पुलवामा हमले – Live Halchal

पुलवामा हमले में शहीद जवान के बेटे का अंडर-19 टीम में चयन
पुलवामा आतंकी हमले को आज 6 साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने विस्फोटक से भरे वाहन को सीआरपीएफ जवानों की बस से टक्कर मारी थी, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ था। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।

वीरेंद्र सहवाग का बड़ा फैसला
पुलवामा हमले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने एक दिल छूने वाला कदम उठाया था। उन्होंने शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा लिया था। सहवाग इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं, और शहीदों के परिवारों की मदद कर रहे हैं।

राहुल सोरेंग और अर्पित सिंह की कड़ी मेहनत
सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे राहुल सोरेंग और अर्पित सिंह उन शहीदों के बच्चे हैं, जिनके पिता पुलवामा हमले में शहीद हुए थे। राहुल के पिता विजय सोरेंग और अर्पित के पिता राम वकील इस हमले में शहीद हो गए थे। राहुल सोरेंग अब क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं, और हाल ही में उनका चयन हरियाणा अंडर-19 टीम में हुआ है।

वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा हमले की छठी बरसी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इस दुखद दिन को 6 साल हो गए हैं। हमारे बहादुर जवानों की शहादत की भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन राहुल सोरेंग और अर्पित सिंह पिछले 5 सालों से सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में हैं, जो मेरे लिए सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक है। राहुल को हाल ही में हरियाणा अंडर-19 टीम में चुना गया है। सभी बहादुरों को नमन।”

राहुल की सफलता की यात्रा
राहुल सोरेंग, जो झारखंड के गुमला जिले से हैं, ने सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग की है। उनके क्रिकेटिंग कौशल को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में निखारा गया है। उनकी मेहनत का फल अब मिला है, और वह हरियाणा अंडर-19 टीम में जगह पाने में सफल हुए हैं। राहुल की यह यात्रा आशा की किरण है और यह दिखाती है कि कैसे एक सकारात्मक पहल युवाओं को उनके सपनों को पूरा करने का अवसर देती है।

शहीदों की बलिदान और परिवारों का समर्थन
राहुल और अर्पित की सफलता भारतीय सैनिकों के बलिदान और उनके परिवारों को सम्मान देने की अहमियत को भी दर्शाती है। वीरेंद्र सहवाग ने अपने इस प्रयास के जरिए शहीदों के परिवारों की मदद की है और उनके बच्चों को एक उज्जवल भविष्य की दिशा दिखाई है।

देश भूल नहीं सकता कि पुलवामा हमले में कैसी-कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए : PM मोदी
देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए। देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी।

हमारी विविधता ही हमारा अस्तित्व है। हम एक हैं तो असाधारण हैं। हमें ये भी याद रखना है कि भारत की ये एकता, ये ताकत दूसरों को खटकती भी रहती है। हमारी इस विविधता को ही वो हमारी कमजोरी बनाना चाहते हैं। ऐसी ताकतों को पहचानना जरूरी है, सतर्क रहने की जरूरत है।

मैं ऐसे राजनीतिक दलों से आग्रह करूंगा कि, देश की सुरक्षा के हित में, हमारे सुरक्षाबलों के मनोबल के लिए, कृपा करके ऐसी राजनीति न करें। अपने स्वार्थ के लिए, जाने-अनजाने आप देशविरोधी ताकतों की हाथों में खेलकर, न आप देश का हित कर पाएंगे और न ही अपने दल का।

पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो खबरें आईं हैं, जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं, पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति, इसका उदाहरण है।

उस समय उन वीरों की तरफ देखते हुए मैं विवादों से दूर रहकर सारे आरोपों को झेलता रहा, भद्दी भद्दी बातों को सुनता रहा। दिल पर वीर शहीदों का गहरा घाव था।

आज जब मैं अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहा था, तो मन में एक और तस्वीर थी। ये तस्वीर थी पुलवामा हमले की। देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था, तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे, वो हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे।