15 मार्च के बाद भी पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन पहले की तरह काम करती रहेगी। इन सेवाओं पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है।