पूर्व विधायक – Live Halchal

हरियाणा: इस पूर्व विधायक का 104 वर्ष में हुआ निधन
टोहाना से लगभग 48 साल पहले टोहाना के विधायक बने कर्मसिंह डांगरा का आज सुबह 3 बजे बीमारी के चलते निधन हो गया वे 104 वर्ष के थे। पूर्व विधायक पिछले दो दिन से बीमार होने के कारण हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

कर्म सिंह डांगरा का जन्म 14 अगस्त 1920 को गांव डांगरा में हुआ और 1963 में गांव के सरपंच चुने गए। कर्म सिंह अपनी ईमानदारी व मेहनत के बल पर कई वर्षों तक सरपंच रहे। वर्ष 1977 में टोहाना हल्के से जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने।

1982 में जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हिसार रहे। 1986 में चौधरी देवीलाल के आहान पर न्याय युद्ध दिल्ली तक पैदल यात्रा की। 1987 से 88 तक हरियाणा खादी बोर्ड के चेयरमैन रहे और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पूरे क्षेत्र में सदैव ईमानदारी की मिसाल रहे। डांगरा का जीवन सादगीपूर्व रहा।

यूपी: पूर्व विधायक रामदुलार गोंड को मिली 24 घंटे की पैरोल
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी के पूर्व विधायक रामदुलार गोंड किशोरी के दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे हैं। मां का निधन होने पर उन्होंने कोर्ट से पैरोल मांगी थी। जिसके बाद 24 घंटे के लिए उन्हें पैरोल मिली है।

सोनभद्र जिले में किशोरी के दुष्कर्म के मामले में 25 वर्ष की सजा काट रहे दुद्धी के पूर्व विधायक रामदुलार गोंड को हाईकोर्ट ने पैरोल पर रिहा किया है। उन्हें 24 घंटे की पैरोल मिली है। कोर्ट की अनुमति के बाद वह बुधवार की देर शाम रासपहरी स्थित अपने घर पहुंचे। इस दौरान भारी फोर्स भी मौजूद रही।

पूर्व विधायक रामदुलार गोंड की मां का पिछले दिनों निधन हो गया था। क्रिया कर्म से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उन्होंने कोर्ट से पैरोल मांगी थी। हाईकोर्ट में मंगलवार की सुनवाई के बाद उनकी पैरोल मंजूरी मिली।

इसके बाद बुधवार की देर शाम वह रासपहरी पहुंचे। पेरोल के 24 घंटे बीतने के बाद उन्हें वापस शिवपुर वाराणसी स्थित केंद्रीय कारागार ले जाया जाएगा। पैरोल पर आए विधायक के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर हेमंत सिंह ने बताया कि उन्हें 24 घंटे की पैरोल मिली है।

आईएएस अधिकारी और पूर्व विधायक के खिलाफ दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी खारिज
बिहार की राजधानी पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को बिहार कैडर के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को खारिज कर दिया। संजीव हंस और गुलाब यादव पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

न्यायाधीश संदीप कुमार ने हंस की याचिका को स्वीकार करते हुए उक्त आदेश पारित किया। हंस ने पिछले वर्ष पटना जिले के रूपसपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी थी। शिकायतकर्ता राज्य के औरंगाबाद जिले की रहने वाली है और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत करती है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि हंस और उसके कथित सहयोगी गुलाब यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गुलाब यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में धन शोधन के एक मामले में हंस और यादव के परिसरों पर छापा मारा था। हंस को बिजली विभाग में उनकी नियुक्ति से हटा दिया गया है और यादव फिलहाल राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं हैं। अदालत ने स्वीकार किया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनता और “काफी देरी के बाद” दर्ज कराई गई प्राथमिकी में ‘शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई कहानी झूठी और मनगढ़ंत’ प्रतीत होती है।

हरियाणा : पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर मिले पांच विदेशी असलहों
पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर मिले पांच विदेशी असलहों में दो ही दिलबाग के नाम हैं। तीन असलहे दोस्त के नाम बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। डीसी ऑफिस से छह दिन बाद पुलिस को रिपोर्ट मिली है। जांच के बाद ईडी को प्रेषित की जाएगी।

हरियाणा के यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कलेसर फार्म हाउस पर मिले हथियारों की रिपोर्ट शुक्रवार को थाना प्रतापनगर पुलिस को मिल गई है। डीसी आफिस से पुलिस को मिली रिपोर्ट के मुताबिक, बरामद विदेशी असलहों में दो गन पूर्व विधायक दिलबाग की लाइसेंसी है, जबकि तीन अन्य पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के दोस्त तरणजीत के नाम पर बताई जा रही है, जिसकी पुलिस की ओर से तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट ईडी को भी प्रेषित की जाएगी।

उल्लेखनीय है पांच जनवरी को ईडी ने पूर्व विधायक के फार्म हाउस से जांच के दौरान पांच विदेशी हथियार, 304 कारतूस और विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 138 बोतलें बरामद की थीं। तब टीम ने बरामद हथियार, कारतूस और शराब की बोतलें थाना प्रतापनगर में जमा कराई थी। मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है।

केस दर्ज होने के बाद प्रतापनगर पुलिस ने इस संबंध में डीसी ऑफिस को पत्र भेज बरामद असलहों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। दूसरी ओर मामले में पूर्व विधायक दिलबाग और उनके करीबी कुलविंद्र इन दिनों ईडी की कस्टडी में हैं। ईडी ने फर्जी ई-रवाना और अवैध खनन को लेकर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के केस में उन्हें कस्टडी में लिया हुआ है।

उधर, एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के फार्म हाउस से मिले पांच असलहों के संबंध में डीसी आफिस से रिकाॅर्ड लिया गया है। इसमें दो गन उनकी लाइसेंसी है, जबकि तीन अन्य गन को लेकर अभी तफ्तीश की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

मेरठ : पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ चार्जशीट पर सुनवाई आज
विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ दर्ज मुकदमे में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में लूट, चुनाव को प्रभावित करने, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने आदि की धाराएं लगाई गईं। बुधवार यानी आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी।

10 फरवरी 2022 को सरधना थाने के प्रभारी लक्ष्मण वर्मा की तरफ से संगीत सोम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप था कि सलावा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 131 पर भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी अश्वनी शर्मा के साथ बदसलूकी की। पीठासीन अधिकारी ने बताया था कि भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान के बारे में जानकारी मांगी। कहा कि मतदान धीरे क्यों चल रहा है।

पीठासीन अधिकारी ने बताया कि मतदान सही तरीके से चल रहा है, जिसकी रिकॉर्डिंग कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में चल रही है। इसके बाद संगीत सोम ने गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। उनको थप्पड़ मारे। कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी अपने साथ ले गए।

इस मामले की विवेचना सरधना थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच को दी गई थी। क्राइम ब्रांच ने लूट, फर्जी मतदान, जान से मारने की धमकी और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोर्ट के ई-पोर्टल पर चार्जशीट की तिथि 31 अक्तूबर 2023 की है। पुलिस की तरफ से चार्जशीट में आईपीसी की धारा 332, 353, 504, 506, 392, 171एफ और 188 धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। बुधवार को इस मामले में एडिशनल सिविल जज की कोर्ट में सुनवाई होगी।