पुलिस – Live Halchal

होली के जश्न के बीच पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई वाहन किए जब्त, काटे चालान
होली के त्योहार को देखते हुए जिला खन्ना की पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और उनके चालान काटे गए। इसके साथ ही पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है। कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने हुड़दंग करने वाले बच्चों के माता-पिता को भी हिदायत दी है। पुलिस ने परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समझाएं कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं, न कि हुड़दंग कर दूसरों को परेशान करें।

बठिंडा: किसानों के डीसी दफ्तर के पास धरने का एलान, रोकने के लिए एक हजार से अधिक पुलिस नाकों पर तैनात
पुलिस फोर्स का मकसद किसानों को शहर में ना घुसने देना है। जिस के चलते हर चाैराहे पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई है। वहीं एसएसपी एवं डीआईजी लगातार मैदान में डटे हुए है। इसके अलावा बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रामपुरा के समीप भारी पुलिस फोर्स तैनात करके बेरिकेड लगाए गए हैं।

अपने साथियों को रिहा करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले बुधवार को किसानों ने जिले के डीसी कार्यालय के समीप धरना देना था। इस धरने को रोकने के लिए एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी नाकों पर तैनात हैं। सिपाही से लेकर डीआईजी तक के पुलिस कर्मी एवं अधिकारी मैदान पर डटे हुए है।

किसान नेता शिंगारा सिंह मान ने बीती रात एक वीडियो जारी करके कहा कि किसान हर हालत में धरना देने पहुंचेगें।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने बताया कि पिछले 11 माह से उनके किसान साथी जेल में बंद है। जिनकी रिहाई को लेकर वो समय समय पर प्रशासन को मिलकर मांग पत्र भी दे चुके हैं, लेकिन आज तक किसानों को रिहा नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि छह फरवरी को जब किसान धरना देने बठिंडा के डिप्टी कमिशनर कार्यालय समीप पहुंच रहे थे तो भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें रामपुरा के गांव जेठूके पास रोक लिया और किसानों को भगाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठियां तक किसानों पर चला दी थी।

किसान नेता मान ने कहा कि अब 18 फरवरी बुधवार को जब किसानों ने धरने का एलान किया तो पुलिस प्रशासन ने किसान नेताओं के साथ बैठक करनी शुरू कर दी और धरने को रोकने का प्रयास किया।

जब किसानों को लगा कि राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन लोकतंत्र की हत्या करते हुए धरना प्रदर्शन करने वाले किसानों को रोकना चाह रहा है, तो किसानों ने अब डिप्टी कमिशनर कार्यालय के समीप धरना देने का निर्णय लिया है।

दूसरी तरफ जिला पुलिस के अलावा पंजाब के अलग अलग जिलों से एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी बठिंडा की हदों पर नाकाबंदी करके तैनात किए गए हैं।

पुलिस फोर्स का मकसद किसानों को शहर में ना घुसने देना है। जिस के चलते हर चाैराहे पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई है। वहीं एसएसपी एवं डीआईजी लगातार मैदान में डटे हुए है। इसके अलावा बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रामपुरा के समीप भारी पुलिस फोर्स तैनात करके बेरिकेड लगाए गए हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जाए।

उगराहां के जिला प्रधान चरण सिंह नूरपुरा चकमा देकर बठिंडा रवाना
कई महीनों से जेल में बंद किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) द्वारा बठिंडा के डीसी दफ्तर के सामने धरने का आह्वान था। जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने बुधवार तड़के किसान नेताओं को नजरबंद करने के लिए कई टीम बनाकर उनके घरों पर एक साथ दबिश दी है।

थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि बीकेयू उगराहां किसान नेता मनजीत सिंह बुढेल के घर पर दबिश देकर उन्हें थाने बुलाया गया था, लेकिन उनकी बेटी की अमृतसर से फ्लाइट होने के कारण किसान नेता को जाने दिया गया। उधर रायकोट सदर पुलिस ने यूनियन के जिला अध्यक्ष चरण सिंह नूरपुरा के घर पर दबिश दी लेकिन वो चकमा देकर बठिंडा रवाना हो गए। चरण सिंह नूरपुरा ने फोन पर बताया कि पुलिस ने उनकी तलाश में गांव और अन्य कई जगहों में दबिश दी लेकिन वे अपने साथियों के साथ बठिंडा जाने में सफल रहे हैं। उन्होंने किसान नेताओं के घरों पर की गई छापेमारी की निंदा की है।

