पुलिस मुठभेड़ – Live Halchal

खन्ना से अगवा बच्चा सुरक्षित बरामद; 15 मिनट चली पुलिस मुठभेड़ में मुख्य अपहरणकर्ता ढेर
बाइक सवार दो आरोपियों ने रातों-रात अमीर बनने के लालच में घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इसके साथ आरोपियों ने खुद के फंसने पर बच्चे को जान से मारने की भी योजना बना रखी थी।

खन्ना के गांव सीहां दौद से 12 मार्च को अगवा सात साल के भवकीरत सिंह को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के साथ 15 मिनट चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षित बचा लिया है।

नाभा के गांव मंडौढ़ में हुए इस ऑपरेशन में मुख्य आरोपी सीहां दौद का ही रहने जसप्रीत सिंह (23) मारा गया, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों में कांस्टेबल रूपिंदर सिंह और होम गार्ड जवान शिवजी गिरी व बलजिंदर सिंह शामिल हैं। इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम को 10 लाख रुपये का नकद इनाम और पदोन्नति देने की घोषणा की गई है।

पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि बाइक सवार दो आरोपियों ने रातों-रात अमीर बनने के लालच में घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। उन्होंने बताया कि इसके साथ आरोपियों ने खुद के फंसने पर बच्चे को जान से मारने की भी योजना बना रखी थी।

वीरवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि अपहरणकर्ता नाभा रोड पर मंडौढ़ गांव के पास हैं। इसके बाद पटियाला, मालेरकोटला और खन्ना पुलिस ने तुरंत संयुक्त कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। एक अपहरणकर्ता ने सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए बच्चे को फॉर्च्यूनर गाड़ी में बिठा लिया, जबकि दो लोग दूसरी दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जसप्रीत सिंह मारा गया, जबकि उसके साथी हरप्रीत सिंह और रवि भिंडर निवासी अमरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से .32 बोर की पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

डीआईजी ने बताया कि बच्चे के दादा किसान व कमीशन गुरजंट सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपहरण की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि अपहरणकर्ता ने बच्चे को छोड़ने की एवज में एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की है। डीआईजी ने बताया कि इस ऑपरेशन में सीआईए पटियाला प्रभारी इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह, स्पेशल ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर बिन्नी ढिल्लों और इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय ने अहम भूमिका निभाई है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
गोकशी की घटना में थाना पटवाई से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुभान पुत्र सलामत निवासी मोहल्ला नालापार थाना शाहाबाद को कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार की शाम आरक्षित डंडिया के जंगल में मुठभेड़ करके घायल कर गिरफ्तार कर लिया। गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकार रवि खोकर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब 3:45 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि थाना शाहबाद के मोहल्ला नाला पार निवासी 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुभान पुत्र सलामत बाइक से डंडिया जंगल की ओर होते हुए रुद्रपुर को जा रहा है। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने एसओजी प्रभारी अजय पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी संजय कुमार तेवतिया के साथ आरक्षित डंडिया वन में घेराबंदी कर ली।

सुभान जब बाइक से पुलिस पार्टी के नजदीक पहुंचा और पुलिस ने उसे जब रुकने का इशारा किया। आरोप है कि इनामी बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की एक गोली सुभान के दाएं पैर में लगी, जिसके कारण वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस, एक बाइक बरामद कर ली।

पुलिस घायल बदमाश को तुरंत ही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे तुरंत ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल आरोपी बदमाश सुभान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस का कहना है कि दिवाली की रात पटवाई थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव के जंगल में तीन गोवंशीय पशुओं की हत्या के बाद से गो तस्कर पुलिस के निशाने पर थे।

उक्त मामले में थाना सैफनी के बड़ागांव तथा हाल निवासी शाहबाद के मोहल्ला हकीमान निवासी सलीम पुत्र महमूद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सात दिसंबर को शाहबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान सुभान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस का कहना है कि वह बाइक से चोरी छुपे जंगल के रास्ते उत्तराखंड प्रदेश की ओर भाग रहा था। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में वह घायल हो गया। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।