पुलिस ने कहा – Live Halchal

पाक सरकार और विपक्षी दलों में आर-पार की लड़ाई, पुलिस ने कहा- रैली पर हो सकते हैं आतंकी हमले
लाहौर। पाकिस्तान में पुलिस ने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने फिर दोहराया है कि रैली पर आतंकी हमला हो सकता है। इधर बिलावल भुट्टो ने कहा है कि लाहौर रैली में ताकत दिखाए जाने के बाद कठपुतली प्रधानमंत्री इमरान खान अकेले रह जाएंगे।

पाकिस्तान में विपक्षी दलों की 13 दिसंबर को लाहौर रैली इमरान सरकार की मुसीबत और विपक्षी दलों के लिए आर-पार की लड़ाई बन गई है। पुलिस ने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने फिर दोहराया है कि रैली पर आतंकी हमला हो सकता है। इधर पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो ने कहा है कि लाहौर रैली में ताकत दिखाए जाने के बाद कठपुतली प्रधानमंत्री इमरान खान अकेले रह जाएंगे।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान में 11 दलों के विपक्षी संगठन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की पांच रैली होने के बाद लाहौर की छठी रैली सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता की भावनाओं के सामने ज्यादा समय तक गलत तरीकों से खड़ा नहीं हुआ जा सकता। लाहौर रैली से सरकार के विरोध में चल रहा हमारा अभियान का पहले चरण में समाप्त हो जाएगा। अभियान का दूसरा दौर शुरू होते ही सरकार का बोरिया विस्तार बंध जाएगा।

इधर पाकिस्तान के आतंकरोधी प्राधिकरण (एनएसीटीए) ने आगाह किया है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) लाहौर रैली के दौरान हमले कर सकता है। इस संबंध में कहा गया है कि यह नहीं कहा जा सकता कि निश्चित रूप से कहां हमले किए जा सकते हैं।

सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पीएमएल-एन की सांसद अजमा बुखारी ने कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में पुलिस घर में घुस आई और यहां पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।

आतंकियों ने जारी किया बारामुला हमले का वीडियो, पुलिस ने कहा, ऑपरेशनों से बौखलाए आतंकी
उत्तरी कश्मीर में सिर्फ तीन दिनों में ही पांच प्रमुख आतंकी कमांडर मारे गए हैं। उनकी मौत से हताश आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (People’s Anti Fascist Front, PAFF) ने अपने कैडर का मनोबल बनाए रखने के लिए करीरी हमले का वीडियो जारी किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यह वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि आतंकी इस समय हताश हैं। उनका मनोबल गिरा हुआ है। वह आतंकियों का महिमामंडन कर कश्मीर के युवाओं को आतंकी बनाने की साजिश को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन आतंकी किसी समाज के हीरो नहीं बन सकते। कश्मीर में आतंकवाद इस समय मरणासन्न है। जल्द ही यह पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

बता दें कि सोमवार को बारामुला के करीरी में लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर उर्फ टिपू उर्फ तैमूर ने आतंकी इनायतुल्ला मीर और एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी उस्मान के साथ मिलकर सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हमला किया था। हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और दो सीआरपीएफ कर्मी शहीद हुए थे। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों सज्जाद, उस्मान और इनायतुल्ला को 30 घंटे चली मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं, बुधवार को सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा में सज्जाद के विश्वस्त नसीरुद्दीन लोन को उसके पाकिस्तानी साथी दानिश के साथ मार गिराया था।

पीएएफएफ ने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। यह वीडियो करीरी हमले का है। वीडियो फुटेज में गोली लगने से शहीद पुलिसकर्मी सड़क पर गिरा नजर आता है। एक आतंकी फायरिंग करते हुए उस गाड़ी के पास जाता नजर आ रहा है, जिसमें सीआरपीएफ कर्मी थे।

सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो आतंकियों ने किसी बॉडीकैम से शूट किया है। आतंकियों द्वारा किसी हमले को अंजाम देने और उसका वीडियो तैयार कर वायरल करने का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व वर्ष 2013 में लश्कर ने श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में सैन्य वाहन पर हमले का वीडियो तैयार कर वायरल किया था। पीएएफएफ आतंकी संगठन करीब तीन माह पहले ही कश्मीर में सक्रिय हुआ है। बीते माह इस संगठन ने पहली बार अपनी उपस्थिति का एलान किया। इसमें कश्मीरी आतंकियों के साथ लश्कर, जैश और अल-बदर के विदेशी आतंकी शामिल हैं।