पूनावाला ने कहा- यह सिलेक्शन है – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 30 Nov 2017 06:33:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पूनावाला ने कहा- यह सिलेक्शन है – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेस में बगावत, पूनावाला ने कहा- यह सिलेक्शन है, इलेक्शन नहीं… https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d/95234 Thu, 30 Nov 2017 06:33:43 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=95234 नई दिल्ली. राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेस में विरोध के सुर दिखाई दे रहे हैं. पहली बार किसी चर्चित नेता ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने पर बगावती तेवर इख्तियार किए हैं. टीवी चैनलों पर कांग्रेस का मजबूत चेहरा शहजाद पूनावाला ने पार्टी लाइन से अलग राय रखते हुए कहा है कि आगामी कांग्रेस अध्यक्ष …]]>

नई दिल्ली. राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेस में विरोध के सुर दिखाई दे रहे हैं. पहली बार किसी चर्चित नेता ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने पर बगावती तेवर इख्तियार किए हैं. टीवी चैनलों पर कांग्रेस का मजबूत चेहरा शहजाद पूनावाला ने पार्टी लाइन से अलग राय रखते हुए कहा है कि आगामी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, एक चुनाव नहीं बल्कि चयन है. उन्होंने कहा कि ये इलेक्शन नहीं सिलेक्शन है. राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेस में बगावत, पूनावाला ने कहा- यह सिलेक्शन है, इलेक्शन नहीं...

शहजाद पूनावाला लंबे वक्त या यूं कहे कि 2014 चुनाव के वक्त से ही टीवी चैनलों पर कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं. उनकी राय से कांग्रेस पार्टी के भीतर और भी सुर फूट सकते हैं. पूनावाला ने कहा, ‘मेरे हिसाब से एक परिवार को एक ही टिकट दिया जाना चाहिए. चाहे वह राहुल गांधी हों या शहजाद पूनावाला.’ पूनावाला ने कहा कि यह एक बनावटी चुनावी प्रक्रिया है. बता दें कि वह महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव भी हैं.

उन्होंने कहा, ‘मुझे जानकारी मिली है कि जो प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष पद के लिए वोट डालने जा रहा है वह फिक्स्ड है, यह एक चाल है. उन्हें उनकी ईमानदारी की वजह से नियुक्त किया गया है. हां, खुलकर बोलने के लिए हिम्मत चाहिए. अब मेरे ऊपर हर तरह के हमले होंगे लेकिन मेरे पास तथ्य हैं.

बता दें कि पिछले दिनों ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिकता पर मुहर लगाई गई थी. सूत्रों की मानें तो अगले कुछ दिनों में ही राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की कुर्सी सौंपी जा सकती है. राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए 3 या 4 दिसंबर को नॉमिनेशन फाइल करने वाले हैं. पिछले सप्ताह ही सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई थी. इस बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख भी तय कर दी गई थी.

]]>