पीएम ट्रूडो – Live Halchal
अपनी पार्टी के सांसदों ने के निशाने पर आए पीएम ट्रूडो, मांगा इस्तीफा; विद्रोह की आशंका
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के सांसद उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हाल के दिनों में, अटलांटिक कनाडा के पूरे लिबरल पार्टी के सांसदों नेट्रूडो से तुरंत इस्तीफा देने का आह्वान किया। वहीं, सांसदों ने कहा है कि आम सहमति बन गई है कि उन्हें छोड़ देना चाहिए।
इस्तीफे की मांग तेज
लिबरल नेताओं ने कहा कि ट्रूडो को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जैसे नहीं करना चाहिए और समय पर इस्तीफा देना चाहिए ताकि नए प्रत्याशी को आगामी चुनावों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उनका कहना है कि ट्रूडो पद से हटने में पार्टी का समय बर्बाद कर रहे हैं। इसका नतीजा कमला हैरिस की तरह बाद में आने वाले प्रत्याशी को उठाना पड़ सकता है।
लेबर पार्टी को नई ऊर्जा और एक नए नेता की आवश्यकता
टोरंटो के सांसद रॉब ओलिफेंट ने ट्रूडो को एक पत्र में ‘नेतृत्व छोड़ने का आग्रह किया। इस पत्र में 20 से ज्यादा सांसदों ने ट्रूडोसे पद छोड़ने का आग्रह किया है। वहीं, 2015 से 2021 तक ट्रूडोके मंत्रिमंडल में काम करने वालीं सोसद कैथरीन मैककेना ने कहा है कि लेबर पार्टी को नई ऊर्जा और एक नए नेता की आवश्यकता है। उन्होंने पीएम ट्रूडोको पद से हटाने के लिए देशभर में अभियान छेड़ने को जरूरत बताते हुए कहा कि हर लिबरल सांसद को पीएम से इस्तीफा देने का आह्वान करना चाहिए।
57 फीसदी कनाडाई चाहते हैं कि ट्रूडो पद छोड़ें
24 जून 2024 को टोरंटो उपचुनाव में लिबरल्स की करारी हार हुई, जो 1993 से उनकी पार्टी का गढ़ था। इसके बाद ट्रूडोके इस्तीफे की मोंग तेज हो गई। अगला के लिए एक चुनौती है क्योंकि ट्रूडोके नेतृत्व में पार्टी को कई उपचुनाव हार चुकी है। एबैकस डेटा के सर्वे के मुताबिक 57 फीसदी कनाडाई चाहते हैं कि ट्रूडोइस्तीफा दे दें। सर्वे बताते हैं कि ट्रूडोके नेतृत्व में लेबर पार्टी की लोकप्रियता कम हुई है। चार साल पहले पार्टी की लोकप्रियता 45% थी, जो अब 28% पर आ गई है। ट्रूडोके कार्यकाल में यह 17 फीसदी तक कम आ गई है।
विपक्ष ने कहा- ट्रूडोके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे
ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के एक सप्ताह बाद 27 जनवरी को कनाडा संसद की बैठक शुरू होगी। ट्रूडोके इस्तीफे पर लेबर पार्टी में विवाद के बीच विपक्षी कंजर्वेटिव नेता पियरे पोलीने ने भी हमले तेज कर दिए हैं। उनका कहना है कि संसद में फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, जिससे ट्रूडोकी अल्पमत सरकार गिराई जा सके। पोलीने ने कनाडा के गवर्नर जनरल को एक पत्र लिखकर कहा है कि ट्रूडोसत्ता में बने रहने के लिए बेताब हैं उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
उधर, जीएसटी में राहत देकर लोगों को लुभाने की कोशिश
महंगाई की मार झेल रहे कनाडाई वोटर्स को लुभाने के लिए ट्रूडो ने  दो महीनों के जीएसटी वेकेशन को ऐलान किया है। सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर दो महीने तक जीएसटी माफी का ऐलान किया है। जीएसटी छूट का मतलब है कि लिस्ट में शामिल चीजें और सेवाएं दो महीने की अवधि के लिए 5 फीसदी संघीय बिक्री कर से मुक्त होंगी। इसमें ताजा उपज, डेयरी, डिब्बाबंद सामान, अनाज, डायपर, बेबी फूड, पेय पदार्थ, क्रिसमस ट्री और सजावट की चीजें शामिल हैं। इस फैसले से लोगों को 13 हजार करोड़ रुपए की राहत मिलने की संभावना है।
