पुलिस ने आकर बचा ली जान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 28 Jul 2020 10:03:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पुलिस ने आकर बचा ली जान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 8-10 लोगों ने जमकर की इस टीवी एक्टर की पिटाई, पुलिस ने आकर बचा ली जान https://livehalchal.com/8-10-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95/356175 Tue, 28 Jul 2020 10:03:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=356175 टीवी शो दिल तो हैपी है जी में नजर आ चुके एक्टर अंश बागरी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर आई है. जी दरअसल हाल ही में कुछ लोगों ने अंश को उनके घर के बाहर पीटा और इस कारण से अंश को बहुत सी चोट आ गई हैं. हाल ही में सामने …]]>

टीवी शो दिल तो हैपी है जी में नजर आ चुके एक्टर अंश बागरी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर आई है. जी दरअसल हाल ही में कुछ लोगों ने अंश को उनके घर के बाहर पीटा और इस कारण से अंश को बहुत सी चोट आ गई हैं. हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना शनिवार को दिल्ली के पश्चिम विहार में हुई है. इस घटना के बाद अंश ने पुलिस में शिकायत दायर करवा दी है. जी दरअसल अंश अपनी मां और बहन के साथ दिल्ली के घर में रहते है.

वहीं खबरें हैं कि उन्होंने हाल ही में पंजाब में अपनी फिल्म ‘वेल्लापंती’ की शूटिंग पूरी की है. वह 10 दिन पहले ही दिल्ली लौटे हैं. वैसे बीते दिनों ही दिए एक इंटरव्यू में अंश ने कहा था कि, ‘यह हमला एक ठेकेदार ने प्लान बनाकर करवाया है, जिसे पहले घर के कंस्ट्रक्शन की जिम्मेदारी दी गई थी. मार्च में लॉकडाउन से पहले ठेकेदार से पैसों लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद उसने काम छोड़ने का फैसला किया था. ठेकेदार उनकी मां और बहन को ‘घर से उठवा लुंगा’ जैसी बातें कहकर धमकाता था.’

जी दरअसल सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को कुछ लोग अंश के घर पर आए और कहने लगे कि बात करना चाहते हैं. उसके बाद जब अंश बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि ठेकेदार वीडियो बना रहा है और बाकी लोग उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए. उसके बाद एक्टर ने पुलिस को फोन किया और सोचा कि उन्हें वापस घर के अंदर जाना चाहिए लेकिन जैसे ही वह मुड़े एक व्यक्ति ने उन्हें धक्का दे दिया. उसके बाद 8-10 लोगों ने उन्हें पीटा. उसके बाद पुलिस समय पर वहां आ गई और उन्हें बचा लिया.

]]>