पूर्व मंत्री – Live Halchal
पंजाब कांग्रेस में खुशी की माहौल, पूर्व मंत्री ने बेटे सहित की घर वापसी
मोगा जिले की कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी प्रतिक्रिया मिली जब पंजाब के पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ और उनके बेटे गुरजंट सिंह बराड़ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंह के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
लोकसभा चुनाव के दौरान किन्हीं कारणों से पार्टी से दूरी बनाने वाले पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ का न केवल मोगा बल्कि लुधियाना और अन्य जिलों में भी बड़े समर्थक हैं। उनकी गैर हाजिरी के कारण पार्टी के कार्यकर्ता निराश चले आ रहे थे।
पूर्व सांसद मंत्री की कांग्रेस में घर वापसी के लिए पूर्व मैंबर पार्लियामेंट जसबीर सिंह डिंपा, कुलबीर जीरा, गुरकीरत सिंह कोटली, सुखपाल सिंह भुल्लर, हरदयाल सिंह कंबोज (सभी पूर्व विधायक) और विधायक वरिंदरजीत सिंह पाहड़ा ने अहम भूमिका निभाई है।
उधर, कांग्रेस में उनकी घर वापसी पर हलका प्रभारी निहाल सिंह वाला भूपिंदर सिंह साहोके, परमजीत सिंह नंगल, भजन सिंह जैद, डॉ. दविंदर सिंह गिल, परमजीत सिंह सरपंच मधे, कालू गर्ग एम.सी., दर्शन सिंगला, प्रवीण बांसल, दीपा, सुखदेव सिंह, विजय नागरा, निर्मल सिंह बीर राउके, जीवन रौंता, जगीर सिंह, बलदेव सिंह कुस्सा, सेवक सरपंच आदि ने दर्शन बराड़ को बधाई दी और खुशी जताई।
पूर्व मंत्री के नाती को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
युवती और उसके पिता पर कार चढ़ाकर मारने की कोशिश करने वाले पूर्व मंत्री के नाती को हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिल सकी है। अब उसके पास कोर्ट में समर्पण करने का रास्ता ही बचा है।
आगरा के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश चौधरी को हाईकोर्ट से दूसरी बार भी राहत नहीं मिल सकी है। हाईकोर्ट ने जानलेवा हमले के मुकदमे को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। पूर्व में हुए आदेश पर अमल करने को कहा गया है। इसके तहत दिव्यांश को तीन सप्ताह के भीतर कोर्ट में समर्पण करना था।
शाहगंज के ऋषि मार्ग पर 15 अप्रैल को जूता कारोबारी विवेक महाजन और उनकी बेटी को गाड़ी से कुचलने का प्रयास हुआ था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने दिव्यांश पर जानलेवा हमले की धारा के तहत मुकदमा लिखा था। गिरफ्तारी नहीं कर पाने पर आरोपी दिव्यांश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसकी गाड़ी पूर्व मंत्री के घर से बरामद हुई थी। इसके बाद दिव्यांश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 17 मई को हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई हुई थी। आरोपी के अधिवक्ता ने आखिरी समय पर अग्रिम जमानत की प्रार्थना वापस ले ली थी। राहत की मांग की थी।
हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह के अंदर आरोपी को स्थानीय अदालत में समर्पण के आदेश दिए थे। आदेश में यह भी लिखा था कि इस अवधि के दौरान पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। आरोपी को स्थानीय अदालत में समर्पण करना था। इसके बाद दिव्यांश के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में दूसरी याचिका दाखिल की। शुक्रवार को उस पर सुनवाई हुई। अधिवक्ता ने जानलेवा हमले के मुकदमे को चुनौती दी। आरोपी की याचिका खारिज हो गई। आरोपी को आगरा कोर्ट में ही समर्पण करने के आदेश को यथावत रखा गया है।
पूर्व मंत्री के घर बिजली चोरी पकड़ी, एक लाख से अधिक का जुर्माना
राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा निवासी नफीस अहमद पिछले कई दिनों से बिजली की आपूर्ति व्यवस्थित नहीं नहीं होने को लेकर बार-बार शिकायत करत रहे थे। इस पर मंगलवार को अधीक्षण अभियंता शंभूनाथ के नेतृत्व में टीम नफीस अहमद के घर पहुंची। बिजलीकर्मी व्यवस्थित आपूर्ति नहीं होने की जांच करने लगे तो लाइन में बिजली चोरी पकड़ी गई।
राजस्थान में पूर्व मंत्री नफीस अहमद के घर बिजली चोरी पकड़ी गई है। जयपुर विधुत वितरण निगम के भवानीमंडी स्थित कार्यालय की टीम ने नफीस अहमद के घर एक लाख 25 हजार की बिजली चोरी की विजिलेंस चैकिंग रिपोर्ट (वीसीआर) भरकर कनेक्शन काट दिया।
झालावाड़ जिले के पिड़ावा निवासी नफीस अहमद पिछले कई दिनों से बिजली की आपूर्ति व्यवस्थित नहीं नहीं होने को लेकर बार-बार शिकायत करत रहे थे। इस पर मंगलवार को अधीक्षण अभियंता शंभूनाथ के नेतृत्व में टीम नफीस अहमद के घर पहुंची। बिजलीकर्मी व्यवस्थित आपूर्ति नहीं होने की जांच करने लगे तो लाइन में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस पर बिजली चोरी की रिपोर्ट तैयार करते हुए जुर्माना अदा करने का नोटिस दिया गया है।
