पुरानी पेंशन बहाली की मांग उत्तराखंड मे शिक्षकों ने क्यों उठाई – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 17 Oct 2019 10:27:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पुरानी पेंशन बहाली की मांग उत्तराखंड मे शिक्षकों ने क्यों उठाई – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पुरानी पेंशन बहाली की मांग उत्तराखंड मे शिक्षकों ने क्यों उठाई, जानिए कारण https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/280611 Thu, 17 Oct 2019 10:27:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=280611 उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाल करने सहित 25 सूत्रीय मांग पत्र पर अमल की मांग उठाई है। इस संबंध में बुधवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय अध्यक्ष  डॉ.अनिल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्वत: सत्र विस्तार, पुरानी पेंशन की बहाली, पेंशन की गणना …]]>

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाल करने सहित 25 सूत्रीय मांग पत्र पर अमल की मांग उठाई है। इस संबंध में बुधवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय अध्यक्ष  डॉ.अनिल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्वत: सत्र विस्तार, पुरानी पेंशन की बहाली, पेंशन की गणना में तदर्थ सेवाकाल शामिल करने के साथ अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों का अंशदान सीधे उनके परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट (पार्न) में भेजने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों को तत्काल आयुष्मान हेल्थ कार्ड योजना से जोड़ने की भी मांग उठाई। जिस पर सचिव ने सकारात्मक तरीके से विचार करने का आश्वासन दिया है। बैठक में प्रभारी शिक्षा निदेशक आरके उनियाल के साथ ही संयुक्त सचिव कवींद्र सिंह, उप सचिव गिरधर भाकुनी, उप निदेशक जेपी यादव के साथ ही संघ की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अनिल शर्मा, महामंत्री जगमोहन सिंह रावत, प्रांतीय आय-व्यय निरीक्षक यशवंत सिंह भंडारी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार राजेश सैनी, जिला मंत्री टिहरी सुरेंद्र सिंह रावत, तदर्थ शिक्षकों के प्रतिनिधि संदीप रावत शामिल हुए। 

]]>