चेन्नई जाने के लिए निकले युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस
गोली कनपटी से सटाकर मारी गई थी, जिससे वह सिर के आरपार निकल गई। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी। पुलिस रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

चेन्नई जाने के लिए निकले ललितपुर के तालबेहट निवासी जगभान कुशवाहा (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह करीब नौ बजे झांसी स्टेशन के बाहर हनुमान मंदिर के पास झाड़ियों में खून से सना उसका शव बरामद हुआ। गोली कनपटी से सटाकर मारी गई थी, जिससे वह सिर के आरपार निकल गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। नवाबाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी। पुलिस रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

ललितपुर के तालबेहट थाना के तेरई फाटक निवासी जगभान पिछले 16 साल से रेलवे में वेंडर था। काफी समय से चेन्नई में रहता था। कंपनी के पुलिस वेरिफिकेशन मांगने पर 28 जनवरी को वह यहां आया था। दो दिन पहले थाने में जाकर उसने अपना पुलिस वेरिफिकेशन कराया। शनिवार को चेन्नई जाने के लिए झांसी से उसकी ट्रेन थी। शाम करीब चार बजे ललितपुर से वह पुलिया नंबर नौ पर अपने चाचा भग्गे के घर पहुंचा। रात करीब साढ़े दस बजे चचेरे भाई हेमंत ने उसे स्टेशन पर छोड़ दिया। वहां से हेमंत घर लौट गया। जगभान स्टेशन पर चला गया। रविवार सुबह नौ बजे स्टेशन के बाहर बने हनुमान मंदिर के पास की झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। इससे वहां सनसनी फैल गई। पुलिस भी पहुंच गई। उसके पास आधार कार्ड समेत रोटी, पूड़ी, सब्जी एवं शराब का पाउच मिला। परिवार के लोग भी पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह की दुश्मनी की बात से इन्कार किया है। उन्होंने नवाबाद थाने में तहरीर दी है। एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक किसी तरह के आरोप नहीं लगाए गए।

गोली मारकर हत्या होने की बात समझने में पुलिस फिर खा गई चकमा
गोली मारकर हुई हत्या को समझने में पुलिस एक बार फिर चकमा खा गई। इसके पहले 5 जनवरी को ऑटो चालक अनीता की भी इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी लेकिन, पुलिस इस बात को समझ ही नहीं सकी। पुलिस कई घंटे तक इसे सड़क हादसा बताती रही। देर-शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तब जाकर पुलिस को उसकी हत्या की बात माननी पड़ी। इसी तरह जगभान की कनपटी में सटाकर गोली मारी गई थी। इस वजह से गोली सिर के आरपार निकल गई। सामान्य तौर पर गोली लगने के बाद आसपास की चमड़ी भी जल जाती है। ऐसे में शव देखकर ही गोली मारे जाने की बात मालूम चल जाती है लेकिन, लगातार दो मामले ऐसे सामने आए जहां पुलिस को यह समझने में ही कई घंटे बीत गए। वहां फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया था, लेकिन वह भी गोली मारकर हत्या किए जाने की बात भांप नहीं सकी। दोपहर तक पुलिस उसकी मौत की वजह नहीं बता पा रही थी। देर-शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जगभान की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात पुलिस को माननी पड़ी।

तीन महीने बाद आया था घर
चेन्नई जाने के बाद जगभान का अपने गांव जाना बहुत कम हो गया था। वह सिर्फ त्योहार में ही गांव आता था जबकि उसकी पत्नी किरन समेत बेटा राज, अवियांश एवं बेटी शिवानी यहीं रहती थी। परिजनों का कहना है कि जगभान हर महीने खाते में पैसा भेज दिया करता था। इससे घर का खर्चा और बच्चों की फीस जमा हो जाती थी। कंपनी की ओर से सत्यापन को जरूरी बताने की वजह से ही उसे ललितपुर आना पड़ा। इसके पहले वह दीपावली में यहां आया था। परिवार के लोग भी उसकी हत्या की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। उसकी मौत के बाद से परिवार में रोना-पिटना मचा है।

