पुलिस भर्ती परीक्षा – Live Halchal

पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए 10 लाख में ठेका, गिरफ्त में आए 2 आरोपी
पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए 10 लाख में ठेका लिया गया। एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से ऐसी जानकारी मिली, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे।

आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा में 10-10 लाख रुपये में पास कराने का ठेका लेने वाले दो ठगों को एसटीएफ और हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की कोई सेटिंग नहीं है। अभ्यर्थियों से संपर्क करके झांसा देते थे। एडवांस में 25 से 50 हजार रुपये लेने के बाद मूल दस्तावेज और चेक अपने पास रख लेते थे। जो अभ्यर्थी परीक्षा में पास होते थे, उनसे रकम की वसूली करते थे। फेल होने वालों की रकम वापस नहीं करते थे।

शनिवार और रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शुक्रवार रात से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। परीक्षा को लेकर सॉल्वर गैंग और दलाल भी सक्रिय हैं। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर ठगने के लिए कुछ लोग सक्रिय हैं। इस पर टीम लग गई।

एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा और हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने जाल बिछाया। अभ्यर्थी बनकर संपर्क किया। दीवानी पर 2 ठगों को पकड़ लिया। उनके साथ दो और लोग थे। इनमें एक अपने बेटे और दूसरा खुद परीक्षा में पास कराने के लिए बात करने आया था। आरोपियों ने उन्हें बुलाया था।

रख लेता है चेक
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि भरतपुर के उद्योग नगर निवासी करतार सिंह और अलीगढ़ के इगलास स्थित नगला परता निवासी टिंकू को गिरफ्तार किया है। करतार सिंह अभ्यर्थियों से संपर्क करता है। बताता है कि भर्ती बोर्ड में सेटिंग से पास करा देगा। इसके लिए 10-10 लाख रुपये की मांग करता है। जो लोग तैयार हो जाते हैं, उनसे एक चेक रकम भरवाकर और हस्ताक्षर कराकर लेता है।

एडवांस में 50 हजार तक
एडवांस में 25 से 50 हजार ले लेता है। इसके साथ ही मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र भी अपने पास रख लेता है। उसकी कोई जान पहचान नहीं है। वह सॉल्वर भी नहीं बैठाता है। जो अभ्यर्थी पास हो जाते हैं, उनसे रकम लेता है। एडवांस में लिए गए रकम वापस नहीं करता है। अगर, कोई अभ्यर्थी पास होने के बाद रकम नहीं देता है तो उनके दस्तावेज नहीं देता है। आरोपियों से कार, 47 हजार रुपये, 15 अंकतालिकाएं, 6 प्रवेशपत्र बरामद किए गए हैं।

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए टलीं विद्यापीठ की परीक्षाएं
पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते काशी विद्यापीठ में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं को टाल दिया गया है। इस क्रम में वाराणसी, भदोही, सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर में चल रहीं सेमेस्टर परीक्षाएं 16-17-19 फरवरी को नहीं होंगी।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 16-17 और 19 फरवरी को होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को टाल दिया गया है। 16 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। इसमें विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के परीक्षार्थी भी शामिल हो रहे हैं।

विश्वविद्यालय के साथ ही इससे जुड़े वाराणसी, भदोही, सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 12 फरवरी को खत्म हो जाएगी। तृतीय सेमेस्टर में 16 फरवरी को सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक को कॅरिकुलर होनी थी।

इसके अलावा पंचम सेमेस्टर में 16 फरवरी को बीए समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र, बीकॉम चतुर्थ प्रश्न पत्र और 17 फरवरी को होने वाली मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, बीएससी में इंडस्टि्रयल माइक्रोबायोलॉजी और 19 फरवरी को पॉलिटिकल साइंस द्वितीय प्रश्न पत्र, बीकॉम पांचवें प्रश्न पत्र की दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक की परीक्षा भी नहीं होगी।

इसके अलावा 16 फरवरी को होने वाली बीबीए तृतीय सेमेस्टर की सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक होने वाली परीक्षा को कॅरिकुलर, 19 फरवरी को दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक की चौथे प्रश्न पत्र की परीक्षा को भी टाल दिया गया है। विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि जिन तीन दिन की परीक्षाएं टाली गई हैं, उसकी नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।