पिता ने गर्लफ्रेंड रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज कराया केस – Live Halchal

सुशांत सिंह मामले में नया मोड़, पिता ने गर्लफ्रेंड रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज कराया केस
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। मुंबई पुलिस की जांच से नाखुश सुशांत के पिता केके सिंह ने राजधानी पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और दो अन्य पर लगाया गया है। पुलिस ने रिया के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306, 506 और 120 बी के तहत एफआइआर (नंबर 241/20) दर्ज की है।

पटना सेंट्रल रेंज के आइजी संजय सिंह ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जो भी आरोप हैं उन सभी बिंदुओं पर जांच के लिए टीम मुंबई भेजी गई है। वहीं एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजीव नगर के थानेदार निशांत केस के अनुसंधानकर्ता हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद निशांत सहित चार सदस्यीय टीम को मुंबई भेजा गया है। टीम वहां पहुंच गई है और वहां की पुलिस से संपर्क किया है।

रिया से पूछताछ करेगी पटना पुलिस

पटना पुलिस ने मंगलवार को मुंबई पहुंचने के बाद वहां के एक बड़े अधिकारी से संपर्क किया है। काफी देर बातचीत के बाद सुशांत की केस डायरी की कॉपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि रिया ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर रखा था। अभिनेता के बैंक अकाउंट को भी वही मैनेज करती थी। रिया पर सुशांत के रुपयों के गबन का भी आरोप लगाया गया है। पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती और दो अन्य लोगों से पूछताछ के अलावा जो भी आरोप लगाए गए हैं, उन सभी बिंदुओं पर छानबीन करेगी। सुशांत के बैंक अकाउंट से लेकर बिजनेस से जुड़े पहलुओं को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

राजीव नगर के थानेदार हैं आइओ

मुंबई भेजी गई टीम में राजीव नगर के थानेदार निशांत सिंह को केस का आइओ (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) बनाया गया है। उनके साथ इंस्पेक्टर मो. कैसर आलम, मनोरंजन भारती और एक अन्य इंस्पेक्टर टीम में हैं। मुंबई पुलिस ने अब तक जिनसे पूछताछ की है, पटना पुलिस उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। गौरतलब हो कि पटना के राजीव नगर निवासी सुशांत सिंह राजपूत ने इसी साल 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली थी।