पूर्वांचल वासियों – Live Halchal

पूर्वांचल वासियों को 2 दिन बाद और सताएगी गर्मी
अप्रैल महीने में ही गर्मी का तेवर दिखने लगा है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को चुभने लगी है। वहीं दो दिन बाद और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में नवरात्र में व्रतियों की कड़ी परीक्षा होगी।

पूर्वांचल का मौसम दो दिन में और कड़ा रुख अपनाने वाला है। मंगलवार से वाराणसी और आसपास के इलाकों के तापमान में दो से ढाई डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। इसी दिन से वासंतिक नवरात्र भी शुरू हो रहा है। इस दौरान पारा लगातार बढ़ेगा। नौ दिन तक नवरात्र का व्रत रखने वाले देवीभक्तों की इस बार मौसम की कड़ी परीक्षा लेगा।

सोमवार की सुबह नौ बजते ही धरती पर आने वाली सूर्य की किरणों ने तल्खी बढ़ा दी। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं भी बेअसर साबित हुईं और सामान्य जनजीवन गर्मी से तपने लगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब गर्मी और बढ़ेगी, घटने का कोई संकेत नहीं है। क्योंकि पारा चढ़ने से रुकने के लिए फिलहाल कोई कारण मौजूद नहीं है। रविवार तक दिखने वाले छिटपुट बादल भी सोमवार से समाप्त हो गया और आसमान साफ हो गया।

नवरात्र के प्रत्येक दिन तापमान स्थिर रहने या बढ़ने का पूर्वानुमान है। नवरात्र के छठे और सातवें दिन पारा 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। नवरात्र में बड़ी तादाद में देवीभक्त नौ दिन व्रत रखकर शक्ति उपासना करते हैं।

अधिकारी बोले
फिलहाल तापमान में गिरावट का कोई कारण मौजूद नहीं है, इसलिए अब गर्मी बढ़ेगी। आसमान में छाए रहने वाले छिटपुट बादल भी सोमवार से खत्म हो गए। – प्रो. मनोज श्रीवास्तव, मौसम वैज्ञानिक, बीएचयू

आगामी दिनों में संभावित अधिकतम तापमान

तिथि             तापमान
8 अप्रैल            37
9 अप्रैल            39
10 अप्रैल          39
11 अप्रैल          38
12 अप्रैल          39
13 अप्रैल          41
14 अप्रैल          42
15 अप्रैल          42
16 अप्रैल          39

होली पर 16 स्पेशल ट्रेनें आसान करेंगी पूर्वांचल वासियों की राह
दिल्ली- मुंबई समेत प्रमुख शहरों से होली के पर्व पर घर आने वाले पूर्वांचल वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे की 16 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों का सफर आसान करेंगी।

होली पर यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच बढ़ा दिए हैं। नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, बड़ोदरा, पंजाब से वाराणसी समेत पूर्वांचल के लिए 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं।

ट्रेन संख्या 09195/09196 बड़ोदरा-मऊ होली सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन वड़ोदरा से 23 व 30 मार्च को व मऊ से 24 व 31 मार्च को दो फेरों के लिए किया गया है। 09195 शाम 7 बजे खुलेगी और दूसरे दिन आगरा फोर्ट होते हुए कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए शाम 7.05 बजे कैंट स्टेशन से छूटकर रात 8.45 बजे मऊ पहुंचेगी।

09061/09062 वलसाड-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन बलसाड से 19 मार्च को व बरौनी से 21 मार्च को एक फेरे के लिए होगा। 09061 वलसाड से सुबह 2.15 बजे निकलेगी और सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद होते हुए दूसरे दिन कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी होते हुए सुबह 10.10 बजे कैंट स्टेशन, शाम छह बजे बरौनी पहुंचेगी।

रेल अधिकारियों के अनुसार 08795/08796 दुर्ग-छपरा होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 मार्च और छपरा से 26 मार्च को एक फेरे के लिए किया गया है। 08795 22 मार्च को दुर्ग से रात 10.20 बजे खुलेगी और दूसरे दिन प्रयागराज से दोपहर 12.05 बजे और बनारस स्टेशन पर दोपहर 1.50 बजे छूटकर छपरा शाम 6.30 बजे पहुंचेगी।

अधिकारी बोले
यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। होली स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को काफी राहत देंगी। – अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे