पीएम मोदी को लेकर आपस में ही लड़ पड़े दूल्हा-दुल्हन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 23 Jul 2017 06:07:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पीएम मोदी को लेकर आपस में ही लड़ पड़े दूल्हा-दुल्हन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पीएम मोदी को लेकर आपस में ही लड़ पड़े दूल्हा-दुल्हन, अंत में…जानें पूरा मामला! https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9/65672 Sun, 23 Jul 2017 06:07:48 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=65672 कानपुर: भारत में अक्सर देखा जाता है कि सबके अपने-अपने राजनीतिक विचार होते हैं। होना भी चाहिए, क्योंकि जिनके पास राजनीतिक विचार नहीं होते हैं उन्हें देश से कोई मतलब नहीं होता है। कई बार यह देखा जाता है कि एक ही घर के रहने वाले दो लोगों के विचार अलग-अलग होते हैं। आधा परिवार एक …]]>

कानपुर: भारत में अक्सर देखा जाता है कि सबके अपने-अपने राजनीतिक विचार होते हैं। होना भी चाहिए, क्योंकि जिनके पास राजनीतिक विचार नहीं होते हैं उन्हें देश से कोई मतलब नहीं होता है। कई बार यह देखा जाता है कि एक ही घर के रहने वाले दो लोगों के विचार अलग-अलग होते हैं। आधा परिवार एक पार्टी को वोट देता है और आधा परिवार दूसरी पार्टी को। पीएम मोदी को लेकर आपस में ही लड़ पड़े दूल्हा-दुल्हन, अंत में...जानें पूरा मामला!

विचारों की वजह से पड़ जाती है दरार:

कई बार दोस्तों में भी कईयों के राजनीतिक विचार अलग-अलग होते हैं। इसको लेकर वह कई बार लड़ पड़ते हैं। इसकी वजह से उनके बीच दरार भी पड़ जाती है। लेकिन कई बार बात इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दोनों अलग हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने वाले हैं, लेकिन इस मामले में कोई दोस्त या परिवार का सदस्य नहीं है।

राष्ट्रपति प्रणब दा का फेयरवेल: आज पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री और सांसद देंगे विदाई

पीएम मोदी को लेकर हो गया झगड़ा:

जी हाँ यह मामला एक दूल्हा और दुल्हन का है। दोनों के राजनीतिक विचार अलग-अलग थे और इसे लेकर दोनों आपस में ही लड़ पड़े और अलग हो गए। दरअसल हुआ ये कि एक व्यापारी की शादी एक सरकारी कर्मचारी की बेटी से तय हुई थी। दोनों के विचार पीएम मोदी को लेकर अलग-अलग थे। दोनों के बीच पीएम मोदी को लेकर झगड़ा हो गया और अंत में शादी से एक दिन पहले रिश्ता टूट गया।

लड़की ने देश की ख़राब आर्थिक स्थिति के लिए ठहराया मोदी को जिम्मेदार:

शादी की अंतिम तैयारियां जोरो पर थीं। दोनों के परिवार एक दुसरे से मिलने और बात करने के लिए मंदिर गए हुए थे। शुरुआत में बातचीत का सिलसिला सही था। लेकिन तभी बीच में दोनो देश की आर्थिक स्थिति को लेकर बातचीत करने लगे। लड़की ने देश की आर्थिक स्थिति को खराब बताया और इसका जिम्मेदार मोदी को ठहराया। लड़का मोदी का प्रसंसक था।

नहीं सुन सकता मोदी के खिलाफ एक भी शब्द:

लड़का यह सुनते ही भड़क उठा। लड़का मोदी के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनना चाहता था। जल्द ही दोनों के बीच गर्मा-गर्म बहस शुरू हो गयी। लड़की भी अपनी जिद पर अड़ी रही और कहा कि वह शादी के लिए अपने विचार नहीं बदल सकती है। यह सुनते ही लड़के ने साफ़ कह दिया कि वह कभी भी मोदी के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकता है। बात इतनी बढ़ गयी कि आखिरकार लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

 
]]>