पूर्व प्रमुख – Live Halchal

Intel इंडिया के पूर्व प्रमुख को टक्कर मारने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
प्रसिद्ध टेक कंपनी इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड अवतार सैनी की महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने अब आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान कैब ड्राइवर ने कहा कि रात भर गाड़ी चलाने के कारण उसकी आंख झपक गई थी और उसने अपनी गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया।

अस्पताल में सैनी ने तोड़ा दम

नवी मुंबई के नेरूल इलाके में बुधवार शाम 5.50 बजे हुई घटना के लिए कैब ड्राइवर ऋषिकेश खाड़े के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टेक कंपनी इंटेल के पूर्व कंट्री हेड सैनी जब साइकिल चला रहे थे तो तेज रफ्तार कैब ने उन्हें टक्कर मार दी।

कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और खाड़े ने साइकिल के फ्रेम को कैब के अगले पहियों के नीचे फंसाकर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि सैनी के साथी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

नींद की झपकी के कारण हुआ हादसा

एनआरआई पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “पूछताछ के दौरान, खाड़े ने पुलिस को बताया कि पूरी रात गाड़ी चलाने के कारण उसकी झपकी आ गई, जिसके कारण उसने कैब पर नियंत्रण खो दिया और वह सैनी की साइकिल से टकरा गई”

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, खाड़े पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें 279 (रैश ड्राइविंग), 337 (जल्दबाजी या लापरवाही से कोई कार्य करके चोट पहुंचाना ताकि मानव जीवन को खतरे में डाला जा सके) और 304-ए (ऐसा करके किसी की मौत हो जाना, कोई भी उतावलापन या लापरवाही से किया गया कार्य गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में नहीं आता) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधान शामिल है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि उसके खिलाफ लागू धाराओं में अधिकतम कारावास सात साल से कम है।”

अंतिम संस्कार के लिए भारत आ रहा परिवार

मुंबई के उपनगरीय चेंबूर के निवासी सैनी को इंटेल 386 और 486 माइक्रोप्रोसेसर पर काम करने का श्रेय दिया गया। उन्होंने कंपनी के पेंटियम प्रोसेसर के डिजाइन का नेतृत्व भी किया। पुलिस ने कहा कि सैनी के रिश्तेदारों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को ले जाने का इंतजार है। दरअसल, सैनी के परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं और उनके अंतिम संस्कार के लिए भारत आ रहे हैं।

इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख की हुई सड़क दुर्घटना में मौत
इंटेल इंडिया के पूर्व ‘कंट्री हेड’ अवतार सैनी की महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे उस वक्त हुई जब सैनी (68) नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर साथियों के साथ साइकिल चला रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और वहां से भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में सैनी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपनगरीय चेंबूर निवासी सैनी को ‘इंटेल 386’ और ‘486 माइक्रोप्रोसेसर’ की कार्यप्रणाली पर काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कंपनी के ‘पेंटियम प्रोसेसर’ का डिज़ाइन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

‘विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज’

पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (तेज गति से या लापरवाही से कोई कार्य करके चोट पहुंचाना जिससे मानव जीवन खतरे में पड़ जाए) और 304-ए (किसी भी लापरवाही से या ऐसा कार्य करके किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाना जो गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में न आए) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधान शामिल है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।