पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 28 Sep 2019 09:48:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एनएसए डोभाल के कश्मीर दौरे पर कही ये बात… https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%ac-2/275602 Sat, 28 Sep 2019 09:48:42 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=275602 केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के बाद राज्य के कई अहम राजनीतिक नेताओं को नजरबंद कर दिया गय़ा है। इसमे राज्य में बीजेपी के साथ सरकार चला चुकीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं। महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के …]]>

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के बाद राज्य के कई अहम राजनीतिक नेताओं को नजरबंद कर दिया गय़ा है। इसमे राज्य में बीजेपी के साथ सरकार चला चुकीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं।

PTI6_3_2018_000078B

महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दो दिनों के कश्मीर दौरे पर तंज कसा है। मुफ्ती के ट्विटर हैंडल से डोभाल पर तंज कसते हुए लिखा गया, पहले बिरयानी खाई थी, अब क्या हलीम खाने आए हैं।

महबूबा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, पिछली बार मैन्यू में बिरयानी थी, क्या इस बार हलीम होगा? आगे लिखा, पिछली बार कुछ अंजान कश्मीरियों के साथ ‘बिरयानी फोटो सेशन’ था।

इस बार मैन्यू में क्या है, हलीम? महबूबा मुफ्ती का ट्विटर हैंडल उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती संचालित कर रही हैं। बीते महीने डोभाल ने शोपियां दौरे के समय बाजार में कुछ स्थानीय लोगों के साथ खड़े होकर बिरयानी खाई थी। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद उपजा तनाव धीरे-धीरे शांत हो रहा है। अब वादी में कहीं आजादी, जिहादी और अलगाववादी नारे नहीं गूंज रहे। धीरे-धीरे लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और बाजारों में चहलकदमी कर रहे हैं। सरकार लगातार कश्मीर के हालातों पर करीब से नजर बनाए हुई है। 

]]>
भारतीय टीम की जर्सी को लेकर, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान कहा की… https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95/250384 Mon, 01 Jul 2019 04:51:48 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=250384 विश्व कप के 38वें मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 31 रनों से हार मिली। इस हार के बाद से मामला राजनीतिक होता नजर आ रहा है। यह मैच पहले से विवादों में है, इसकी सबसे बड़ी वजह है नांरगी रंग की जर्सी। रविवार को भारतीय टीम नांरगी रंग की जर्सी में उतरी। …]]>

विश्व कप के 38वें मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 31 रनों से हार मिली। इस हार के बाद से मामला राजनीतिक होता नजर आ रहा है। यह मैच पहले से विवादों में है, इसकी सबसे बड़ी वजह है नांरगी रंग की जर्सी। रविवार को भारतीय टीम नांरगी रंग की जर्सी में उतरी। जिसे लोग भगवा रंग से जोड़कर देख रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी हार के लिए इस जर्सी को जिम्मेदार ठहराया।

महबूबा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आप मुझे अंधविश्वासी कह सकते हैं, लेकिन इस जर्सी ने ही वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत के सिलसिले को रोक दिया है। यह जर्सी को लेकर कोई पहला बयान नहीं है। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी भगवाकरण का आरोप लगाया था। सपा के विधायक विधायक अबू आजमी ने कहा था कि पीएम मोदी पूरे देश को भगवा रंग में रंगना चाहते हैं। आज, जर्सी भगवा रंग की हो रही है। अगर आप जर्सी के लिए रंग चुनना चाहते हैं तो तिरंगे के रंग को चुनिये, मुझे कोई परेशानी नहीं।

इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय टीम के इस हार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान और इंग्लैंड की जगह अगर हमारा सेमीफाइनल का टिकट दांव पर लगा होता तब भी क्या टीम इंडिया ऐसे ही बल्लेबाजी करती जर्सी को लेकर आइसीसी ने पूरी बात सामने रख दी है। आइसीसी ने बता है कि नए नियमों के मुताबिक दोनों टीमें एक जैसी जर्सी पहनकर मैदान में नहीं उतर सकती। ये नारंगी डिजाइन टीम इंडिया की टी 20 जर्सी से ही लिया गया है जिसमें, नारंगी रंग है। अब भारतीय टीम वापस नीले रंग की ही जर्सी में नजर आएगी।

]]>
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%be/221148 Sun, 14 Apr 2019 06:15:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=221148 जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र पर जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया और लोगों से ”विभाजनकारी ताकतों” के खिलाफ एक साथ खड़े होने और संसदीय चुनाव में सक्रिय भागीदारी करने का अनुरोध किया. श्रीनगर लोकसभा सीट पर आगा सैयद मोहसिन के पक्ष में …]]>

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र पर जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया और लोगों से ”विभाजनकारी ताकतों” के खिलाफ एक साथ खड़े होने और संसदीय चुनाव में सक्रिय भागीदारी करने का अनुरोध किया. श्रीनगर लोकसभा सीट पर आगा सैयद मोहसिन के पक्ष में प्रचार करते हुए मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चडूरा और खान साहिब में जन सभाओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि राज्य के लोग एकजुट रहें और ”अपनी पहचान पर हो रहे हमलों को रोकने” के लिए सामूहिक लड़ाई लड़ें.

महबूबा ने कहा, ”नई दिल्ली (केंद्र सरकार) जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास कर रही है. हम अपने विशेष दर्जे पर नयी दिल्ली के हमले का सामना कर रहे हैं. मेरी पार्टी बिना किसी समझौते के मूल मुद्दों पर हमेशा दृढ़तापूर्वक खड़ी रही है. हमारा पहले किया गया काम ही सत्यनिष्ठा का प्रमाणपत्र है.” बता दें कि महबूबा मुफ़्ती लगातार केंद्र सरकार को लेकर हमले कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में बारूद है आप चिंगारी फेंकोगे तो न जम्मू कश्मीर रहेगा और न हिंदुस्तान रहेगा.

महबूबा मुफ़्ती ने कहा था कि अगर 370 को हटाया जाता है तो फिर हिंदुस्तान का जम्मू कश्मीर पर नाजायज कब्जा होगा. उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर पहले ही बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है जिसकी झलक हाल ही में पुलवामा में देखने को मिली. महबूबा ने कहा था कि अगर इस तरह की बयानबाजी से बीजेपी बाज नहीं आती है तो या न सिर्फ जम्मू कश्मीर को बल्कि पूरे मुल्क को जलाकर राख कर देगा.

]]>