टीम ने मीटर हटाकर काटा कनेक्शन
नफीस अहमद के घर में बिजली की सर्विस लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर टीम ने मीटर हटाकर कनेक्शन काट दिया। अब यदि पूर्वमंत्री तय समय सीमा में जुर्माना अदा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि नफीस अहमद साल,1990 में स्व.भैरोंसिंह शेखावत सरकार में जनता दल कोटे से मोटर गैराज राज्यमंत्री बने थे।
पूर्व मंत्री के नाती को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत
पूर्व मंत्री के नाती ने  जूता कारोबारी पिता-पुत्री पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की थी। इस मामले में उसे हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिली है।
आगरा के जूता कारोबारी पिता-पुत्री को घर के बाहर कार से कुचलने की कोशिश के आरोपी दिव्यांश चौधरी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली। वह पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र हैं। आरोपी के अधिवक्ता ने वैकल्पिक राहत की मांग की थी, जिसमें कहा गया कि दिव्यांश को तीन सप्ताह में कोर्ट में समर्पण करना होगा। तब तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। जमानत प्रार्थनापत्र पर शीघ्र सुनवाई होगी। उधर, पीड़ित परिवार में पुलिस की लापरवाही से आक्रोश है।
वारदात 15 अप्रैल को हुई थी। ऋषि मार्ग, शाहगंज निवासी जूता कारोबारी की बेटी लखनऊ में एक अस्पताल में अधिकारी है। वह घर आ रही थी। पिता उन्हें स्टेशन से लेकर घर आए थे। आरोप है कि तभी पूर्व मंत्री का पौत्र दिव्यांश कार से पहुंच गया। आरोप है कि उसने कार से पिता-पुत्री को कुचलने का प्रयास किया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। परिजन ने जाम लगाया, तब पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। कार भी बरामद कर ली। मगर, आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
पीड़ित युवती की तरफ से अधिवक्ता विराट सक्सेना पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी दिव्यांश चौधरी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। मगर, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत नहीं दी। हालांकि अधिवक्ता ने वैकल्पिक राहत दी। कोर्ट ने प्रार्थनापत्र स्वीकार कर लिया। दिव्यांश को तीन सप्ताह में स्थानीय कोर्ट में समर्पण करना होगा। उसके जमानत प्रार्थनापत्र पर तत्काल सुनवाई होगी।
पूर्व मंत्री का नाती नहीं हो सका गिरफ्तारी….अब कुर्की की तैयारी
पूर्व मंत्री का नाती पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस द्वारा कई स्थानों पर दबिशें भी दी गईं, लेकिन नतीजा शून्य निकला। अब पुलिस कुर्की के लिए  कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने की तैयारी कर रही है।
आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश चौधरी को गिरफ्तार न करने पर पुलिस ने अब कुर्की की तैयारी की है। दिव्यांश जानलेवा हमले के मामले में फरार है। पुलिस सोमवार को कुर्की के लिए धारा 82 के तहत कोर्ट में प्रार्थनापत्र देने जा रही है। उधर, पंजाबी समाज के दिए अल्टीमेटम की अवधि भी खत्म हो गई। समाज के लोग आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं।
ऋषि मार्ग, शाहगंज में 15 अप्रैल को जूता कारोबारी विवेक महाजन और उनकी बेटी को कुचलने का प्रयास किया गया था। उन्होंने दिव्यांश चौधरी के खिलाफ मुकदमा लिखाया। इसके पहले फरवरी में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था मगर कार्रवाई नहीं हुई थी। पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व मंत्री का पौत्र है, इसलिए बेखौफ है। पूर्व मंत्री भी अपने पौत्र के बचाव में सामने आए थे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कारोबारी और उनकी बेटी पर ही गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके बाद पुलिस ने दिव्यांश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। कोर्ट भी आरोपी का अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर चुकी है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी को लगाया गया है। शनिवार को भी पुलिस ने दबिश दी। आरोपी राजनीतिक परिवार से है। कानूनी दांवपेच जानता है। पुलिस कोर्ट में 82 (कुर्की उद्घोषणा) के लिए प्रार्थनापत्र देगी। आदेश मिलते ही आरोपी के ठिकानों पर मुनादी पिटवाई जाएगी।
रसूखदारों को बचने का मौका दे रही पुलिस
