पिस्ता – Live Halchal

पिस्ता सर्दी से बचाने के साथ आपके दिल का भी रखता है ख्याल
सर्दियों में पिस्ता खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ सर्दी और जुकाम से बचाने में भी आपकी मदद करता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह आपको अन्य कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे दे सकता है। जानें सर्दियों में रोजाना पिस्ता खाने के फायदे।
सर्दियों में हम ऐसी चीजें खाना चाहते हैं, जो हमारे शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इसके लिए घी, गुड़, अदरक जैसी कई चीजें खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पिस्ता सर्दियों में खाने के लिए बेस्ट ड्राई फ्रूट है। यह गर्म नेचर का ड्राई फ्रूट होता है, इसलिए यह सर्दियों में आपको अंदर से गर्म रखने में मदद करता है, साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, इसलिए इसे सर्दियों का परफेक्ट स्नैक माना जाता है। आप इसे कई डिसेज में डालकर भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं, सर्दियों में रोज पिस्ता खाने के फायदे।
पिस्ता सर्दियों में आपके शरीर को भीतर से गर्म रखने में मदद करता है। इसे रोज खाने से आप ठंड से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे सर्दी-जुकाम के खतरे से बत सकते हैं, साथ ही इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड्स, विटामिन और मिनरल्स एनर्जी भी देते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाता है
पिस्ता में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इम्युन सिस्टम के मजबूत होने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है, इसलिए सर्दियों में पिस्ता को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

बेहतर त्वचा
पिस्ता में विटामिन-ई पाया जाता है, जो आपकी स्किन के लिए वरदान से कम नहीं होता। यह आपके स्किन की इलास्टिसिटी को नेचुरली बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं, साथ ही यह आपकी त्वचा को यूवी रेज से भी बचाता है, जिससे सन डैमेज की वजह से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। इसमें कई फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं।

दिल का रखे ख्याल
पिस्ता आपकी बॉडी से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। गुड कोलेस्ट्रॉल आपके हार्ट के लिए फायदेमंद होता है, इस वजह से कई कार्डियो वैस्कुलर डिजीज होने का खतरा कम होता है।
बालों के लिए फायदेमंद
बायोटीन बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी कमी से बालों का झड़ना, डैंड्रफ, ड्राई होना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। पिस्ता में बायोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है और मॉइस्चराइज करता है। इस वजह से बाल कम टूटते हैं और उनका रूखापन भी कम होता है।

वजन कम करने में मददगार
पिस्ता आपके पेट को काफी देर तक फुल रखता है, जिस वजह से आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती और आप ओवरइट करने से बच जाते हैं। ओवरइटिंग न करने की वजह से आपका वजन नहीं बढ़ता और हाइपरटेंशन, डायबिटिज और कार्डियो वैस्कुलर डिजीज होने का जोखिम कम हो जाता है।