पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 22 Dec 2024 06:38:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन: धारचूला-तवाघाट एनएच पर दरकी पहाड़ी, हाईवे हुआ बंद, फंसी गाड़ियां https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%96/595953 Sun, 22 Dec 2024 06:38:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=595953 पिथौरागढ़ जिले के शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास पर भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इस कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई भी वाहन …]]>

पिथौरागढ़ जिले के शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास पर भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इस कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई भी वाहन यह से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ।

एसडीएम मंजीत सिंह और पुलिस की टीम मौके में निरीक्षण के लिए पहुंची है।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि धारचूला एसडीएम और बीडीओ के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बीआरओ सड़क खोलने के काम में जुटा हुआ है। शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंडस्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं।

]]>