पुलिस इनकाउंटर – Live Halchal

सोनीपत में पुलिस इनकाउंटर: डकैती और हत्या की वारदात के तीन आरोपी दबोचे, दो को लगी गोली
गांव मल्हा माजरा निवासी सुनीता ने 8 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी है कि वह तथा उनका बेटा साहिल (26) अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। उनकी पुत्रवधू पिंकी मायके गई हुई है, जबकि बड़े बेटे भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं और परिवार सहित बाहर रहते हैं।

गांव मल्हा माजरा में डकैती के दौरान युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने आखिर पर्दा उठा दिया। सोनीपत स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, क्राइम यूनिट कुंडली और कुंडली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को दबोच लिया गया। देर रात करीब 12 बजे हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

डीसीपी पूर्व प्रबीना पी बताया कि गांव मल्हा माजरा में साहिल की हत्या व उनके घर से आभूषण ले जाने की वारदात को लेकर पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मामले में दिल्ली के बवाना कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ सद्दाम को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता लगा कि मामले में आरोपी गांव नाहरा निवासी शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी शफीक देर रात लूट की वारदात को अंजाम देने खेड़ी मनाजात-मल्हा माजरा रोड पर आएंगे।

जिस पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दी। इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने आरोपियों को घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा तो खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो आरोपी शेखर व शफीक के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस उन्हें दबोचकर तुरंत नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहिल हत्याकांड व डकैती की वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे।

शेखर का था साहिल के घर आना जाना

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शेखर की साहिल से पहले से दोस्ती थी और उसका साहिल के घर आना-जाना था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपियों ने कई दिनों तक घर की रेकी की और 8 जनवरी की देर रात करीब एक बजे मल्हा माजरा गांव में साहिल के घर डकैती व हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

एक दिन पहले कांग्रेस सांसद ने दिया था गिरफ्तारी को अल्टीमेटम

हत्याकांड को लेकर मंगलवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा साहिल के घर पहुंचे थे और हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। वहीं, डीजीपी ने भी आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

अन्य की हुई पहचान, गिरफ्तारी को दबिश

पुलिस का कहना है कि मामले में पुलिस पकड़ से बाहर अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

मां के सामने साहिल को घोंप दिया था चाकू

गांव मल्हा माजरा निवासी सुनीता ने 8 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी है कि वह तथा उनका बेटा साहिल (26) अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। उनकी पुत्रवधू पिंकी मायके गई हुई है, जबकि बड़े बेटे भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं और परिवार सहित बाहर रहते हैं। उनका घर आबादी क्षेत्र से दूर है। देर रात करीब एक बजे घर में घुसे चार युवकों ने पिस्तौल और धारदार हथियार के बल पर घर में लूट की थी। बेटे साहिल के घर में कुछ नहीं होने की बात कहने पर उनके सीने के पास चाकू घोंप दिया था। उसके बाद सुनीता तो कमरे में बंद कर लूटपाट की थी। हमले में साहिल की मौत हो गई थी।