कनाडा के पीएम ट्रूडो की बढ़ी मुश्किलें, सांसदों ने मांगा इस्तीफा
बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान, असंतुष्ट सांसदों ने ट्रूडो को अपनी शिकायतें बताईं, जो पार्टी के अंदर के बढ़ते असंतोष को दिखा रही है। यह बैठक साप्ताहिक कॉकस मीटिंग का हिस्सा थी जो हाउस ऑफ कॉमन्स के सत्र के दौरान होती है। बुधवार की बैठक सांसदों के लिए सीधे पीएम ट्रूडो के समक्ष अपनी चिंताओं और निराशाओं को व्यक्त करने का एक मंच थी।
अपनी ही पार्टी में घिरे ट्रुडो
ट्रूडो को अपनी ही पार्टी के भीतर से बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है, असंतुष्ट लिबरल सांसदों ने उन्हें 28 अक्टूबर तक अपने भविष्य पर फैसला करने को लेकर अल्टीमेटम दिया है।
बुधवार को कॉकस की बैठक के दौरान ट्रूडो के इस्तीफे के मामले को रेखांकित करते हुए एक दस्तावेज प्रस्तुत किया गया, लेकिन इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यदि वह समय सीमा का पालन नहीं करते हैं तो फिर क्या परिणाम होंगे।
24 सांसदों ने किए समझौते पर हस्ताक्षर
सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रेडियो-कनाडा से बात करते हुए सूत्रों ने बताया कि 24 सांसदों ने ट्रूडो से लिबरल नेता के पद से इस्तीफा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
बैठक के दौरान, ब्रिटिश कोलंबिया के सांसद पैट्रिक वीलर ने एक दस्तावेज पेश किया जिसमें ट्रूडो के इस्तीफे के पक्ष में तर्क दिया गया। दस्तावेज में कहा गया है कि लिबरल पार्टी में उसी तरह का पुनरुत्थान हो सकता है जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा देश में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए फिर से चुनाव न लड़ने का विकल्प चुनने के बाद डेमोक्रेट्स ने देखा था।
कई सांसदों ने किया ट्रुडो का समर्थन
तीन घंटे तक चली बैठक के दौरान सांसदों को कमरे में बोलने के लिए दो मिनट का समय दिया गया। सूत्रों ने बताया कि करीब 20 सांसदों ने – जिनमें से कोई भी कैबिनेट मंत्री नहीं था – ट्रूडो से अगले चुनाव से पहले पद छोड़ने का आग्रह किया। लेकिन सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार कई सांसदों ने प्रधानमंत्री के समर्थन में आवाज उठाई।
इमीग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने कुछ लिबरल सांसदों की कुंठाओं को स्वीकार किया है तथा उन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया है जिन्होंने सीधे ट्रूडो के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।
भारत-कनाडा के बीच रिश्ते तल्ख
कनाडा में ताजा राजनीतिक दरार वास्तव में भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव से प्रेरित है। भारत और कनाडा के बीच संबंधों में तब खटास आ गई जब ट्रूडो ने पिछले साल कनाडा की संसद में आरोप लगाया कि उनके पास खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के “विश्वसनीय आरोप” हैं।
भारत ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें “बेतुका” और “प्रेरित” बताया है तथा कनाडा पर अपने देश में चरमपंथी और भारत विरोधी तत्वों को जगह देने का आरोप लगाया है।
निज्जर को 2020 में भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था और पिछले साल जून में सरे (Surrey) में एक गुरुद्वारे के बाहर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।