पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान – Live Halchal

PTI समर्थकों के हुड़दंग पर अमेरिका ने लगाई पाकिस्तान को फटकार
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आह्वान पर व्यापक विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। खान के समर्थकों और पुलिस के बीच लगातार झड़पों की खबर सामने आ रही है। यहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में, अमेरिका ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है।

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आह्वान पर व्यापक विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इमरान की पार्टी पीटीआई की अपील पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद की ओर मार्च कर रहे हैं। खान के समर्थकों और पुलिस के बीच लगातार झड़पों की खबर सामने आ रही है। यहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में, अब अमेरिका ने पाकिस्तान को फटकार लगाई है। उसने

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के अधिकार का समर्थन किया। साथ ही पाकिस्तानी अधिकारियों से मानवाधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान करने का आह्वान किया।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से पाकिस्तान में उभरते हालातों के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

क्यों कर रहे पीटीआई समर्थक विरोध-प्रदर्शन?
पीटीआई के मुताबिक रैली में शामिल नागरिकों की तीन बड़ी मांगें हैं। इमरान खान के समर्थक सरकार से 26वें संशोधन को निरस्त करने और संविधान को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इमरान के समर्थक राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग भी कर रहे हैं। इमरान खान ने 13 नवंबर को विरोध प्रदर्शन का ‘आखिरी आह्वान’ किया था। इसमें उन्होंने 24 नवंबर को चुराए गए जनादेश, लोगों की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारियों और तानाशाही शासन के खिलाफ प्रदर्शन की बात कही थी। हालांकि उनके विरोध प्रदर्शन को लेकर राजधानी में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भी पीटीआई के इस विरोध को गैरकानूनी बताया है। साथ ही शहबाज शरीफ की सरकार को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी उपाय अपनाने का निर्देश दिया है।

शांति से शुरू की थी यात्रा…
पीटीआई समर्थकों ने स्वाबी से यात्रा शुरू की। इस दौरान वह शांत दिखे। मगर पुलिस ने मार्ग को बाधित करने के लिए प्रमुख चौकियों के पास भारी आंसू गैस तैनात की। इन जगहों पर सुरक्षा बलों ने काफिले को रोकने का लक्ष्य रखा, जिससे पीटीआई समर्थकों को अपनी यात्रा जारी रखने से पहले प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हजारों प्रदर्शनकारी जब इस्लामाबाद जा रहे थे तब पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हो गई।

क्या बोले मैथ्यू मिलर ?
आत्मघाती बम विस्फोटों, सांप्रदायिक झड़पों, राजनीतिक अराजकता और विरोध प्रदर्शनों के कारण उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के बारे में पूछे जाने पर मिलर ने कहा, ‘इसलिए, पाकिस्तान और दुनिया भर में, हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांतिपूर्ण सभा और संगठन का समर्थन करते हैं। हम प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और हिंसा से दूर रहने का आह्वान करते हैं। साथ ही, हम पाकिस्तानी अधिकारियों से मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करने और पाकिस्तान के कानूनों तथा संविधान के लिए सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं, क्योंकि वे कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करते हैं।’

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान 470 दिनों से अधिक समय से जेल में हैं। पाकिस्तान के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर कि क्या यह बांग्लादेश की तरह दिखने लगा है, मिलर ने कहा, ‘हम शांतिपूर्ण विरोध करने के लिए पाकिस्तान के लोगों के अधिकार का समर्थन करते हैं। साथ ही हम पाकिस्तानी अधिकारियों से मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में मिली जमानत!
हाईकोर्ट (IHC) ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में जमानत दे दी। न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब ने सुनवाई की अध्यक्षता की और 1-1 मिलियन रुपए के दो जमानती बॉन्ड जमा करने की शर्त पर जमानत मंजूर की। कोर्ट ने इमरान खान को ट्रायल कोर्ट में पूरी तरह सहयोग करने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी जमानत रद्द हो सकती है।

इस मामले में आरोप है कि इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने मई 2021 में सऊदी अरब यात्रा के दौरान वहां के एक शाही सदस्य से मिले बेशकीमती  बुलगारी  जूलरी सेट को गलत तरीके से अपने पास रखा। जूलरी सेट में शामिल एक नेकलेस, इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) का दावा है कि इमरान खान और बुशरा बीबी ने तोशाखाना नियमों का उल्लंघन किया और यह गिफ्ट सस्ते दामों पर अपने पास रख लिया। अगर उन्होंने कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया तो उनकी जमानत रद्द हो सकती है।  बता दें कि इसी मामले में बुशरा बीबी को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

तोशाखाना वह विभाग है, जहां सरकारी अधिकारियों को मिले विदेशी तोहफों को रखा जाता है। इमरान खान के खिलाफ यह आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए कई कीमती तोहफों को सस्ते दामों पर खरीदा और निजी उपयोग के लिए रखा। यह मामला इमरान खान के कार्यकाल के दौरान तोशाखाना के दुरुपयोग को लेकर हो रही व्यापक जांच का हिस्सा है। यह मामला न केवल कानूनी मुद्दों को उठाता है, बल्कि इमरान खान के लिए राजनीतिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। इसे लेकर पाकिस्तान की राजनीति में खासी हलचल है।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आतंकवाद के 12 नए मामले दर्ज
पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘पंजाब पुलिस की एक टीम रविवार को रावलपिंडी की अडियाला जेल पहुंची और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को आतंकवाद के 12 मामलों में गिरफ्तार कर लिया, जो मुख्य रूप से लाहौर में उनके खिलाफ दर्ज थे, जिनमें एक सैन्य अधिकारी के घर पर हमला भी शामिल है।’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लगातार दो न्यायिक राहत मिलने के बावजूद उनकी मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वह रविवार को भी जेल में ही रहे, क्योंकि अधिकारियों ने उन पर आतंकवाद के आरोपों सहित नए मामले दर्ज कर दिए हैं। खान को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने रविवार को गत नौ मई को हुए दंगों से संबंधित आतंकवाद के 12 नए मामलों में गिरफ्तार कर लिया। ये दंगे पिछले साल भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद भड़के थे।

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘पंजाब पुलिस की एक टीम रविवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल पहुंची और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को आतंकवाद के 12 मामलों में गिरफ्तार कर लिया, जो मुख्य रूप से लाहौर में उनके खिलाफ दर्ज थे, जिनमें एक सैन्य अधिकारी के घर पर हमला भी शामिल है।’ उन्होंने कहा कि पुलिस सोमवार को लाहौर में आतंकवाद निरोधक अदालत से खान की हिरासत की मांग करेगी।

जिला एवं सत्र अदालत ने शनिवार को गैर इस्लामी शादी मामले में इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की दोषसिद्धि खारिज कर दी थी। हालांकि उसके शीघ्र बाद उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने गिरफ्तार कर लिया था। यह राहत सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक महत्वपूर्ण फैसले में यह घोषित करने के एक दिन बाद आई कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय और चार प्रांतीय विधानसभाओं में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटों के लिए पात्र थी।

पिछले हफ्ते, लाहौर के एटीसी ने 9 मई के दंगों के तीन मामलों में खान की गिरफ्तारी से पहले की जमानत खारिज कर दी और पुलिस को पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की अनुमति दे दी। खान पर पिछले साल 9 मई को लाहौर कोर कमांडर हाउस, जिसे जिन्ना हाउस, अस्करी टॉवर और शादमान पुलिस स्टेशन के नाम से जाना जाता है, पर हमले में उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।