बरामद नहीं हुआ जगभान का मोबाइल
जगभान के पास से सिर्फ खाने-पीने की चीज बरामद हुई लेकिन, उसका मोबाइल उसके पास से नहीं मिला। सीडीआर निकालने पर रात करीब 10:30 बजे तक उसका मोबाइल ऑन था। उसकी लोकेशन लहर गिर्द में मिली। इसके बाद उसका मोबाइल ऑफ हो गया। ऐसे में पुलिस को यह समझ में नहीं आ रहा कि उसकी लोकेशन स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर लहर गिर्द में कैसे मिल रही थी। स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर वह स्टेशन के बाहर निकलता भी नहीं दिख रहा। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि किसी जानने वाले के बुलाने पर वह स्टेशन के पीछे के रास्ते से बाहर निकला था।

गंगा किनारे पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़, ज्वेलर्स लूटकांड का एक आरोपी गोली लगने से घायल
पटना के मनेर थाना क्षेत्र में लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच गंगा नदी किनारे भीषण मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दो अन्य फरार हो गए।

छह दिन पहले बस्ती रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स के मालिक संजय सोनी पर लूट के दौरान गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद मनेर थाना क्षेत्र के रतन टोला–सादिकपुर स्थित गंगा नदी के किनारे पुलिस और अपराधियों के बीच काफी देर तक भीषण मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के दौरान मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार समेत पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। वहीं, दो अन्य अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

घायल अपराधी गिरफ्तार
मुठभेड़ में घायल अपराधी की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के सुअर मरवा पंचायत अंतर्गत चौरासी गांव निवासी सुभाष राय के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

फरार अपराधियों की तलाश जारी
मुठभेड़ के बाद फरार हुए दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह और दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम के साथ छापेमारी की जा रही थी। सूचना मिली थी कि आरोपी गंगा नदी के किनारे छिपे हुए हैं। इसी क्रम में रतन टोला–सादिकपुर क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी, जिसमें नीतीश कुमार घायल हो गया।

छह दिन पहले हुई थी वारदात
गौरतलब है कि 9 जनवरी को मनेर के बस्ती रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स के मालिक संजय सोनी से लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। बाद में जांच में पता चला कि बरामद बाइक राजीव नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसका इस्तेमाल अपराधियों ने घटना को अंजाम देने में किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

बिहार: सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही एक्शन में पुलिस
सम्राट चौधरी के नए गृहमंत्री बनने के साथ ही पुलिस भी एक्शन में आ गई है। अपराधियों पर नकेल कसने और उनकी ठोह लेने के लिए आज बिहार के तीन जेलों में छापेमारी की गई है। सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपना प्लान तैयार कर लिया है और शीघ्र ही इसका एक्शन दिखेगा। उनके इस बयान के कुछ घंटे बाद ही, एक साथ बिहार के कई जेलों में छापेमारी शुरू हो गई। शनिवार की सुबह पूर्णिया, पटना और मुजफ्फरपुर जेल में छापेमारी कर पुलिस ने कई महत्वपूर्ण इनपुट एकत्रित किए। पटना जिला प्रशासन के अधिकारी और पटना पुलिस की टीम ने बेऊर जेल में लगभग तीन घंटे तक छापेमारी कर चप्पा‑चप्पा खंगाला और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए।

एक्शन में पुलिस
बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आदेश के बाद बिहार पुलिस एक्शन मोड में है। सूत्रों के अनुसार, सीवान में हुए 20 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लूट मामले में बिहार के तीन जेलों में छापेमारी की गई है। सीवान पुलिस ने घटना के बाद इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से दो को लाइनर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के बाद प्राप्त इनपुट के आधार पर तीनों जेलों में छापेमारी की गई। पुलिस को पटना के बेऊर जेल और पूर्णिया जेल से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और वर्तमान में इसकी जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि पटना पुलिस को जेल से मिले इनपुट के बाद एक बड़े गैंग का पर्दाफाश हो सकता है।

तीन घंटे चली छापेमारी
पटना बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में पूरी टीम आई थी। जेल प्रशासन ने पूरा सहयोग किया और जेल के एक‑एक कोने को खंगाला गया। हालांकि, कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। जेल के भीतर स्थिति सामान्य है और सुरक्षा व्यवस्था को हमेशा अपडेट रखा जाता है।