पुणे की पिच फिक्सिंग का मामला: BCCI ने पिच क्यूरेटर सलगांवकर को संस्पेड किया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 25 Oct 2017 12:12:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पुणे की पिच फिक्सिंग का मामला: BCCI ने पिच क्यूरेटर सलगांवकर को संस्पेड किया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पुणे की पिच फिक्सिंग का मामला: BCCI ने पिच क्यूरेटर सलगांवकर को संस्पेड किया https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9a-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be/87291 Wed, 25 Oct 2017 12:12:28 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=87291 पिच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद पिच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई ने पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को संस्पेड कर दिया है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि मामले में शामिल और लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीके खन्ना ने कहा कि मामले में गहन …]]>
पिच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद पिच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई ने पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को संस्पेड कर दिया है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि मामले में शामिल और लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीके खन्ना ने कहा कि मामले में गहन जांच करने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने एंटी करप्‍शन यूनिट हेड नीरज कुमार से पुणे की अपनी टीम से संपर्क करते हुए मामले में पूरी रिपोर्ट भेजने की बात कही है।पुणे की पिच फिक्सिंग का मामला: BCCI ने पिच क्यूरेटर सलगांवकर को संस्पेड किया

 
इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वन डे पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। सीके खन्ना ने पुणे की पिच का बीसीसीआई के न्यूट्रल क्यूरेटर द्वारा मुआयना करने की जानकारी दी। क्यूरेटर ने पिच को बेहतर बताया था। बाद में मैच रेफरी ने मैच को हरी झंडी दी।
मीडिया में पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर का स्टिंग सामने आया। जिसमें सलगांवकर पिच में पांच मिनट में बदलाव करने का दावा करते नजर आ रहे हैं। मीडिया ने जब उनसे अपने दो प्लेयर के लिए पिच में कुछ बदलाव के लिए कहा तो वह इस पर राजी भी हो गए।

सलगांवकर ने कहा कि पिच उन्होंने तैयार की है। उस पर 337 रन बन सकते हैं। जिसे आराम से चेंज भी किया जा सकता है। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि पिच क्यूरेटर को संस्पेड किया जा सकता है। खुलासे के बाद पिच क्यूरेटर सलगांवकर को पुणे वन डे से दूर कर दिया गया।

जानिए, पांडुरंग ने पिच पर क्या जानकारी दी 

मीडिया के रिपोर्टर के कहने पर पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर ने कहा कि वह कुछ ही मिनटों में पिच का मिजाज बदल सकते हैं। उन्होंने पिच पर कील वाले जूते पहनकर जाने की भी इजाजत भी दी। उल्लेखनीय है कोच और कप्तान को ही पिच पर जाने की इजाजत है। पांडुरंग पैसों के लिए पिच को बदलने के लिए राजी भी हो गए। रिपोर्टर ने कहा कि आपकी जानकारी का इस्तेमाल हम बुकी के साथ करेंगे तो भी उन्होंने पिच में बदलाव की बात कही। 

रिपोर्टर ने डील के लिए पैसों की बात कही तो पांडुरंग ने कहा कि वह पहले मैच देख लें, डील हो गई है। पैसों को बाद में शेयर कर सकते हैं। सलगांवकर ने कहा कि जो पिच हमने तैयार की है उस पर 337 रनों का स्कोर बनाया जा सकता है। जिसे आराम से चेज किया जा सकता है। 
पांडुरंग ने कहा कि वह 5 मिनट में पिच का मिजाज बदल सकते हैं। उन्होंने समझाया कि अगर थोड़ी मिट्टी गिरा देंगे, बोतल से पानी गिरा देंगे या पिच पर कील वाले जूते घिस देंगे तो पिच खराब हो जाएगी। उसका नेचर बदल जाएगा। 

 
]]>