पूरा ब्योरा जानिए – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 05 Jul 2020 10:51:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पूरा ब्योरा जानिए – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Paytm, Flipkart, Ola और Swiggy इन भारतीय कंपनियों में लगा है चीन का पैसा, पूरा ब्योरा जानिए https://livehalchal.com/paytm-flipkart-ola-%e0%a4%94%e0%a4%b0-swiggy-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/348334 Sun, 05 Jul 2020 10:51:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=348334 चीन के साथ सीमा विवाद के बीच हाल में भारत सरकार ने TikTok, Camscanner और Likee समेत 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। देशभर में चीन के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिल रहा है और कई संगठनों की अगुवाई में चीन में निर्मित सामानों का बहिष्कार देखने को मिल रहा है। भारत …]]>

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच हाल में भारत सरकार ने TikTok, Camscanner और Likee समेत 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। देशभर में चीन के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिल रहा है और कई संगठनों की अगुवाई में चीन में निर्मित सामानों का बहिष्कार देखने को मिल रहा है। भारत सरकार ने भी चीनी वस्तुओं के आयात को कम करने के लिए कई तरह के कदम उठाए हैं। इन सबके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था में चीन की जड़ें काफी मजबूत हैं। भारत की प्रमुख स्टार्टअप कंपनियों में चीनी कंपनियों की ओर से बड़ा निवेश किया गया है।

आइए जानते हैं किन भारतीय कंपनियों में चीन की किस कंपनी का कितना अधिक निवेश हैः

गेटवे हाउस के आंकड़ों के मुताबिक BigBasket ब्रांड नाम से ग्रॉसरी से जुड़े ई-कॉमर्स पोर्टल का परिचालन करने वाली इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अलीबाबा ग्रुप ने निवेश किया हुआ है। लर्निंग एप Byju’s का परिचालन करने वाली थिंक एंड लर्न  प्राइवेट लिमिटेड में Tencent Holdings ने इंवेस्ट किया हुआ है। वहीं, Walmart के स्वामित्व वाली Flipkart में चीन की स्टीडव्यू कैपिटल और Tencent Holdings ने 30 करोड़ डॉलर तक का निवेश किया है। ट्रेवल पोर्टल MakeMyTrip का परिचालन करने वाली MakeMyTrip (India) Pvt. Ltd. में Ctrip निवेश किया हुआ है।

Paytm.com का संचालन करने वाली One97 Communications Ltd. में अलीबाबा समूह ने 40 करोड़ डॉलर तक का निवेश किया हुआ है। वहीं, Paytm Mall चलाने वाली Paytm E-Commerce Pvt. Ltd. ने 15 करोड़ डॉलर तक का निवेश का निवेश किया है।

गेटवे हाउस के आंकड़ों के मुताबिक कैब एग्रिगेटर Ola का परिचालन करने वाली ANI Technologies Pvt. Ltd. में Tencent Holdings, स्टीडव्यू कैपिटल, सेलिंग कैपिटल एंड चाइना, इटरनल यील्ड इंटरनेशनल लिमिटेड, चाइना-यूरेशियन इकोनॉमिक को-ऑपरेशन फंड की ओर से निवेश किया गया है। Oyo का परिचालन करने वाली Oravel Stays Pvt. Ltd. में Didi Chuxing और चाइना लॉजिंग ग्रुप का इंवेस्टमेंट है।

PolicyBazaar का परिचालन करने वाली ETechAces Marketing & Consulting Pvt. Ltd. ने निवेश किया हुआ है। वहीं, Zomato में भी Alibaba Group ने निवेश किया है।

]]>