पीलीभीत – Live Halchal

म्यूजिकल नाइट: पीलीभीत में हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी ने बिखेरा सुरों का जादू
पीलीभीत में अमर उजाला म्यूजिकल नाइट में सोमवार शाम हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी ने सुरों का जादू बिखेरा। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रमाणपत्र देकर हौसला अफजाई की। शहर की अशोक कॉलोनी के मैदान में आयोजित म्यूजिकल नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने दीप जलाकर किया। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी स्टेज पर पहुंचीं और मेरी खातिर गोली चले एनसीआर में.. गीत सुनाया तो दर्शक झूम उठे। रे गांव से गोरी यो मुंह ढकना पड़ेगा, लांबा लांबा घूंघट करना पड़ेगा। गीत सुनते ही तालियों और सीटी की आवाजें भी गूंजने लगीं। इसके बाद उन्होंने ‘तीन-चार बटन शर्ट के, हो जरा सी बदमाशी में’ गीत सुनाया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कार्यक्रम आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई देते हुए कहा कि  सेवा के कई सारे माध्यम हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र में अपना कार्य है। माधोटांडा मार्ग के फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति मिलने वाली है। रोडवेज बस अड्डे के लिए कचहरी के पास जमीन आवंटित कराई है। जल्द ही शहर को आधुनिक बस अड्डा मिलेगा।

ये रहे सहयोगी
कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में रश्मि सिंह फिलिंग स्टेशन से रश्मि सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पीलीभीत डॉ. आस्था अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष बीसलपुर शशि अमन जायसवाल, केजीएन ब्रिक फील्ड के नफीस अंसारी, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, जेएमबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंचल गुप्ता, होटल सॉलिटेयर के डॉ. पीयूष अग्रवाल, एलएच शुगर फैक्टरी प्राइवेट लिमिटेड के केबी शर्मा, यूरो किड्स प्री स्कूल की गुंजन शर्मा व अशोक शर्मा, बांसुरी इंडस्ट्री मझोला के राकेश अरोरा, राजकुमार राजू, सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के सौरभ सक्सेना, स्प्रिंगडेल कॉलेज के डॉ. हेमंत जगोता, विनोद कुमार भारती, दिव्य ईएनटी हॉस्पिटल के डॉ. एसके मित्रा, नगर पंचायत बरखेड़ा चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल व एसडीएम नागेंद्र पांडेय, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष माया राज भारती और ईओ एजाज अहमद, गायत्री हॉस्पिटल की डॉ. निर्मला गंगवार, कमल इंटरप्राइजेज के अफरोज जिलानी के अलावा आउटडोर पार्टनर मानसी एडवरटाइजर बब्लू सक्सेना मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा भसीन ने किया।

पीलीभीत में हादसा: बिजली के खंभे से टकराई स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल…
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन बुधवार सुबह भोपतपुर गांव में बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कई बच्चों को हल्की चोट आई है। एक बच्ची गंभीर घायल हुई है। सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं वैन की टक्कर से मंदिर की दीवार भी टूट गई। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लिया है। जिस घर में मंदिर बना है, उसके मालिक ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव परेवा अनूप के सात और पैनिया रामकिशन के तीन बच्चों को लेकर निजी वैन चालक बरखेड़ा के रेनबो स्कूल जा रहा था। गांव भोपतपुर के अंदर मुख्य मार्ग पर वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क किनारे बने मंदिर को दीवार भी टूट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला।

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वैन चालक आकाश को थाने ले आई। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर ले गए। गंभीर घायल बच्ची को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूली वाहन से हादसे की यह एक सप्ताह में दूसरी घटना है। पूर्व में हुए हादसे में छह बच्चे घायल हुए थे।

पीलीभीत में तीन हजार सिखों का धर्मांतरण… नेपाल सीमा पर चल रहा बड़ा ‘खेल’; घरों पर बना ये निशान
पीलीभीत जिले में भारत-नेपाल सीमा के गांवों के करीब तीन हजार सिखों का पिछले कुछ समय में धर्मांतरण कराया जा चुका है। धर्मांतरण कराने वाले नेपाली पादरी क्षेत्र में बेहद सक्रिय हैं। यह जानकारी ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने दी। उन्होंने कहा कि लालच देकर जबरन लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। ऐसे 160 परिवारों की सूची डीएम-एसपी को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि फरवरी में गांव बैल्हा में हुए गुरमत समागम में 180 परिवारों ने घर वापसी कर ली।

हरपाल सिंह जग्गी ने शुक्रवार शाम को नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि नेपाल सीमा के गांवों में लगातार सिखों और हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है। गांव बैल्हा, टाटरगंज, बमनपुर भागीरथ में 20 हजार से अधिक आबादी है। नेपाल से आने वाले पादरी वर्ष 2020 से सिखों का जबरन धर्मांतरण करा रहे हैं। वे विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, अंधविश्वास और रोग निवारण की बात कहकर धर्म बदलने को मजबूर कर रहे हैं।

हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक और सेवानिवृत पुलिस अफसर राजेश्वर सिंह, सांसद बृजलाल को भी जानकारी देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इसको लेकर तीन दिन पहले हजारा थाने में आठ नामजद और तीन से चार दर्जन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे धर्मांतरण को लेकर कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, सचिव छिंदर सिंह, उप सचिव परमजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जरनैल सिंह, मक्खन सिंह, सतनाम सिंह, मेवा सिंह आदि संयुक्त रूप से जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। प्रेस वार्ता में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, बाबा मावा सिंह, सुखदेव सिंह, हरपाल सिंह, विहिप के जिला महामंत्री रूम सिंह यादव आदि थे।

गरीबी और शिक्षा की कमी के कारण बदल रहे धर्म
स्थानीय सिख नेताओं ने क्षेत्र में शिक्षा की कमी और गरीबी को धर्मांतरण का प्रमुख कारण बताया है। उन्होंने सरकार से इस ओर विशेष ध्यान देने की मांग की है। कई सिख अब पादरी बन चुके हैं और वे भी दूसरों का धर्मांतरण करा रहे हैं। सिख नेताओं का कहना है कि विदेशी एजेंसियां नेपाल के रास्ते यह काम करा रही हैं। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

पीड़ितों की शिकायत पर अफसर अनजान
गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज के दो पीड़ितों ने मार्च में पुलिस अधीक्षक को शपथपत्र देकर शिकायत की थी। बताया कि आरोपियों ने उन्हें दो लाख रुपये, आवास, शौचालय और अन्य सरकारी योजनाओं का लालच देकर धर्मांतरण कराया। वे सिख से ईसाई बन गए हैं। लेकिन उन्हें किसी भी सरकारी सेवा का लाभ नहीं मिला है। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मगर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायत की है। एक महिला का प्रकरण भी सामने आया है। उस पर अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लालच देने संबंधी मामला अभी जानकारी में नहीं है। एसडीएम पूरनपुर से इस मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस मामले में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आज कुछ लोगों ने मिलकर शिकायत की है। धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही गई है। शिकायत की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत में छाया घना कोहरा: डीएम के आदेश पर आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी
पीलीभीत में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। दो दिन धूप के बाद मंगलवार रात से फिर कोहरा छाने लगा। बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। घने कोहरे के चलते सड़कें भीग गईं। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों को हेडलाइट जलाकर पड़ा। भीषण सर्दी के चलते सुबह के वक्त सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम दिखी। कोहरे के बीच गलन बढ़ने से लोग ठिठुरते नजर आए। चाय की दुकानों पर भीड़भाड़ रही, तो वहीं चौराहे पर लोग अलाव से हाथ सेंकते दिखे।

डीएम के आदेश पर स्कूलों की छुट्टी
शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को स्कूल खुलने थे, लेकिन घने कोहरे और भीषण ठंड को देखते हुए एक दिन का अवकाश बढ़ा दिया गया। डीएम संजय कुमार सिंह के आदेश पर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया गया। इसको लेकर बीएसए की ओर से निर्देश जारी कर किए गए। हालांकि रात करीब 10 बजे छुट्टी का आदेश जारी हुआ, जिससे अभिभावकों और बच्चों में असमंजस बना रहा।

मौसम का उतार चढ़ाव जारी
तराई के जनपद में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। चार दिन पूर्व से लगातार सुबह होते ही धूप खिलने से लोग राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह तड़के घने कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे का दोपहर 12 बजे तक असर रहा। मौसम में गलन होने से ठंड का अहसास हुआ। देर रात से फिर कोहरा छाने लगा।

ऑरेंज अलर्ट, तीन दिन का तक रहेगा यही हाल
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 19.3 व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम 20.7 व न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अभी तीन दिन तक कोहरे की समस्या ऐसे ही बनी रहेगी। जिले में दो दिन ऑरेंज अलर्ट है।

दिवाली पर हादसों ने छीनीं खुशियां: पीलीभीत में मंदिर जा रहे तीनों युवकों की मौत
पीलीभीत में घर पर दिवाली पूजन के बाद गांव से कुछ दूर स्थित मंदिर जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार देर रात न्यूरिया क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव शहादतगंज के निवासी प्रदीप कुमार (22), शिवकुमार (23) व गिरीश कुमार (35) दिवाली पर्व की खुशियां मनाने के बाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। बताया जाता है कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिवाली के चलते मार्ग पर आवाजाही न होने से काफी देर तक हादसे की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामलीला मेला देखकर जा रहे ग्रामीण की मौत
अमरिया क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। अमरिया क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी सुखदेव (30) बुधवार शाम अमरिया में रामलीला मेला देखने आया था। रात लगभग 11 बजे सुखदेव बाइक से घर जा रहा था। बरेली-सितारगंज हाईवे पर लाहौर गंज के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां सुखदेव को मृतक घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव सिगनापुर निवासी धीरज कुमार गंभीर घायल था, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके भाई सुबोध कुमार को मामूली चोटे आई हैं।

सड़क हादसे में सुखदेव की मौत होने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग सीएचसी पहुंच गए। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।