पुलिस ने किया केस दर्ज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 18 Jun 2020 09:11:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पुलिस ने किया केस दर्ज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कथा वाचक का अपहरण कर बदमाशों ने 30 लाख रुपये मांगी फिरौती, पुलिस ने किया केस दर्ज https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b6/343016 Thu, 18 Jun 2020 09:02:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=343016 कार सवार बदमाशों ने गोहद के पिपरसाना गांव से दिनदहाड़े कथावाचक का अपहरण कर लिया। रात 10 बजे बदमाशों ने कथावाचक से उनके पिता के मोबाइल पर कॉल करवाया। पिता ने बात की तो बदमाशों ने 30 लाख रुपये फिरौती मांगी है। फिरौती मांगे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोहद पुलिस ने …]]>

कार सवार बदमाशों ने गोहद के पिपरसाना गांव से दिनदहाड़े कथावाचक का अपहरण कर लिया। रात 10 बजे बदमाशों ने कथावाचक से उनके पिता के मोबाइल पर कॉल करवाया। पिता ने बात की तो बदमाशों ने 30 लाख रुपये फिरौती मांगी है। फिरौती मांगे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोहद पुलिस ने रात में अज्ञात बदमाशों पर अपहरण का केस दर्ज किया है। बदमाशों की पकड़ से अपहृत कथावाचक को मुक्त कराने पुलिस की 3 टीमों को लगाया गया है। फिलहाल दूसरे दिन भी बदमाशों और अपहृत का सुराग नहीं लगा है।

कथा वाचने के बहाने फोन कर बुलाया

गोहद थाना प्रभारी नागेश शर्मा ने बताया कि चितौरा हाइवे पर पिपरसाना गांव के बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे स्विफ्ट कार रुकी। कार सवार बदमाशों ने मोबाइल से फोन कर 30 वर्षीय कथावाचक सतीश पुत्र रमेश पाराशर को फोन किया। फोन पर बताया गया कि दंदरौआधाम में कथा करवानी है। फोन पर हुई बातचीत के बाद सतीश कार सवारों के पास आए। बस स्टैंड पर भी कार सवारों से सतीश की बात हुई। इसके बाद से कार में बैठकर चले गए। देर रात तक परिवार के लोगों को उनकी कोई खबर नहीं मिली।

रात करीब 10 बजे पिता रमेश पाराशर के मोबाइल पर कथावाचक सतीश पाराशर के नंबर से कॉल आया। पिता ने फोन अटैंड किया तो दूसरी ओर से सतीश के बजाए बदमाशों ने बात की। बदमाशों ने उन्हें बताया कि सतीश का अपहरण कर लिया है। फिरौती में 30 लाख रुपये की मांग की गई। सतीश के अपहरण की बात सुनकर परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने पुलिस को सूचना दी। गोहद पुलिस ने रात में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की।

चंबल आईजी पल-पल की ले रहे जानकारी

कथावाचक का अपहरण होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रात में ही आला अधिकारियों को जानकारी दी गई। अपहृत सतीश को सकुशल वापस लाने के लिए पुलिस की 3 टीमों को लगाया गया है। चंबल जोन आईजी मनोज कुमार शर्मा भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। बताया गया है कि मंगलवार रात 10 बजे अपहरण की सूचना देकर 30 लाख रुपए फिरौती मांगने के बाद से सतीश का मोबाइल बंद जा रहा है। फिलहाल पुलिस को बदमाशों की कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही है। यहां बता दें, जिले में कई साल बाद इस तरह अपहरण की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है।

कार सवार लोग कथा वाचने के बहाने कथावाचक को दिन में ले गए थे। रात में फौन की फिरौती मांगी गई है। सूचना मिलते ही अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। हमारी टीमें लगी हैं, जल्द ही बदमाशों को दबोचकर अपह्त मुक्त कराएंगे।

]]>