आगरा। यह पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने रसूखदार आरोपी को बचाव के लिए समय नहीं दिया हो। इसके पहले बोदला के चर्चित जमीन कांड में डकैती के मुख्य आरोपी कमल चौधरी और धीरू चौधरी की गिरफ्तारी भी पुलिस नहीं कर पाई थी। गैर जमानती वारंट लिए। इनाम घोषित किया। लेकिन अंतत: दोनों गिरफ्तारी पर स्थगनादेश ले आए। इसी तरह दबिश के दौरान सिकंदरा में अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत के मामले में भी अधिवक्ताओं के आंदोलन के बाद भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास नहीं किया। इस मुकदमे में तत्कालीन थाना प्रभारी न्यू आगरा सहित कई पुलिसकर्मी नामजद हैं। नतीजा रहा कि जांच ही सीबीसीआईडी को ट्रांसफर हो गई।
समझौते के लिए बनाया जा रहा दबाव
पीड़ित युवती के पिता इन दिनों भयभीत हैं। लगातार लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। इस मामले में समझौते करने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने भी ठान लिया है कि सम्मान के लिए लड़ना है। वह आरोपी को जेल भिजवाकर ही दम लेंगे। अदालत में आरोपी की जमानत का विरोध करने के लिए उन्होंने पैरवी भी की थी।
पूर्व मंत्री के नाती पर 25 हजार का इनाम घोषित… गैर जमानती वारंट जारी
पूर्व मंत्री के नाती ने शादी से मना करने पर युवती और उसके पिता को कार से कुचलकर जान लाने का प्रयास किया गया। इस मामले पीड़ितों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
आगरा में पूर्व मंत्री के पौत्र दिव्यांश पर बुधवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही गैर जमानती वारंट भी पुलिस ने ले लिए हैं। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश भी तेज हो गई हैं। दो टीम को लगाया गया है। एक टीम आगरा से बाहर आरोपी की तलाश में लगी है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गैर जमानती वारंट ले लिए गए हैं। पुलिस टीम ने दबिश दी थी। मगर, वो नहीं मिला। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अगर, आरोपी पकड़ा नहीं जाता है तो उस पर इनामी राशि को बढ़ाया जाएगा।
तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन करेगा पंजाबी समाज
पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश ने बेटी को कार से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस 10 दिन में भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी। मोदी-योगी की सरकार में आज मेरी बेटी के साथ ऐसा हुआ, कल किसी और के साथ होगा। यह कहना है पीड़ित जूता कारोबारी का। वह पूर्व मंत्री के पौत्र की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
पीड़ित ने बुधवार को समाज के महिला-पुरुषों के साथ बैठक की। इस दौरान तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर आंदोलन करने का एलान किया। बैठक में महिलाओं ने नारेबाजी भी की। 15 अप्रैल को ऋषि मार्ग, शाहगंज में घर के बाहर जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कार से कुचलने की कोशिश की गई थी। आरोप पूर्व मंत्री के पौत्र दिव्यांश चौधरी पर है। केस थाना शाहगंज में दर्ज है।
वारदात को 10 दिन हो चुके हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर गैर जमानती वारंट तक नहीं ले सकी है। मंगलवार को पीड़िता ने एक्स पर पोस्ट कर न्याय की गुहार लगाई थी। बुधवार को जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में पंजाबी समाज की महिला और पुरुषों ने पीड़ित परिवार के साथ बैठक कर आंदोलन की बात कही।
पंजाबी विरासत के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि आरोपी सामान्य परिवार से होता तो तत्काल कार्रवाई होती। इस मामले में आरोपी को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने की वजह से कुछ नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि महिलाएं सुरक्षित हैं। मगर, यह आगरा में देखने के लिए नहीं मिल रहा है। पुलिस 3 दिन में गिरफ्तार नहीं करती है तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
सात दशक से आरएसएस से जुड़े
पीड़ित कारोबारी ने कहा कि उनका परिवार सात दशक से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा है। बाबा संघ के पदाधिकारी रहे हैं। इसके बाद भी अन्याय हो रहा है। अगर, ऐसा ही होता रहा तो भाजपा को वोट देने पर विचार करेंगे। अगर, उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए पूर्व मंत्री और उनका परिवार ही जिम्मेदार होगा।
महिलाओं ने की नारेबाजी
