पीढ़ी दर पीढ़ी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 31 May 2019 06:07:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पीढ़ी दर पीढ़ी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिग बी ने शेयर की पीढ़ी दर पीढ़ी फोटो, वायरल… https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a5%9d%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%80/239815 Fri, 31 May 2019 06:07:23 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=239815 मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्मों के लिए चर्चा में बने हुए हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें बच्चन परिवार की तीनों पीढ़ी एक साथ नजर आ रही है. ये हमेशा ही अपने परिवार की तस्वीरें शेयर …]]>

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्मों के लिए चर्चा में बने हुए हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें बच्चन परिवार की तीनों पीढ़ी एक साथ नजर आ रही है. ये हमेशा ही अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है.

सोशल मीडिया में हमेशा सक्रिय रहने वाले बिग बी ने बुधवार रात को अपने ट्विटर अकांउट से एक कोलाज को शेयर किया जिसमें बच्चन परिवार की तीनों पीढ़ी साथ नजर आ रही है. तस्वीर में उनके पिता हरिवंश राय बच्चन एक फ्रेम को लेकर खड़े नजर आ रहे हैं जिसमें अमिताभ बच्चन की तस्वीर है. ठीक इसी तरह बिग बी एक फ्रेम को पकड़े हुए हैं जिनमें अभिषेक बच्चन की तस्वीर है और अपने दादा जी और पिता की तरह अभिषेक भी अपनी बेटी आराध्या को अपनी बांहों में लिए दिख रहे हैं.

यानि एक ही परिवार में जब टीम पीढ़ी चली आ रही है तो तस्वीर तो बनती है. इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है : “एक ही फ्रेम में तीन पीढ़ी, बच्चन.” वहीं इस ट्वीट में लिखा गया : “पीढ़ी दर पीढ़ी..जीवनी की पीढ़ी इसके अलावा बॉलीवुड में अगर काम की बात करें तो आने वाले समय में अमिताभ बच्चन, अयान मुखर्जी की निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्किनेनी नागार्जुन, डिंपल कपाडिया और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

]]>