महाजन भवन में पीड़ित परिवार की प्रेसवार्ता के दौरान पंजाबी समाज की महिलाएं भी आई थीं। उन्होंने न्याय दो, न्याय दो… के नारे लगाएं। बोली कि पंजाबी समाज वोट देता है। तब विधायक, सांसद और मंत्री बनते हैं। मगर, मंत्री बनकर उनकी बेटियों पर ही हावी हो जाते हैं। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि आरोपी पूर्व मंत्री का पौत्र है। रसूखदार है। पुलिस के साथ भी उठता-बैठता था। इस कारण पुलिस सुस्त चाल चल रही है।
कोर्ट पहुंचा आरोपी दिव्यांश
हत्या की कोशिश में आरोपी पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का पौत्र दिव्यांश कोर्ट पहुंच गया है। उसने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उसने खुद को निर्दोष बताया है। कहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने कोई टक्कर नहीं मारी और न ही प्रयास किया। वह व्यापारी का इकलौता पुत्र है। उसकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठा फंसाया गया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 26 अप्रैल की तिथि सुनिश्चित की है।
पूर्व मंत्री के नाती पर घोषित होगा इनाम… दबिश दे रही पुलिस
पूर्व मंत्री के नाती ने शादी से मना करने पर युवती और उसकी बेटी को कार से कुचलकर जान लाने का प्रयास किया। इस मामले पीड़ितों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए इनाम घोषित करने की तैयारी कर ली है।
आगरा में जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का नाती दिव्यांश चौधरी पांच दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। उधर, मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है। इस पर पुलिस ने दबिश तेज कर दी हैं। डीसीपी सिटी ने थाना शाहगंज से इनाम घोषित करने के लिए रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलते ही आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया जाएगा।
15 अप्रैल की रात को ऋषि मार्ग (शाहगंज) पर घटना हुई थी। जूता कारोबारी की बेटी लखनऊ से घर लौट रही थी। कारोबारी उसे स्टेशन से लेकर आए थे, तभी उन्हें कार से कुचलने का प्रयास हुआ था। इसका आरोप दिव्यांश चौधरी पर है। वह पूर्व मंत्री का नाती है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस पूर्व मंत्री के दबाव में है। फरवरी में भी उसने धमकी दी थी। तब मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बार भी कार्रवाई नहीं होगी। परिजन ने हंगामा किया था। जाम लगाया था। मामले में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ।
पीड़ित जूता कारोबारी का कहना है कि घटना को 5 दिन बीत चुके हैं। मगर, आरोपी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बस यही कहा जा रहा है कि दबिश दे रहे हैं। आम मामलों में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई करने वाली पुलिस पूर्व मंत्री पर हाथ डालने से डर रही है। परिवार दहशत में है। उसे सुरक्षा तक नहीं दी गई है। इस कारण वह घर में कैद हो गए हैं। डर लग रहा है कि पूर्व मंत्री का नाती उनके साथ कोई वारदात न कर दे।
दोस्तों के मोबाइल बंद, परिचित फरार
पूरे मामले की गूंज लखनऊ तक है। इस कारण अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने भी आरोपी के पश्चिमपुरी और लोहामंडी क्षेत्र स्थित घरों पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। वहीं दोस्तों और परिचितों के बारे में जानकारी जुटाई। 4 दोस्तों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। पुलिस परिचितों के घर भी पहुंची है। मगर, कई परिचित भी पुलिस के सामने नहीं आ रहे हैं। आरोपी दिव्यांश के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद है घटना
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। घरवालों को नोटिस भी दिया गया है। थाना शाहगंज से इनाम घोषित करने को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर इनाम घोषित कर दिया जाएगा। उधर, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई थी। इससे आरोपी को राहत नहीं मिलने वाली। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजेगी।
पूर्व मंत्री की पुत्रवधू पर दर्ज केस में लगाई थी फाइनल रिपोर्ट
पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। मगर, यह पहला मामला नहीं है, जब पूर्व मंत्री के परिवार के व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज हुआ। 4 साल पहले उनकी पुत्रवधू के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। मगर, पुलिस ने विवेचना के 12 महीने बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
मामला अप्रैल 2020 का है। तब कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ था। उस समय चौधरी उदयभान सिंह राज्य मंत्री थे। उनके दिवंगत पुत्र मंजीत की पत्नी सीमा चौधरी के सिकंदरा के कारगिल पेट्रोल पंप चौराहा स्थित शांति फूड कोर्ट रेस्टोरेंट में शिलांग निवासी एल्ड्रिन लिंगदोह नौकरी करता था। उसने रेस्टोरेंट में आत्महत्या कर ली थी।
सुसाइड नोट अपने रिश्तेदार को व्हाट्सएप पर भेजा था। अंग्रेजी में लिखा नोट रिश्तेदारों ने मेघालय की तत्कालीन एडीजी कानून व्यवस्था ईडा शीशा को भेजा था। उन्होंने तत्कालीन एडीजी अजय आनंद को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची थी। एल्ड्रिन का शव फंदे पर लटका मिला था। कर्मचारी ने सीमा को आत्महत्या के लिए जिम्मेदारी ठहराया था। वह थाना शाहगंज में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में आरोपी दिव्यांश की मां हैं। वह पिता के घर में रह रहीं थीं।
उधर, सीमा चौधरी ने तर्क दिया था कि कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बावजूद यहां पर आया था। वह सीढ़ी लगाकर रेस्टोरेंट में घुस गया। मामले में आत्महत्या के लिए विवश करने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने एक साल तक विवेचना के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
यूपी का मौसम: आज और कल प्रदेश में चढ़ेगा पारा
यूपी में मंगलवार और बुधवार को मौसम फिर से गर्म रहेगा। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 के ऊपर जाने की संभावना है। हालांकि दो दिन के बाद मौसम फिर से सामान्य होगा।
मौसम विभाग प्रदेश में अगले दो दिन तक पारा चढ़ने का अनुमान जता रहा है। सोमवार को भी प्रयागराज में तापमान 41..5 डिग्री दर्ज हुआ। बीते कुछ समय से 40 से नीचे चल रहा तापमान कुछ और इलाकों में बढ़ा। आगरा में भी पारा 40..4 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से अधिक होने लगा है। वहीं न्यूनतम तापमान में ऐसी ही बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रात का पारा बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर को छोड़कर सभी इलाकों में 20 डिग्री से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सभी जगह सामान्य से अधिक हो गया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार को 25 से 35 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।
18 अप्रैल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। जबकि 18 अप्रैल से फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने धूल भरी तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश में 17 फीसदी और लखनऊ में 6 फीसदी कम हुई थी बरसात
प्रदेश में वर्ष 2023 में 619.3 मिमी बरसात हुई थी जबकि सामान्य औसत 746.2 मिमी था। वहीं, लखनऊ में बरसात के औसत 683 की तुलना में 639 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस तरह प्रदेश में 17 फीसदी और लखनऊ में छह फीसदी कम बरसात हुई थी। वहीं, पूर्वी यूपी की तुलना में पश्चिमी इलाके में ज्यादा बारिश हुई थी। पश्चिम में 672 मिमी और पूरब में 566.8 मिमी बरसात हुई थी।
गुजरात : पूर्व मंत्री ने थामा भाजपा का हाथ
नगर पालिका में गबन का मामला
महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने आज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी ने कहा कि मैं जब युवा था तो कांग्रेस का दामन पकड़ा था और आज 48 साल बाद पार्टी छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरा ये सफर काफी शानदार रहा।
पांच दशकों का सफर खत्म
बाबा सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने लगभग पांच दशकों तक पार्टी का सदस्य रहने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरे बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के सत्ता में रहते हुए मंत्री के रूप में काम किया था।
एक्स पर एक पोस्ट में सिद्दीकी ने कहा, “मैं एक युवा किशोर के रूप में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है। आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।”
एनसीपी में जाने की चर्चा
कांग्रेस पार्टी के लिए सिद्दीकी का जाना बड़ा झटका है, क्योंकि हाल ही में मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि सिद्दीकी के एनसीपी में जाने की चर्चा है।
बाबा का यह कदम चुनाव आयोग द्वारा अजीत पवार गुट को असली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के रूप में मान्यता दिए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। सिद्दीकी के बेटे वर्तमान में मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस विधायक हैं।